मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम बोड़ालता में बदला गया ट्रांसफार्मर पुनः बहाल हुई विद्युत आपूर्ति, ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार जशपुर, 03 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर विकासखंड कुनकुरी, ग्राम पंचायत दाराखरिका के आश्रित ग्राम बोड़ालता में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ हो गई है। बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिली है। ग्रामवासियों ने त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि विकासखंड…
Read MoreTag: #jashpur
जशपुर SSP की अपील: सांस्कृतिक, राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम से पहले प्रशासन को दें सूचना – सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता
जशपुर, 03 सितंबर 2025 : जशपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा संदेश दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी सांस्कृतिक, राजनीतिक या सामाजिक धरना, प्रदर्शन, रैली अथवा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, तो उसकी पूर्व सूचना प्रशासन को दी जानी चाहिए। SSP ने स्पष्ट किया कि पूर्व सूचना मिलने पर ही आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की जा…
Read Moreबाल सुरक्षा पर बड़ा अभियान! जशपुर में स्कूली बच्चों को सिखाई गई गुड-टच, बैड-टच और आत्मरक्षा की तकनीकें
जशपुर 3 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर शासकीय पूर्व प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय नीमगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड – हेल्प लाईन एवं पूर्व माध्यमिक शाला राजापारा भागलपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग आईसीपीएस के द्वारा स्कूली बच्चों बाल सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ बाल-विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल स्पोंसरशीप योजना, गुड -टच, बैड-टच, पोषण देखरेख एवं 1098 हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही बच्चों को संरक्षित…
Read Moreजशपुर जूरूडांड हादसा: गणेश विसर्जन के दौरान सड़क दुर्घटना, विधायक-कलक्टर-एसएसपी आधी रात को पहुँचे अस्पताल
गणेश विसर्जन के दौरान ग्राम जूरूडांड में हुए दुखद सड़क हादसे में अर्धरात्रि में घायलों से मिलने पहुंचे विधायक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मृतकों के परिवारों को दी गई तत्काल आर्थिक सहायता घायलों का अंबिकापुर में भी चल रहा है इलाज, प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता कराया जा रहा है उपलब्ध जशपुर, 03 सितंबर 2025/ 02 सितंबर की रात्रि को बगीचा से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम जूरूडांड में गणेश विसर्जन के दौरान हुए सड़क हादसे में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए घायलों को…
Read Moreप्राकृतिक आपदा राहत: ढोढ़ीडांड़ निवासी मंजित कुजूर की मौत, परिजनों को 4 लाख की आर्थिक मदद
जशपुर, 03 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम ढोढ़ीडांड़, निवासी स्व. मंजित कुजूर का कुआं के पानी में डूबने से 11 नवम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी वंदना कुजूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreBreaking जशपुर बगीचा हादसा: गणेश विसर्जन में तीन की मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक और घोषित की आर्थिक सहायता
मृतक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि का ऐलान, घायलों के समुचित इलाज के लिए दिए निर्देश जशपुर, 03 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु तथा कई अन्य के घायल होने की दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़…
Read Moreजशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास की बड़ी बैठक, कहा- स्वच्छता, आवास और आजीविका मिशन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
कलेक्टर रोहित व्यास ने जनपद पंचायत, एनआरएलएम और समाज कल्याण विभाग की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 02 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और समाज कल्याण विभाग की आधिकारियों की बैठक लेकर उनके कार्यक्षेत्र में संचालित विकासकार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी विकासकार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार भी मौजूद थे। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने स्वच्छता कार्यों…
Read Moreजशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व विभाग की बैठक में दिखाई कड़ाई, कहा- हर प्रकरण तय समय पर निपटाना अनिवार्य
जशपुर, 02 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करें। बैठक में आधार एवं मोबाइल नम्बर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित नामांतरण, फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्ती एवं व्यपर्वतन जैसे मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कार्य नियमों के अनुरूप और तय समय पर पूरा करें। कलेक्टर श्री…
Read Moreबिजली गिरी, लेकिन बच गई जान: जशपुर में तीन पहाड़ी कोरवाओं का समय पर इलाज, हालत स्थिर
जशपुर, 02 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को बरसात के मौसम में आपात की स्थिति निर्मित होने पर प्रभावितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसे क्रम में बगीचा के महादेवजोबला में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से घायल 3 विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय में आने वाले पहाड़ी कोरवाओं को तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। अभी उनकी स्थिति सामान्य है। आकाशीय बिजली गिरने की वजह से घायल तीनों पहाड़ी कोरवा रामनारायण पिता बीरबल 18 साल, सीतामुनि पिता सुरेश 12 साल और सुखमणि पिता भीमसेन 20…
Read Moreसीएचसी कांसाबेल में भावुक पल, आर.डी. शर्मा और उर्मिला भगत को दी गई भावभीनी विदाई
सीएचसी कांसाबेल में सीनियर लैब तकनीशियन आर.डी. शर्मा को सेवानिवृत्त पर दी गई भावभीनी विदाई जशपुर, 02 सितंबर 2025/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में आज सीनियर लैब तकनीशियन आर.डी. शर्मा को उनके 40 वर्ष से अधिक की उल्लेखनीय शासकीय सेवा पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला भगत (एल.एच.वी.), उप स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल को भी उनके जुलाई 2025 में हुए अधिवार्षिकी विदाई हेतु सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं। आर.डी. शर्मा की 19 दिसंबर 1984 को अविभाजित मध्यप्रदेश के समय बतौर लैब…
Read More