समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार सम्हाला। यह पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री ने कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय की धर्म में गहरी आस्था है। उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले सुबह रायपुर स्थित अपने घर में पूजा-अर्चना की और रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव और श्री…
Read MoreTag: रायपुर
अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) टीम द्वारा गंभीर सड़क दुर्घटना सड़क खण्ड का निरीक्षण :सड़क दुर्घटना के संभावित कारणों एवं सुरक्षा उपायों पर किया गया विचार विमर्श.
समदर्शी न्यूज़ – रायपुर. रायपुर : दिनांक 10 दिसंबर 2023 को जिला जांजगीर-चांपा के पकरिया रोड चंडीदाई मंदिर के पास थाना मुलमुला क्षेत्र में कार और ट्रक के बीच हुई गंभीर सड़क दुर्घटना में 05 लोगों की मृत्यु हुई है। मृतकगण वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर घर वापस लौट रहे थे। इस गंभीर दुर्घटना सड़क खण्ड के निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष-अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के साथ-साथ श्री के.पी.लहरे कार्यपालन यंत्री-लोक निर्माण विभाग, श्री यशवंत यादव, जिला परिवहन अधिकारी-श्री प्रदीप जोशी, यातायात प्रभारी एवं सड़क दुर्घटना क्षेत्र थाना मुलमुला जिला…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद और पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी का पुण्य स्मरण कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संभाली छत्तीसगढ़ की कमान
शहीद वीरनारायण सिंह का किया पुण्य स्मरण, संसद हमले में शहीद हुए जवानों को भी दी श्रद्धांजलि समदर्शी न्यूज़, रायपुर आज का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में दर्ज हुआ। जशपुर के आदिवासी अंचल से छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री ने इस बेहद खास मौके पर शपथ ग्रहण के पूर्व अपने आराध्य देवताओं और अपनी माता जी के साथ ही छत्तीसगढ़ से जुड़ी विभूतियों का नमन किया। श्री साय ने सुबह की शुरूआत संसद में हुए हमले में शहीद जवानों का…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में विष्णु देव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई शपथ, विशाल जनसमूह के बीच संभाली राज्य की बागडोर श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ समदर्शी न्यूज़, रायपुर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री श्री रामदास…
Read Moreश्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके गाँव में उत्सुकता और उत्साह का माहौल, पुश्तैनी घर के आंगन बगिया में लगाई गई है बड़ी एलईडी स्क्रीन, गाँव आने पर किया जाएगा स्वागत
समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने उनके पुश्तैनी घर में ग्रामवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जशपुर जिले के अंतर्गत कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया के लोगों को शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाने की व्यवस्था उनके पुश्तैनी घर के बाहर ही की गई है। बड़ा सा एलईडी स्क्रीन लगाकर रखा गया है। जहाँ बड़ी संख्या में गाँव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सहित अन्य लोग पहुँचे हुए हैं। आसपास के लोगों के आने का सिलसिला…
Read Moreसत्ता की बागडोर संभालने से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लिया मां का आशीर्वाद
मां श्रीमती जसमनी ने मुख्यमंत्री को गले लगाकर दिया आशीष बचपन से घर की जिम्मेदारी संभालने वाला अब संभालेगा प्रदेश की कमान: मां श्रीमती जसमनी देवी साय समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सत्ता की बागडोर संभालने से पहले आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुरैना स्थित घर पहुंचकर अपनी मां श्रीमती जसमनी देवी साय से आशीर्वाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि आज अपरान्ह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मां श्रीमती जसमनी देवी साय ने अपने मुखिया बेटे को ना…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शपथ ग्रहण के पहले दो महान विभूतियों को किया नमन
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन समदर्शी न्यूज़, रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शपथ ग्रहण के पहले राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो महान विभूतियों को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सवेरे अवंती विहार एटीएम चौक स्थित छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किया।…
Read Moreसमारोह स्थल में लोक नर्तक दल द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियां
समारोह स्थल में उत्सव का माहौल, कर्मा नृत्य ने लोगों को लुभाया समदर्शी न्यूज़, रायपुर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह को हर कोई यादगार बनाना चाह रहा है। विभिन्न जिले के सांस्कृतिक और परंपरागत नृत्य दल आज खुशी से अपने कला का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। साइंस कॉलेज चौपाटी के आसपास मांदर की थाप में कर्मा समूह दल अपनी प्रस्तुति से समा बांध रहे हैं,…
Read Moreसरगुजा संभाग के ग्राम जोधपुर से आई श्रीमती तीरथमणि ने कहा – आदिवासी समाज को नेतृत्व का मौका, ऐतिहासिक निर्णय है : शुभकामनाएं लेकर पहुंचे राज्य के सभी जिले से लोग
नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह समदर्शी न्यूज़, रायपुर मैं अपने क्षेत्र के लाडले नेता श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने की इच्छुक हूं, इसलिए यहां आने से खुद को रोक नहीं पाई। पहली बार सरगुजा क्षेत्र से आदिवासी नेता को उच्च स्तरीय प्रधिनिधित्व मिला है, इससे सरगुजा सहित पूरे राज्य के लोग उत्साहित हैं। सरगुजा संभाग के ग्राम जोधपुर (लखनपुर) से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आईं श्रीमती तीरथमणि राजवाड़े ने आगे कहा…
Read Moreशपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों में है अभूतपूर्व उत्साह
समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह झलक रहा है। राज्य के सभी जिले से लोग पहुंच रहे हैं लोगों ने बताया कि प्रदेश को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है । इस गरिमामय में शपथ ग्रहण समारोह में हम साक्षी बनने आए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो गारंटी दी है उसके लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं । चिरमिरी से पहुंचे श्री अमरनाथ ने बताया कि वे कल रात…
Read More