जशपुर में भावुक पल: दिव्यांग बच्चे की बिगड़ी ड्रेस मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने हाथों से सुधारी, बच्चे की मासूम मुस्कान ने छू लिया सबका दिल

दिव्यांग बच्चे की बिगड़ी ड्रेस को मंत्री ने किया सुधारा, बच्चे ने दी प्यारी सी मुस्कान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने समर्थ दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों से की चर्चा मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नशामुक्ति केंद्र का भी किया निरीक्षण जशपुर, 12 सितंबर 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। इस दौरान वे जशपुर पहुंची। जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए चलाए जा रहे समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र का निरिक्षण किया। उन्होंने यहां के बच्चों से मुलाकात की एवं…

Read More

बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, मुख्यमंत्री की पहल पर पूनम को मिली पुस्तकें और नया टेबलेट

रायपुर, 01 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बाढ़ से प्रभावित दंतेवाड़ा की पूनम पटेल की प्रशासनिक अधिकारी बनने की तैयारी आगे भी निर्बाध जारी रहेगी। पूनम पटेल, दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में रहकर पिछले तीन वर्षों से यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में दंतेवाड़ा में आई बाढ़ से प्रभावित होने के कारण पूनम का पूरा परिवार राहत शिविर में है। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूनम से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री की पहल पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी…

Read More

10 साल पुराने जख्म पर मरहम: विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर के मजदूर को कृत्रिम पैर, अब मुस्कान लौटेगी जिंदगी में

जशपुर, 21 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दुर्योधन राम की जिंदगी एक बार फिर नई मुस्कान से भर उठेगी। लगभग 10 वर्ष पूर्व हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्योधन का दायां पैर काटना पड़ा था। यह घटना उनके लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने उनकी पीड़ा को समझते हुए उन्हें रायपुर इलाज के लिए भेजने का निर्णय लिया है, जहां उनके लिए कृत्रिम पैर लगाया जाएगा।  मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले ग्राम बोकी कारीताला निवासी दुर्योधन…

Read More

मुख्यमंत्री ने पैर पखारकर दिया सम्मान, भावुक हुईं स्वच्छता दीदियां – ‘जीवन में पहली बार इतना गर्व महसूस हुआ’

बिलासपुर, 12 अगस्त 2025/ जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में स्वच्छता दीदियों के पैर पखारे, तो यह सम्मान पाकर स्वच्छता दीदियां भावुक हो उठीं। हजारों लोग इस भावुक और प्रेरक क्षण के साक्षी बने। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों की स्वच्छता दीदियों को एक अनूठे तरीके से सम्मानित किया। सम्मानित हुईं स्वच्छता दीदियों ने अपने इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री साय और उप मुख्यमंत्री श्री साव के…

Read More

जेब से गिर गए ₹50,000, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में लौटा दी उम्मीद, रोड पर मिला ₹500 के नोटों का बंडल… बुजुर्ग की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से शीतल वर्मा को मिली राहत.

चौकी करहीबाजार पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता से एक व्यक्ति को उसके गुमे हुए रुपए मिले वापस. ग्राम खजुरी के पास रात्रि में एक व्यक्ति का ₹50,000 हो गया था गुम. सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा गहन खोजबीन कर कुछ ही घंटे में उक्त व्यक्ति को दिलाया गया उसके पैसे वापस. बलौदाबाजार-भाटापारा.19 जुलाई 2025 : बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार चौकी पुलिस ने अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ₹50,000 की गुमशुदा राशि कुछ ही घंटों में उसके वास्तविक मालिक को लौटाकर मानवता और भरोसे का…

Read More

जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार ने बेटे के जन्मदिन को बनाया यादगार, दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां – जशपुर में ‘न्योता भोजन’ का प्रेरणादायक आयोजन

खेल सामग्री, टिफिन, पानी बोतल और कॉपियां भेंट कर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान जशपुर, 7 जुलाई 2025: जहां ज्यादातर लोग जन्मदिन पर खुद को विश करवाना पसंद करते हैं, वहीं जशपुर की जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार ने अपने बेटे प्रखर कुमार के जन्मदिवस को एक विशेष और मानवीय पहल के रूप में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ शासन की “न्योता भोजन” योजना के अंतर्गत 6 जुलाई को समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र, जशपुर में एक सामाजिक सौहार्द और संवेदनशीलता से भरा आयोजन…

Read More

“अब मैं आत्मनिर्भर हूं!” जशपुर के कलिंदर राम को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने दी बैटरी ट्राई साइकिल, नई उम्मीद के साथ शुरू होगा जीवन

खुशी जाहिर करते हुए कलिंदर राम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 19 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से लकवा से ग्रसित होने की वजह से  चलने फिरने में असमर्थ कलिंदर राम को एक बड़ा सहारा मिला है। आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार  हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य  करने में स्वयं सक्षम हो सकेगा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त…

Read More