जशपुर, 20 सितंबर 2025 : जिले के सड़कों की तस्वीर तेजी से बदल रही है, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और निरंतर प्रयासों से जिले के विकास कार्यों में लगातार नई कड़ियाँ जुड़ रही हैं।ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मजबूत आधारभूत संरचना से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है।इस बार जिले के लिए जिस कार्य को मंजूरी मिली है, वह है सीसरिंगा से महलंग होते हुए सहसपुर मार्ग 6.5 किलोमीटर का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 6 करोड़ 91 लाख…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़सरकार
छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व सदस्यगण 25-26 सितम्बर को जशपुर प्रवास पर, जनप्रतिनिधियों से करेंगे भेंट और अधिकारियों संग लेंगे बैठक
जशपुर, 18 सितम्बर 2025/ छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा, सचिव श्री संकल्प साहू एवं सहा.अनु.अधि. श्रीमती अनिता डेकाटे, 25 एवं 26 सितम्बर 2025 को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेगें। छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष एवं सदस्यगण 26 सितम्बर को सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेंट कर चर्चा करेंगें। साथ ही दोहपर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में शामिल होगें और साय 4.00 बजे सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करेंगें।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में किए ऐलान—शहीदों के परिजनों और भूतपूर्व सैनिकों के लिए कई नई सौगातें
हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए न्यौछावर करते हैं अपना जीवन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी 50 लाख की अनुग्रह राशि परमवीर चक्र प्राप्त वीर जवानों को मिलेगी 1 करोड़ की अनुग्रह राशि मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में हुआ निर्णय रायपुर, 15 सितंबर 2025/ युद्ध तथा सैनिक कार्यवाही में शहीद सैनिकों की पत्नी अथवा उनके आश्रितों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि करते हुए इसे 20 लाख से बढ़ाकर 50…
Read Moreअटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए खुला बेहतर शिक्षा का रास्ता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” में अगले शैक्षणिक सत्र से 200 बच्चों को लाभ दिलाने की महत्वपूर्ण घोषणा
मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का किया शुभारंभ, चयनित बच्चों का किया सम्मान रायपुर, 9 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक बच्चों के लिए संचालित “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” का शुभारंभ किया। उन्होंने चयनित बच्चों का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ है। श्री साय ने घोषणा की कि…
Read Moreमुख्यमंत्री साय का मीडिया विभाग ने माना आभार : मीडिया कर्मियों के हित में अनुकरणीय फैसला – सांसद संतोष पांडेय
रायपुर, सितंबर 2025 : भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी सदैव समाज के हर वर्ग के लिए संवेदनशील फैसले ले रहे है। इसी क्रम में साय कैबिनेट ने मीडिया कर्मी सम्मान निधि को प्रतिमाह 10 हजार से 20 हजार रुपए करने का फैसला लिया है। यह ऐतिहासिक है। ऐसे मीडिया कर्मी जो जीवन पर्यंन्त समाज में सूचना के संवाहक के रूप में कार्य करते है उन्हें सेवा निवृत्त होने के उपरांत 20 हजार रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि के रूप में दिए जाने…
Read Moreजुरूडांड़ दुर्घटना : भाजपा नेता ने कांग्रेस के धरने को बताया शर्मनाक, कहा – मृतकों और घायलों के साथ है सरकार, ‘शव की राजनीति कर रही कांग्रेस’ – जुरूडांड़ हादसे पर फूटा भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय का गुस्सा.
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार कर रही जुरूडांड़ के प्रभावितों की सहायता – कृष्ण कुमार राय कांग्रेस के चक्काजाम व धरना को बताया संवेदनहीन राजनीति की पराकाष्ठा. जशपुर. 04 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के जुरूडांड़ हादसे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने कांग्रेस पर संवेदनहीन राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार मृतकों के परिजनों और घायलों की हर संभव सहायता कर रही है। उन्होंने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर त्वरित अमल : बाढ़ पीड़ितों को राशन-इलाज के साथ जरूरी दस्तावेज भी मिल रहे तैयार
तत्काल मुआवजा और सहायता से मिली बड़ी राहत रायपुर, 04 सितम्बर 2025/ बस्तर संभाग में पिछले सप्ताह हुई अतिवृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। अपने विदेश दौरे से लौट कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा पहुंचकर संभागीय बैठक में जिला कलेक्टरों को राहत और बचाव कार्यो में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये थे। अब मुख्यमंत्री के इस निर्देश पर तेजी अमल किया जा रहा है। बाढ़ पीड़ित नागरिकों को जहां एक ओर राशन, ईलाज और दवाईयां के साथ-साथ गैस चुल्हे और सिंलेण्डर दिये गये हैं…
Read More“पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” – दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी को मिला सरकार से जीवनदान, रायपुर में होगा इलाज
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भोपालपटनम से आए परिवार को दिया संपूर्ण इलाज का भरोसा रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में होगा रियूमेटिक हार्ट डिजीज (आरएचडी) का इलाज रायपुर, 02 सितंबर 2025/ बीजापुर जिले भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय शांभवी गुरला की मासूम आंखों में एक ही सवाल था— “पापा, मुझे क्या हुआ है, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करने वाले उसके पिता इस सवाल पर अक्सर चुप हो जाते थे। तीन महीने पहले जिला अस्पताल…
Read Moreआयुष्मान भारत के लंबित क्लेम का भुगतान शुरू, 375 करोड़ की पहली किस्त से निजी अस्पतालों में उत्साह, मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं में मिलेगा लाभ
रायपुर, 27 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत निजी अस्पतालों के लंबित क्लेम दावों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु प्रावधानित राशि में से 375 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। वित्त विभाग द्वारा विमुक्ति आदेश जारी होने के साथ ही निजी अस्पतालों को उनके बकाया दावों का भुगतान होना शुरू हो गया है। इससे अस्पताल संचालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की बैठक में शामिल हुए अरुण साव, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से लेकर डिजिटलीकरण तक छत्तीसगढ़ की उपलब्धियां साझा
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने केन्द्रीय मंत्री को दी जानकारी : स्वच्छता को बना रहे जन आंदोलन रायपुर. 26 अगस्त 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली से वर्चुअली आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के कार्यों की राज्यवार समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से नगरीय प्रशासन विभाग के…
Read More