अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पेवेलियन का किया अवलोकन हस्तशिल्प, वन-उत्पाद और पारंपरिक कला ने खींचा देश-विदेश के खरीदारों का ध्यान रायपुर : भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज छत्तीसगढ़ पेवेलियन आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के पेवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने पेवेलियन में प्रदर्शित उत्पादों और नवाचारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वैश्विक व्यापार मंचों पर लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़समाचार
किसानों की पहली पसंद बना धमतरी मॉडल! ऑनलाइन टोकन से फटाफट खरीदी, ट्रैक्टर से उत्पादन दोगुना—राजेश साहू की कहानी वायरल
धमतरी में तकनीक आधारित सुगम धान खरीदी व्यवस्था बनी किसानों की पहली पसंद किसान राजेश साहू ने 80 क्विंटल धान बेचकर बढ़ाया कृषि विकास का रास्ता रायपुर : जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था इस वर्ष और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित तथा किसानों के अनुकूल रूप में संचालित हो रही है। तकनीकी नवाचारों और प्रशासनिक सुव्यवस्था के चलते किसान अब सुगमता और गति से अपनी उपज बेच पा रहे हैं। इसका लाभ सीधे जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। ग्राम रुद्री के किसान श्री राजेश साहू इसी परिवर्तन…
Read Moreरायपुर बनेगा फूड प्रोसेसिंग हब! मुख्यमंत्री साय की दिल्ली में चिराग पासवान के साथ रणनीतिक बैठक, निवेश और रोजगार को नई दिशा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अहम मुलाकात, राज्य में खाद्य प्रसंस्करण को मिलेगी नई दिशा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री चिराग पासवान से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े अनेक जनहित विषयों पर रचनात्मक और सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से राज्य में खाद्य सुरक्षा, कृषि-आधारित उद्योगों और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreधान खरीदी तिहार में नई पारदर्शिता—भिट्ठी कला के किसानों ने सरकारी व्यवस्था पर जताया भरोसा, 3100 रुपए क्विंटल से मिल रहा सीधा लाभ
धान खरीदी तिहार सुचारू और पारदर्शी, भिट्ठी कला के किसानों ने जताया विश्वास 3100 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य से किसानों को सीधा लाभ रायपुर : प्रदेश में इस वर्ष धान खरीदी तिहार पूरी तरह सुगमता, पारदर्शिता और सुव्यवस्था के साथ संचालित हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में राज्य के सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित किए जाने से किसानों में उत्साह और विश्वास का माहौल है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत भिट्ठी कला स्थित आदिमजाति सहकारी मर्यादित समिति मेंड्राकला में धान विक्रय करने पहुँचे…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग सख्त—सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा हेतु नई व्यवस्था लागू, आवारा कुत्तों पर नोडल सिस्टम शुरू
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा हेतु जारी किए कड़े निर्देश स्कूलों में बच्चों को आवारा कुत्तों से बचाने के लिए शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था लागू रायपुर : माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Suo Moto Writ Petition (Civil) No. 05/2025 में दिए गए स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा छत्तीसगढ़ शासन, पशुधन विकास विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक E-166671 & 153108/LAW-42/1802/2025/1724 दिनांक 13.11.2025 के आधार पर शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के…
Read Moreजशपुर : धान उपार्जन अवधि में प्रशासन हुआ अलर्ट—अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए
अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने ली खाद्य एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक समय-सीमा में खाद्यान्न भंडारण, राशि जमा एवं बारदाना संग्रहण के दिए निर्देश जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी खाद्य निरीक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में खाद्यान्न भंडारण सुनिश्चित करने तथा संबंधित राशि का समय पर जमा कराने के निर्देश दिए। साथ ही धान उपार्जन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए पीडीएस दुकानों से बारदाना संग्रहण करने के भी निर्देश दिए।…
Read Moreजशपुर में SIR अभियान का बेहतरीन प्रदर्शन—95% तक कार्य पूर्ण करने वाली महिला बीएलओ बनी जिले की शान, जिला पंचायत CEO ने किया सम्मानित
जशपुर : जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम विश्वास राव मस्के डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ में बड़ाईखाना के श्रीमती बसंती बाई ने 95.02 प्रतिशत, जोगीमरा के श्रीमती ललिता ने 95.54 प्रतिशत, छुरीटोली के श्रीमती सुशीला तिर्की ने 95.63 प्रतिशत, तुमला-02 के श्रीमती मीसमा टोप्पो ने 94.85 प्रतिशत, नारायणपुर के मंजु लकड़ा ने 91.86 प्रतिशत, घरजियाबथान के…
Read Moreरायपुर में DGP–IG सम्मेलन 2025 की तैयारियाँ तेज—गुप्तवार्ता निदेशक अमित कुमार अतिरिका ने सुरक्षा व समन्वय बैठक में अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश
रायपुर : राजधानी रायपुर में 28 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन 2025 को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले वीवीआईपी, व्हीआईपी एवं देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज 23 नवंबर 2025 को सी-4 सिविल लाइंस में महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) श्री अमित कुमार अतिरिका ने की, जिन्होंने आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्था को हर स्तर पर मजबूत रखने के निर्देश दिए।…
Read Moreगांजे का बड़ा जखीरा पकड़ा गया—गोलू साहू के पास से 15.2 किलो नशा बरामद, एसीसीयू और पुलिस की संयुक्त जानकारी का बड़ा खुलासा
रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर…
Read Moreदुर्ग में चमका प्रतिभा का सितारा: PSC में टॉपर बने अभ्यर्थियों को SSP विजय अग्रवाल ने किया सम्मानित, दिए सफलता के सूत्र
दुर्ग जिले से चयनित हुए हैं टॉपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फील्ड में सफल होने दिए टिप्स पुष्पगुच्छ और दुर्ग पुलिस का मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित दुर्ग : छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा जारी चयन सूची में दुर्ग जिले के चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम स्थित कार्यालय में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। चयनित सूची में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले देवेश साहू, द्वितीय रैंक स्वप्निल वर्मा, तृतीय रैंक यशवंत देवांगन तीनो का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर…
Read More