प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 41 हजार करोड़ रुपये की दो नई योजनाओं का शुभारंभ किया — किसानों को मिलेगा आर्थिक सशक्तिकरण का नया आधार

पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से विकसित भारत का सपना होगा साकार मिशन के तहत छत्तीसगढ़ के जशपुर, कोरबा और दंतेवाड़ा जिला के चयन पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का माना आभार  मुख्यमंत्री ने किसानों को नई योजनाओं के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा : प्रदेश में खेती-किसानी की तस्वीर बदलेगी और आर्थिक सम्पन्नता आएगी रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित मुख्य समारोह से देश के किसानों को 41 हजार करोड़ रूपए…

Read More

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का शुभारंभ: जशपुर के किसान वर्चुअल माध्यम से हुए सीधे जुड़ाव, कृषि विकास को मिली नई दिशा

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का हुआ शुभारंभ : जिला पंचायत के सभाकक्ष से वर्चुअल के माध्यम से जशपुर के किसान सीधे जुड़े जशपुर : “प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (PMDDKY) जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे देश में आज पी एम धन-धान्य कृषि योजना और दहलन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया गया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर से वर्चुअल के…

Read More

जशपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट का शुभारंभ, 204 खिलाड़ियों ने दिखाई शतरंज की रणनीति की चमक

विधायक रायमुनी भगत ने शतरंज खेलकर किया टूर्नामेंट का उद्घाटन, पहले ही दिन जशपुर बना बौद्धिक खेलों का केंद्र विधायक, कलेक्टर एवं सीईओ ने भी शतरंज के दावों में आजमाया हाथ जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति विकसित करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट का शुभारंभ आज बालाजी मंदिर के पास स्थित कम्युनिटी हॉल में जशपुर विधायक रायमुनी भगत की उपस्थिति में किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन…

Read More

जशपुर : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चेतराम बंजारा के परिवार को मिला सहारा, शासन ने दी 25 हजार की सहायता

जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ सड़क दुर्घटना में मृतक स्वर्गीय चेतराम बंजारा, पिता देशा राम बंजारा के निकटम वारिसान को आर्थिक सहायता अनुदान राशि हेतु 25 हजार रूपये की स्वीकृति मिली हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव  से मिली जानकारी के अनुसार साकिन-सुसडेगा, तहसील पत्थलगांव निवासी  श्री चेतराम बंजारा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। शासन के निहित आदेश एवं प्रावधान के तहत उनके निकटतम वारिस श्रीमती सनकुंवर बाई को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में उमड़ा महिला शक्ति का जनसैलाब : भाजपा महिला मोर्चा की नई कमान संभालने के बाद विभा अवस्थी का पहला दौरा, ढोल-नगाड़ों, नारों और जोश से गूंजा जिला, महिला सशक्तिकरण पर रखा फोकस.

नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का जशपुर में भव्य स्वागत, महिला सशक्तिकरण और संगठन मजबूती पर दिया बल. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के प्रथम जशपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, जिला कार्यालय में हुई बैठक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर. जशपुर. 08 अक्टूबर 2025 : भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी का बुधवार को जशपुर में भव्य स्वागत किया गया। जिलेभर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका जोशपूर्ण स्वागत किया। जशपुर भाजपा…

Read More

फर्जीवाड़े का खुलासा! जशपुर जिला अस्पताल में ठेका लेने के लिए झूठा अनुभव प्रमाण पत्र, कलेक्टर ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

कलेक्टर ने कहा भोजन की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हितग्राहियों को देने के निर्देश पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन , मुख्यमंत्री की घोषणा और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के घोषणा के…

Read More

कलेक्टर रोहित व्यास की सख्त चेतावनी — राजस्व प्रकरणों में देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में समाधान करें अधिकारी

जशपुर, 07 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नम्बर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित नामांतरण, फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख शुद्धता एवं व्यपर्वतन जैसे मामलों की विस्तृत समीक्षा की । कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कार्य नियमों के अनुरूप और तय समय पर पूरा करें।…

Read More

कलेक्टर की समीक्षा बैठक: जनपद पंचायत, समाज कल्याण और मत्स्य पालन विभाग के विकास कार्य अब होंगे अधिक प्रभावी और समय पर

जशपुर, 07 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, समाज कल्याण और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने स्वच्छता अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों को समय पर और प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों…

Read More

मछली पालन बना आजीविका का मजबूत आधार: जशपुर की महिला समूह ने की 2.50 लाख रुपये की कमाई, बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

सफलता की कहानी : मछली पालन आय का उत्तम साधन, समूह की महिलाएं 2 लाख 50 हजार रूपए की आमदनी कर रही अर्जित जशपुर, 05 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मछली पालन अर्थात जलीय कृषि करने वाले किसानों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने हेतु खेती किसानी के साथ-साथ अन्य रोजगार से जोड़ा जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है।…

Read More

जशपुर कलेक्टर का जनदर्शन कार्यक्रम — 32 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, हर शिकायत का होगा समाधान

आवेदनों के समयबद्ध निराकरण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश जशपुर, 29 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को जाना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। जनदर्शन में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व…

Read More