बड़ी ख़बर : जशपुर के महुआ और मिलेट से बनेगा एनर्जी बार, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान द्वारा जशपुर को मिले दो उत्पाद तकनीक 

एनर्जी बार में घुलेगा जशपुरिया महुआ और मिलेट का स्वाद समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान, कुंडली सोनीपत ने कृषि विभाग, जशपुर को माल्टेड फॉक्सटेल मिलेट और मसूर की दाल और प्रोटीन युक्त ग्रेनोला बार का उपयोग करके एनर्जी बार कुकीज़ निर्माण के लिए दो तकनीक का हस्तांतरण किया है. किसी भी राष्ट्रीय संस्थान द्वारा इस तरह के उत्पाद तकनीकी का हस्तान्तरण जशपुर जिले को पहली बार किया गया है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने इसे जशपुर के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए समस्त जिले…

Read More

जशपुर जिले भर में मनाई गईं ईद, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गले मिलकर ईद की खुशियों का किया इजहार : घर घर जाकर खा रहे मीठी सेवईं, दे रहे मुबारकबाद

अमन चैन की दुआ के साथ कुनकुरी ईदगाह में पढ़ी गई ईद की नमाज समदर्शी न्यूज़, जशपुर : रमजान महीना पूरा होने के दूसरे दिन आज ईद मनाई गईं है.कल ईद का चांद नजर आते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की तैयारी शुरू कर दी थी, आज सुबह 9 बजे  ईदगाह में जमात के साथ ईद की नमाज अदा की गईं। ईदगाह में मुस्लिम जमात को ईद की नमाज जशपुर जामा मस्जिद के मोहतमिम मौलाना मंसूर आलम फैजी ने पढ़ाया. नमाज अदा करने के बाद दुआ की गईं,…

Read More

जशपुर जिले के ग्राम बम्हनी में हुए निर्माण कार्यों  की 4 सदस्यीय जांच समिति गठित कर की गई मामले की जांच, संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी

एक सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के दिए गए है निर्देश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम पंचायत बम्हनी में हुए निर्माण कार्यों में  भ्रष्टाचार का लेख करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर संबंधित दोषियों पर कार्रवाही करने की मांग वहां के ग्रामीणों के द्वारा शिकायत दर्ज कर की गयी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर जशपुर के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा 4 सदस्यीय जांच समिति गठित कर मामले की जांच हेतु आदेशित किया गया। जांच समिति द्वारा शिकायत…

Read More

एसडीएम ने ली पंचायत सचिवों की बैठक : आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारी हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पत्थलगांव विधान सभा अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने सचिवों की बैठक ली । बैठक में  सभी को आगामी दो दिवस में सभी मतदान केंद्रों पर विवरण लिखने का कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस 7 मई 2024 और मतदान का समय प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।एसडीएम ने सभी को मतदान केंद्रों पर शत प्रतिशत छाया पानी की व्यवस्था करने,रूट प्रभारी के रूप में कार्य निष्ठापूर्वक करने,मतदान…

Read More

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम : जशपुर जिले के फरसाबहार में निकाली गई  ‘जश प्रण’ बाइक-स्कूटर रैली, मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित, दिलाई गई शपथ

लोकतंत्र के पर्व का सम्मान करें, आओ मतदान करें समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकतंत्र का उत्सव का सम्मान जरूरी है, शत-प्रतिशत मतदान करना जरूरी है लोकतंत्र के पर्व का सम्मान करें, आओ मतदान करें इन्हीं नारों-स्लोगन के साथ आगामी लोकसभा निर्वाचन में जशपुर  जिले का  मतदान प्रतिशत शत-प्रतिशत रहे, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज फरसाबहार में अभियान ‘जश प्रण’ अंतर्गत बाइक  रैली  आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी…

Read More

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत फरसाबहार में निकाली गई बाइक रैली : मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता का दिया संदेश.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम स्थल पर 7 मई को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश देते हुए बनाई गई रंगोली. समदर्शी न्यूज़ –फरसाबहार/कुनकुरी : जशपुर जिले का आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत शत प्रतिशत हो। इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान ‘जश प्रण’ के अंतर्गत बुधवार को फरसाबहार में एक बाइक रैली  आयोजित की गई। इस बाइक रैली में एसडीएम फरसाबहार प्रदीप कुमार राठिया, तहसीलदार तोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सुशील सेन, नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसाबहार धनेश कुमार टेंगवार, विकासखंड…

Read More

आदिवासियों के सबसे बड़े त्यौहार सरहुल पूजा में जशपुर पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा – आदिवासी शिव-पार्वती की उपासना करते हैं, आदिवासियों से बड़ा हिंदू कोई नहीं है

आदिवासियों को विधर्मियों से डरने की कोई जरूरत नहीं है आदिवासियों के हित के लिए हरदम खड़ी है भाजपा सरकार समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जो लोग कहते हैं कि आदिवासी हिन्दू नहीं हैं, तो ऐसे विधर्मियों से हमें सावधान रहना है। हम आदिवासी लोग शिव-पार्वती की पूजा करते हैं, आदिवासियों से बड़ा हिन्दू कोई नहीं हो सकता है। इसलिए मैं आदिवासी भाई-बंधुओं से आग्रह करता हूँ कि बस्तर से लेकर सरगुजा, जशपुर तक आदिवासियों की एकता को तोड़ने का प्रयास जो विधर्मी कर रहे हैं, उनके बहकावे में नहीं आना…

Read More

स्वीप कार्यक्रम : जशपुर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को मतदान के लिए दिलाई गई शपथ, मानव श्रृंखला बनाकर किया गया मतदान के प्रति जागरूक

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर और जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार मार्गदर्शन में जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् जिले के सभी विकासखण्डों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को शत् प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। जिले में अध्ययनरत् छात्रों एवं शिक्षकों के द्वारा भी रंगोली, निबंध प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता सहित जागरूकता रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों…

Read More

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम मरोल निवासी कृष्णा दास का तालाब के पानी में डूबने से 19 अगस्त 20218 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी परमिला दास हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम भितघरा निवासी रेशमी बाई का तालाब के…

Read More

जशपुर कलेक्टर डॉ. मित्तल की पहल से प्राथमिक शिक्षा में शैक्षिक गुणवत्ता हेतु अग्रणी संगठनों के साथ कार्य प्रारंभ

जिले के विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के लिए यूनिसेफ, प्रथम ओपन लिंक  फाउंडेशन और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त कार्ययोजना पर कलेक्टर ने ली बैठक समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन के लिए यूनिसेफ, प्रथम, ओपन लिंक फाउंडेशन पुणे और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त कार्ययोजना पर बैठक में चर्चा की। वर्तमान शिक्षा सत्र 2024-25 में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं में विशेष फोकस करते हुए संयुक्त कार्ययोजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। जिसमे शत प्रतिशत्…

Read More