समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर द्वारा संचालित जशपुर जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 6वीं में सीधे प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 18 मई 2024 शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिले में कुल 180 बालिकाओं एवं 120 बालकों हेतु सीटें निर्धारित है। आवंटित सीटों के लिए विभागीय वेबसाइट पर https://eklavya.cg.nic.in/Admit-Card-Login आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जिले में कुल 2444 आवेदन प्राप्त…
Read MoreTag: जशपुर
एस.आई.एस.लि. द्वारा जशपुर जिले में भर्ती शिविर का आयोजन 15 मई से 5 जून तक : 400 सुरक्षा जवान, 25 सीआईटी एवं 200 सुरक्षा अधिकारी की भर्ती की जायेगी
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : एस. आई. एस. लि. द्वारा जशपुर जिले में 15 मई 2024 से 05 जून 2024 तक भर्ती की जायेगी। इनमें 15 एवं 16 मई को जनपद पंचायत, फरसाबहार 17 एवं 18 मई को पत्थलगांव, 20 एवं 21 मई को कांसाबेल, 22 एवं 23 मई को बगीचा, 24 एवं 25 को मई कुनकुरी, 27 एवं 28 मई को दुलदुला 29 एवं 30 मई को मनोरा, 31 मई एवं 01 जून को जशपुर जनपद पंचायत परिसर एवं 02 जून से 06 जून 2024 को जिला परियोजना लाईबलीहुड कॉलेज,…
Read Moreलोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव ने जशपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में प्रगतिरत जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया, अधिकारियों, ठेकेदारों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद केसर अब्दुल हक ने जशपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में प्रगतिरत जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया।उन्होंने ग्राम इचकेला, दुलदुला, लोधमा, बगिया, पमशाला, लावाकेरा, चिरईडाड के प्रगतिरत एवं पूर्ण कार्यों का निरीक्षण किया। सचिव मोहम्मद केसर अब्दुल ने उपस्थित अधिकारियों, ठेकेदारों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम इचकेला में जल जीवन मिशन के कार्यों में से गुणवत्ता विहीन कार्य को तत्काल तोड़कर नए सिरे से कार्य करने हेतु ठेकेदार को निर्देश दिए …
Read Moreजशपुर पुलिस ने सौ दिवस में 127 गुम व्यक्तियों को ढूंढकर मिलाया परिजनों से, गुम इंसान पतासाजी अभियान में उल्लेखनीय सफलता दिलाने वाली विशेष टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया पुरस्कृत !
पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा अपनी पदस्थापना अवधि 100 दिवस में सैंकड़ों व्यक्तियों के परिजनों के चेहरे पर लाई गई मुस्कान, कुल 127 गुम इंसान में महिला-89, पुरूष-14, बालक-05 एवं बालिका-19 को ढूंढकर निकाला गया, विशेष अभियान चलाकर काफी समय से परिवार से बिछड़ कर अलग रह रहे कुल 127 गुम इंसानों की बरामदगी की गई, छत्तीसगढ़ राज्य के जिला रायगढ़, सरगुजा, बिलासपुर, एवं झारखंड, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र प्रांत में पुलिस की टीम भेजकर की गई दस्तयाबी की कार्यवाही, गुम इंसान दस्तयाबी की कार्यवाही निरंतर…
Read Moreधनवंतरी दवा योजना की आड़ में हो रहे अतिक्रमण की रफ्तार हुई तेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में हो रहे अतिक्रमण का असली खिलाड़ी कौन ? पढ़े भ्रष्टाचार की परत दर परत खुल रही पोल…..!!
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व नगर पंचायत कुनकुरी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी अवैध रूप से बने गुमास्ता लाईसेंस पर नगर पंचायत प्रशासन मौन समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: कुनकुरी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के कक्ष क्रमांक 10 में बिना अनुमति के तात्कालिन सत्ता के संरक्षण में चल रही सरकारी योजना श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिसिन सेंटर में भ्रष्टाचार की परत दर परत काली करतूत सामने आने लगी है। पिछली ख़बर प्रकाशन के बाद मिल रही हैरान कर देने वाली जानकारियां सामने आ रही है। वही अतिक्रमण के अन्तर्गत कार्य…
Read Moreक्रेड़ा सीईओ ने जशपुर जिले में क्रेड़ा विभाग द्वारा विभिन्न गांवों में स्थापित संयंत्रों का किया निरीक्षण
पीएचई से समन्वय कर हितग्राहियों को शत प्रतिशत लाभ मिले सुनिश्चित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा राजेश सिंह राणा ने जशपुर जिले के ग्राम रायकेरा विकासखंड बगीचा में जल जीवन मिशन-01 अंतर्गत 12 मी. सोलर ड्यूल पंप का निरीक्षण किया । उन्होंने संयंत्र कार्यशील पाया एवं गुणवत्ता भी चेक किया । इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से चर्चा की। लोगों द्वारा चर्चा पश्चात अवगत कराया गया कि पीएचई द्वारा पाईप लाईन नहीं किये जाने के कारण पानी की सुविधा घर तक प्राप्त नहीं…
Read Moreपत्थलगांव में जल संरक्षण के लिए तालाबों, नदियों, डैम का गहरीकरण.
निस्तारी, कृषि कार्य में आसानी, ग्रामीण होंगे लाभान्वित ग्रीष्मकालीन जल संकट से निपटने किलकिला इंटेक वेल का भी गहरीकरण समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले में ग्रीष्मकालीन में जल संरक्षण के लिए काम किया जा रहा है। पानी का स्टॉक कर जल स्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पंचायत पत्थलगांव सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष कर पहाड़ी क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए तालाबों, नदियों ,डैम का गहरीकरण किया जा रहा हैं। इसी क्रम में पत्थलगांव में किलकिला इंटेक वेल का गहरीकरण किया गया । वही तालाबों का भी…
Read Moreगर्मियों में रखें अपनी सेहत का खास ख्याल, ठंडे खाद्य पदार्थों को करें अपने खानपान में शामिल
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर जिले सहित प्रदेश भर में गर्मी एवं तेज धूप का असर दिख रहा है। वही मौसम में बदलाव भी लगातार जारी हैं। तापमान भी लगातार बदल रहा है। कभी तेज धुप तो कभी तेज तो कभी घने बादल बीच-बीच में बारिश भी हो रही है। ऐसे बदलते मौसम में तबीयत खराब होना भी काफी आम समस्या बन गया है। इस तरह लगातार मौसम में बदलाव होने की वजह से बीमार होने की जो संभावना है वह काफी हद तक बढ़ जाती है। ऐसे में सभी…
Read Moreजशपुर : 17 मई को होने वाली प्रकरणों की सुनवाई अपरिहार्य कारणों से की गई वृद्धि, अब 24 मई को होगी प्रकरणों की सुनवाई
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : न्यायालय आयुक्त सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर लिंक कोर्ट न्यायालय जशपुर में 17 मई 2024 को आयोजित नियत प्रकरणों की सुनवाई अपरिहार्य कारणों से बढ़ा दी गई है। उपरोक्त प्रकरणों की सुनवाई आगामी पेशी तिथि 24 मई 2024 को पूर्व की भॉति लिंक कोर्ट न्यायालय जशपुर में की जाएगी।
Read Moreखाना-पीना टाईम पर नहीं देने का आरोप लगाकर पति ने पत्नी की टांगी से मारकर की हत्या, पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को तत्काल किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
आरोपी तुलसी राम पैंकरा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 100/2024 धारा 302 भादवि किया गया पंजीबद्ध. थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को तत्काल अभिरक्षा में लेने में मिली सफलता घटना दिनाँक – 12 मई 2024 के 21:00 बजे, घटना स्थल – ग्राम शिवपुर (नीचेपारा) प्रार्थी का मकान. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ताराचंद पैंकरा पिता तुलसी राम पैंकरा उम्र 29 वर्ष साकिन शिवपुर (नीचेपारा) थाना पत्थलगांव जिला जशपुर छ.ग. थाना उपस्थित आकर…
Read More