रायपुर, 07 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्षों की विकास यात्रा में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। जहां राजधानी रायपुर पहले से ही देश के प्रमुख शहरों से वायु मार्ग से जुड़ा था, वहीं अब बस्तर, बिलासपुर और अंबिकापुर जैसे शहर भी विमान सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। विशेषकर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में एयरपोर्ट और नियमित यात्री उड़ानों की सुविधा से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुली हैं। जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी हवाई अड्डा का ऐतिहासिक महत्व है। इसका निर्माण…
Read MoreTag: #ChhattisgarhSilverJubilee
तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी, रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजन की तैयारियां पूरी
मायके में माताओं बहनों को मिलेंगे विशेष उपहार, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का उठाएंगे लुत्फ पारंपरिक खेल, साज-सज्जा समेत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन रजत महोत्सव के अवसर पर 24 अगस्त को आयोजित होगा तीजा पोरा तिहार और महिला सम्मेलन रायपुर, 23 अगस्त 2025/ राजधानी रायपुर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम इस बार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा के रंगों से सराबोर हो गया है। तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर ऑडिटोरियम प्रांगण नंदिया-बैला, पारंपरिक खिलौनों, रंग-बिरंगे वंदनवार और छत्तीसगढ़ी साज-सज्जा से सुसज्जित होकर अद्भुत छटा बिखेर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…
Read Moreजशपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत ‘महतारी मेगा हेल्थ कैम्प’ का आयोजन, 109 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर दी गईं निःशुल्क दवाइयां
जशपुर, 23 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में ‘महतारी मेगा हेल्थ कैम्प’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। जहां चिकित्सकों द्वारा तत्समय जांच कर परामर्श करते हुए उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की। इस कैम्प में रक्तचाप, मधुमेह, मौसमी बुखार, ज़ुखाम जैसी बीमारियों की जांच की गई। शिविर में कुल 109 महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच…
Read Moreमातृशक्ति का वंदन! महतारी सम्मेलन में विधायक रायमुनी भगत बोलीं – नारी दुर्गा भी है, रणचंडी भी, समाज की दशा और दिशा तय करने वाली शक्ति भी
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत महतारी सम्मेलन का हुआ आयोजन जशपुर, 23 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को महतारी सम्मेलन का आयोजन जशपुरनगर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत कार्यक्रम में शामिल हुए। इस महतारी सम्मेलन में आयी महिलाओं को स्थानीय सादरी भाषा में संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने…
Read Moreछत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जशपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मेले का आयोजन, कलिया, बरडांड और फरसाबहार के 237 बच्चों ने नृत्य, कविता और चित्रकला से दिखाया हुनर
छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का किया जा रहा आगयोजन जशपुर, 22 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसके तहत कुनकुरी विकासखण्ड के कलिया सेक्टर, केराडीह के ग्राम पंचायत बरडांड एवं फरसाबहार परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मेला का आयोजन किया गया। इस…
Read Moreजशपुर: कुनकुरी, केराडीह और फरसाबाहर में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन, बच्चों व महिलाओं ने लिया लाभ
छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं के लिए कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन जशपुर, 21 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को कुनकुरी, केराडीह एवं फरसाबाहर परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य की…
Read Moreछत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 : स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया जशपुर जिला संग्रहालय एवं स्नेह भवन का भ्रमण
जशपुर, 18 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, जशपुर के विद्यार्थियों को जिला संग्रहालय एवं स्नेह भवन का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई तथा जिला पंचायत सभागार में रजत जयंती संबंधी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जशपुर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, परंपरागत परिधान तथा कर्मा एवं…
Read Moreछत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – संस्कृति और गौरव का होगा भव्य उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
राज्य के हर वर्ग, हर समाज और हर उम्र के लोगों की सहभागिता होगी छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का किया शुभारंभ – 15 अगस्त से अगले 25 सप्ताह तक पूरे प्रदेश में होगा आयोजन रायपुर, 15 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। यह महोत्सव 15 अगस्त 2025 से शुरू होकर आगामी 6 फरवरी 2026 तक पूरे…
Read Moreजशपुर में 25 सप्ताह चलेगा रजत जयंती महोत्सव, कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश, हर विभाग दिखाएगा 25 वर्षों की उपलब्धियां
कलेक्टर ने कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरण, अनुकम्पा नियुक्ति, समय वेतनमान, लंबित ई डब्लू आर के प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराने के निर्देश जशपुर, 23 जुलाई 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आगामी छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष आयोजन की तैयारियां के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अवसर पर रजत जयंती जिले में 15 अगस्त 2025 से 6 फरवरी…
Read Moreछत्तीसगढ़ 25 साल का हुआ! रजत जयंती वर्ष के जश्न की तैयारी शुरू, 15 अगस्त से 6 फरवरी तक राज्यभर में आयोजन
रायपुर, 21 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष के आयोजन के संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के आयोजन के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए आयोजित इस बैठक में राज्य शासन के सभी विभागों के प्रभारी सचिव, विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल हुए। रजत जयंती वर्ष में 15 अगस्त 2025 से 6 फरवरी 2026 तक 25 सप्ताहों के दौरान राज्य…
Read More