जशपुर में लोकतंत्र का उत्सव! कलेक्टर से SSP तक सभी उतरे मतदान के मैदान में, जनता से की बढ़-चढ़कर मतदान की अपील

जशपुर, 11 फरवरी 2024 : नगरीय निकाय आम चुनाव 2025 को लेकर जशपुर में मतदान को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले के शीर्ष अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसएसपी शशि मोहन सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और जिलेवासियों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। कलेक्टर…

Read More

जशपुर में नगरीय निकाय आम निर्वाचन से पूर्व फ्लैग मार्च, पुलिस और प्रशासन का शक्ति प्रदर्शन

नगरीय निकाय आम निर्वाचन से पूर्व संध्या जिले भर में निकाली गई फ्लैग मार्च, पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी हुए शामिल  जशपुर 10 फरवरी 25/ एसएसपी शशी मोहन के मार्गदर्शन में आज शान्ति पूर्ण नगरीय निकाय आम चुनाव के दृष्टिगत फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जशपुर एसडीएम ओंकार यादव, चंद्रशेखर परमा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर निरीक्षक रविशंकर तिवारी थाना कोतवाली निरीक्षक राकेश यादव थाना लोदाम, निरीक्षक आशीष तिवारी उप निरीक्षक दिनेश पुरैना उप निरीक्षक संतोष सिंह उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक प्रदीप…

Read More

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जशपुर पुलिस ने जिले भर में निकाल फ्लैग मार्च, 500 से अधिक जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

जिले के सभी पुलिस अनुविभागीय क्षेत्रों बगीचा, पत्थलगांव, कुनकुरी व जशपुर में चारों एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च जशपुर/ गौरतलब है कि जशपुर पुलिस के द्वारा आज शाम आगामी नगरीय निकाय चुनावों को निष्पक्ष,शांति पूर्ण व पारदिशता पूर्वक संपन्न जिले के चारों पुलिस अनुविभागीय क्षेत्रों क्रमशः बगीचा, कुनकुरी, पत्थलगांव व जशपुर में में चारों एस डी ओ पी साहेबान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य शांति पूर्ण चुनाव हेतु मतदाताओं को विश्वाश दिलाना व असामाजिक तत्वों, गुंडों बदमाशों में भय पैदा…

Read More

पत्थलगांव के मतदान दलों को पुष्प गुच्छ भेंट देकर किया गया रवाना, मतदान केंद्रो में किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जशपुर 10 फरवरी 25/ जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी 5 नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए 84 मतदान केन्द्रों के मतदान दल को रवाना किया गया है। नगरीय निकाय आम चुनाव के लिए सभी मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के पुख्ता व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी शशी मोहन सिंह ने बताया कि पेट्रोलिंग वाहन, सेक्टर अधिकारियो और मतदान दलों के लिए लगभग 382 वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार मतदान केंद्र में सुरक्षा की दृष्टि कोण से 183 सुरक्षा जवान…

Read More

जशपुर जिले के 84 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल हुए रवाना, 11 फरवरी को होगा नगरीय निकाय चुनाव

11 फरवरी को प्रातः 08 से संध्या 05 बजे तक होगा मतदान जशपुर, 10 फरवरी 2025/ नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को होने वाले मतदान हेतु जिले के सभी 84 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को सोमवार को रवाना किया गया। जिले के जशपुर नगर पालिका परिषद सहित सभी 4 नगर पंचायतों के 80 वार्डों के लिए 84 मतदान केंद्र बनाया गया है। जिले के सभी 05 नगरीय निकायों में नगर पालिका परिषद जशपुर के 20 वार्डों हेतु 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं नगर पंचायत कुनकुरी,…

Read More

“अब कोई भ्रम नहीं!” – जशपुर में मतदाता जागरूकता अभियान तेज, ईवीएम प्रदर्शन और पोस्टरों से मिलेगी पूरी जानकारी

नगरीय निकाय के प्रत्येक वार्ड में ई व्ही एम मशीन की प्रर्दशन हेतु मतदान की बताई जा रही प्रकिया नगरीय निकाय के सभी मतदान केन्द्रों में अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया संबंधी पोस्टर किया गया चस्पा  जाबो कार्यकम के नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान जशपुर 9 फरवरी 25/ जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जाबो कार्यकम के नोडल अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में…

Read More

ईवीएम से मतदान कितना आसान ? जशपुर में मतदान प्रक्रिया का प्रदर्शन, कलेक्टर रोहित व्यास ने खुद किया ट्रायल

कलेक्टर रोहित व्यास ने मतदाताओं से की मतदान करने की अपील मतदान जागरूकता कार्यक्रम जाबो के तहत मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक जशपुर,03 फरवरी 2025/ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जाबो के तहत मतदाताओं को मतदान का महत्व बताने के साथ ही उन्हें प्रेरित भी किया जा रहा है। नगरीय निकायों में मतदान ई. व्ही. एम. से किया जाना है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर नगरीय निकाय क्षेत्रों में ई. व्ही. एम. से मतदान करने के तरीके का जगह- जगह प्रदर्शन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।…

Read More

जशपुर में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर “जाबो” अभियान के तहत महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने निकाली रैली, लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक.

जशपुर 1 फरवरी 25/ जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के निर्देश और जाबो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में स्थानीय नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से गतिविधियां कराई जा रही हैं। गुरुवार को महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने गर्ल्स कॉलेज से होते हुए स्टेट बैंक, महाराजा चौक, सिटी कोतवाली के रास्ते रैली कर मतदान का संदेश दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओ ने बैनर पकडकर नारे लगाते हुए मतदान करने…

Read More

जशपुर में मतदाता जागरूकता की अनूठी पहल! होली क्रॉस कन्या विद्यालय, घोलेंग की छात्राओं ने “जाबो” अभियान के तहत रैली निकालकर मतदान का संदेश दिया, गली-मोहल्लों में गूंजे जागरूकता के नारे!

जशपुर 1 फरवरी 25/ जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास और जाबो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देश पर स्थानीय नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में जाबो कार्यक्रम के तहत गतिविधियां कराई जा रही हैं। होली क्रॉस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोलेंग के राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने भी जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने हाथ में बैनर लिए घोलेंग के गली मोहल्लों में नारे लगाते हुए लोगों को मतदान करने…

Read More

नगरीय निकाय चुनाव 2025 से पहले कोतबा में ईव्हीएम प्रदर्शन का निरीक्षण, निर्वाचन प्रेक्षक सुनील चंद्रवंशी ने मतदाता जागरूकता अभियान को सराहा

जशपुर, 29 जनवरी 2025/ जशपुर में नगरीय निकायों हेतु 11 फरवरी को होने वाले आगामी मतदान को देखते हुए तैयारियां तीव्र कर दी गईं है। जिसके लिए नगरीय निकायों के निवासियों को निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करने तथा उन्हें मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने हेतु पूरे जिले में ‘जाबो’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बुधवार को नगरीय निकायों के निर्वाचन प्रेक्षक सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कोतबा के वार्ड क्रमांक 01 में लगाये गए ईव्हीएम प्रदर्शन का जायजा लिया। जहां उन्होंने निरीक्षण करते हुए सभी कर्मचारियों का…

Read More