कुन्दन कुमार ने कनाडियन एयरलाईन में फूड पैकिंग जॉब का ऑफर देकर प्रोसेसिंग शुल्क, वीजा एवं फ्लाईट टिकट के नाम पर रकम लेकर की है ठगी. चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में अभियुक्त के विरूद्ध अपराध क्रमांक 82/2024 धारा 420 भा.द.सं. का अपराध दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संजोग मिंज उम्र 36 साल निवासी दारूपीसा चौकी दोकड़ा ने दिनांक 27अप्रैल 2024 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि विदेश में नौकरी…
Read MoreTag: जशपुर
नारी शक्ति ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है, यही नारी शक्ति एक बार फिर देश में मोदीजी की सरकार बनाएगी – गोमती साय
शेखरपुर, बेलडेगी, चंद्रपुर, सूरजगढ़, छातासरई एवं मुड़ाबहला में चुनावी जनसंपर्क में पहुँची विधायक गोमती साय. ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त स्वागत. समदर्शी न्यूज़ – पत्थलगांव/जशपुर : विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव की विधायक श्रीमती गोमती साय ने दिन गुरुवार को पत्थलगांव विधानसभा अंतर्गत भाजपा मंडल लुड़ेग-तमता के ग्राम शेखरपुर में कार्यकर्ता बैठक, ग्राम बेलडेगी, ग्राम चंद्रपुर में नुक्कड़ सभा कार्यक्रम, सूरजगढ़ में महतारी वंदन सम्मेलन, ग्राम छातासरई में आयोजित शक्ति-केन्द्र कार्यकर्ता बैठक एवं मुड़ाबहला में आयोजित सामाजिक बैठक में सम्मिलित हुई। नुक्कड़ सभा में विधायक गोमती साय ने कहा कि आज प्रदेश…
Read Moreजशपुर जिले के 440 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग के द्वारा रखी जाएगी निगरानी
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल, पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य हेतु जिले के 440 मतदान केंद्रों में निगरानी हेतु ऑनलाइन कैमरा मतदान केंद्र के भीतर एवं बाहर लगाया जा रहा है। जिसके तहत सभी जमीनी स्तर के अमले का प्रशिक्षण हो चुका है। 3 मई से लाइव किए जाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मतदान दिवस में मतदान जिला कमांड सेंटर से इन सभी मतदान केंद्रों में निगरानी की जाएगी। जिसके तहत मतदान केंद्रों के भीतर और बाहर स्थापित किए गए कैमरे…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : जशपुर मुख्यालय में माइक्रो आब्जर्वरों को निर्वाचन कार्य का दिया गया प्रशिक्षण
निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न करने 160 माइक्रो आब्जर्वर की लगाई गई है ड्यूटी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल, पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त माइक्रो आब्जर्वर का जिला स्तरीय प्रशिक्षण जिला पंचायत सभा कक्ष में संपन्न हुआ। निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए विभिन्न बैंक, एलआईसी, सेंट्रल स्कूल आदि से 160 माइक्रो आब्जर्वरअधिकारी कर्मचारी…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम पत्थलगांव ने ली संकुल समन्वयक की बैठक
मतदान केंद्र में तैयारी के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र की तैयारी हेतु पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी संकुल समन्वयक की बैठक ली और मतदान केंद्रों की साफ सफाई, कैमरा इंस्टॉलेशन, मतदान दलों के रुकने ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था,स्वीपर और रसोइया के पर्याप्त सहयोग हेतु सभी स्कूल के स्टाफ से व्यक्तिगत बात कर कार्यवाही कराने निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ पत्थलगांव श्री पवन पटेल और विकासखंड…
Read Moreलोकसभा निर्वाच 2024: स्वीप कार्यकर्म के अंतर्गत कुनकुरी शासकीय महाविद्यालय में मतदान जागरूकता के लिए हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में शत् प्रतिशत मतदान हेतु स्वीप जश-प्रण कार्यक्रम के तहत् जिले में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिले के सभी महाविद्यालयों में रैलियां, शपथ ग्रहण, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम लगातार आयोजित कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शासकीय महाविद्यालय…
Read Moreकुनकुरी पुलिस ने पिस्टल लेकर घूम रहे आरापी को और बागबहार पुलिस ने 5 जुआरियों को किया गिरफ्तार …..जशपुर पुलिस अपराधों के विरूद्ध चला रही विशेष अभियान….
जशपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर जुआ एवं आर्म्स एक्ट के आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना बागबहार द्वारा ग्राम मटपहाड़ में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 5 आरोपीगण एवं थाना कुनकुरी द्वारा पिस्टल रखकर घूम रहे 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, जुआड़ी रात्रि में इन्वर्टर बल्ब जलाकर जुआ खेल रहे थे, गिरफ्तार आरोपियों में 2 आरोपी रायगढ़ जिले के, पुलिस द्वारा रेकी कर आरोपियों तक पहुंचकर कार्यवाही की गई, भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा गया, आरोपियों से कुल नगदी रकम 29,150 /- (उनतीस हजार एक…
Read Moreअवैध शराब के प्रकरण में आरोपी को मिली एक साल के सश्रम कारावास के साथ अर्थदण्ड की सजा, कुनकुरी थाना क्षेत्र का मामला……
15 लीटर अवैध महुवा शराब बेचने के लिये रखने का था आरोप कुनकुरी पुलिस ने आबकारी एक्ट में प्रकरण किया था दर्ज समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: आबकारी एक्ट के प्रकरण में न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जशपुर के न्यायालय से आरोपी मनसाय कोरवा निवासी भण्डारटोली, घटमुण्डा को एक वर्ष का सश्रम कारावास के साथ 25 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया है। शासन की ओर से प्रकरण की पैरवी कर रहे सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजय कुमार विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना कुनकुरी के…
Read Moreभाजपा वोट बैंक के लिए नहीं, अल्प संख्यकों के विकास के लिए काम करती है : पीएम आवास और आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं से सुधरा अल्प संख्यकों का जीवन स्तर
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दलों की तरह अल्प संख्यकों का इस्तेमाल वोट बैंक की तरह करने मे विश्वास नहीं करती. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य अल्प संख्याको के शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन स्तर सुधार कर, उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनाना है. ताकि, अल्प संख्यक वर्ग भी भारत को विश्व गुरु बनाने मे अपना योगदान दे सके. उक्त बातें भाजपा के अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सद्दाम हुसैन ने कही. वे, भाजपा के जिला कार्यालय राधाकान्त भवन और कुनकुरी मे…
Read Moreलाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में संचालित नव गुरुकुल संस्थान ने किया एक वर्ष पूर्ण
नवगुरुकुल में मिला अकादमिक सहयोगी के रूप में नौकरी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लाइवलीहुड कॉलेज में संचालित नव गुरुकुल संस्थान ने सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। लाइवलीहुड कॉलेज के छात्रों में से एक ने हाल ही में नवगुरुकुल में एक अकादमिक सहयोगी के रूप में नौकरी भी हासिल की है। लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि बताते हुए खुशी हो रही है कि लाइवलीहुड कॉलेज में नवगुरुकुल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। लाइवलीहुड कॉलेज के छात्रों में से एक ने हाल ही में नवगुरुकुल…
Read More