कांसाबेल पुलिस ने रात्रि गश्त में घबराई नाबालिक बच्ची को देखकर की पूछताछ, त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल आरोपी अश्मित लकड़ा, उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध थाना कांसाबेल में बीएन स की धारा 64(1) व 4 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 7 मई 2025 : थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.05.25 को थाना कासांबेल की रात्रि गस्त टीम, गस्त पर थी कि रात्रि करीब 2:30 बजे गस्त टीम को एक नाबालिक लड़की घबराई हालत में मिली थी,…
Read MoreTag: #जशपुर_समाचार
जशपुर पुलिस का मोडिफाइड साइलेंसर और ओवरस्पीड बाइकर्स पर कड़ा एक्शन : दो बाइकर्स को पुलिस ने धर दबोचा, पहली बार पिता पर लगा 46000 का चालान
कल शाम पुलिस ने नशे की हालत में ओवर स्पीड चलाते युवकों को रोककर रोककर की थी चालानी कार्यवाही एम व्ही एक्ट 5/180के तहत नाबालिक बच्चों के परिजनों के खिलाफ कार्यवाही का प्रावधान दूसरी बार पकड़ाया यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए, पुलिस ने की लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू नाबालिक बच्चों को वाहन वाहन चलाने देने वाले परिजनों के विरुद्ध एम व्ही एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत की गई 46000रु से अधिक की चालानी कार्यवाही वाहन चेकिंग के दौरान SSP से अपने साले की सिफारिश करना आरक्षक को…
Read Moreसत्ता का नशा या कानून को चुनौती ? कुनकुरी में सरपंच ने वर्दी उतरवाने की दी धमकी, शराब के नशे में ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी, गिरफ्तारी के बाद सियासी हलकों में मचा भूचाल !
कुनकुरी, 5 मई 2025 / जब सत्ता के नशे में चूर जनप्रतिनिधि कानून को ठेंगा दिखाने लगे, तो सवाल उठता है – क्या लोकतंत्र में चुनी हुई कुर्सी गुंडागर्दी की छूट देती है? कुनकुरी में ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक ग्राम पंचायत का सरपंच – जो स्वयं को सत्ता से जुड़ा बताता है – ने ट्रैफिक पुलिस से सरेआम बदसलूकी की, वर्दी उतरवाने की धमकी दी और खुद को ‘ऊपर तक संपर्क वाला’ कहकर पूरे सिस्टम को ललकारा। इस घटना ने न केवल शासन-प्रशासन को सकते…
Read Moreजशपुर : रातामाटी में सुशासन तिहार शिविर कार्यक्रम स्थल का श्रमदान करके किया गया साफ-सफाई, योग एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
जशपुर, 05 मई 2025/ जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रातामाटी में सुशासन तिहार शिविर कार्यक्रम स्थल का श्रमदान करके साफ-सफाई किया गया। साथ ही योग एवं स्कूल के बच्चो द्वारा खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार, जनपद पंचायत, सीईओ बीईओ एवं अन्य शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, सचिव व ग्राम वासियों उपस्थित थे। कार्यक्रम सफल बनाते हुए लोगों को योग एवं स्वछता के प्रति जागरूक किया गया। विदित हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आमजनों के मांगों, शिकायतों और समस्याओं के समाधान हेतु तीन…
Read More‘या तो काम करो या बाहर जाओ’: जलजीवन मिशन में लापरवाही पर कलेक्टर रोहित व्यास का ठेकेदारों को अल्टीमेटम
कलेक्टर रोहित व्यास ने जलजीवन मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक ली अनावश्यक विलंब करने और समय-सीमा का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश जशपुर,05 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों, अभियंता और जलजीवन मिशन के कार्यों से जुड़े ठेकेदारों की बैठक लेकर जलजीवन मिशन कें अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक…
Read Moreब्राह्मण समाज पर सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल : कुनकुरी थाने में रूपनारायण एक्का के खिलाफ FIR दर्ज
कुनकुरी, 5 मई 2025: कुनकुरी में सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। सर्व ब्राह्मण समाज कुनकुरी के अध्यक्ष दीपक मिश्रा की शिकायत पर रूपनारायण एक्का के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) 2023 की धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 0103/2025 दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2025 को रूपनारायण एक्का द्वारा फेसबुक/सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई थी, पोस्ट के वायरल होते ही स्थानीय हिंदू समाज, विशेषकर ब्राह्मण समुदाय में गहरा आक्रोश उत्पन्न हुआ। समाज…
Read Moreमुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत बोखी में बदला गया ट्रांसफार्मर
बिजली आपूर्ति पुनः हुई बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर, 04 मई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत बोखी में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बाधित विद्युत सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया। विकासखंड फरसाबहार के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोखी के बाबाजी पारा में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों…
Read Moreसुशासन तिहार 2025 : प्रतिमा ने ग्राम एकम्बा में सोलर ड्यूल पंप के बंद होने की दी थी जानकारी, क्रेडा विभाग द्वारा नया पंप का लगाकर संयंत्र को किया गया चालू
आम नागरिकों के मांगों और शिकायतों का किया जा रहा निराकरण जशपुर, 04 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जशपुर जिले अतंर्गत सुशासन तिहार 2025 में प्राप्त हुई मांगों और शिकायतों को सभी विभागों द्वारा प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में क्रेडा विभाग द्वारा सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों को चरणबद्ध तरीके से निराकरण की कार्यवाही की जा रही है और आवेदकों को उनके दिए गए आवेदन पर की गई कार्यवाही से अवगत भी कराया जा रहा है। क्रेड़ा विभाग द्वारा जानकारी दी गई है…
Read Moreसुशासन तिहार 2025 : दिव्यांग कमला ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने पर जाहिर की खुशी
जशपुर, 04 मई 2025 / जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पोड़ी निवासी कमला बाई के परेशानी का सुशासन तिहार 2025 में निराकरण हो गया है। कमला बाई सुशासन ने तिहार के दौरान आवेदन देकर अपने परेशानियों से अवगत कराया था। आवेदन में उन्होंने अवागमन में परेशानी का उल्लेख करके मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदाय किए जाने हेतु मांगी रखी थी और उनके आवेदन का निराकरण जिला पचायत जशपुर में 24 मई 2025 को छत्तीसगढ़ शासन के राज्यपाल श्री रमेन डेका के द्वारा मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदाय किया गया। कमला ने मोटराइज्ड…
Read Moreमयूरचूंदी गांव में राशन घोटाला : डीलर-सरपंच पर चावल वितरण में धांधली के गंभीर आरोप, अप्रैल का चावल अब तक नहीं मिला
कुनकुरी, 4 मई 2025 | विशेष रिपोर्ट (सागर जोशी – संपादक) जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुलदुला विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत मयूरचूंदी में गरीबों के लिए निर्धारित राशन के वितरण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। शासकीय उचित मूल्य की दुकान में संचालक द्वारा सरकारी चावल, चीनी, नमक और चना के वितरण में भारी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव की वार्ड क्रमांक 2 और सुकबासुबस्ती के कई हितग्राहियों ने आरोप लगाया है कि डीलर फ्लोरा केरकेट्टा, जो वर्तमान में सरपंच…
Read More