रायगढ़ : लूट के दो आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी, न्यायिक रिमांड बाद भेजे गए जेल.

थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 78/2025 धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीकृत कर की जा रही कार्यवाही. रायगढ़. 18 मार्च 2025 :  मिली जानकारी के अनुसार  जूटमिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्रामीण से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस तेजी से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। घटना 16 मार्च का है, जब जिला सक्ती के ग्राम सकराली डभरा निवासी मनोज चौहान (39 वर्ष) रायगढ़ के इतवारी बाजार में सब्जी बेचने आए थे। शाम…

Read More

धरमजयगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, एक माह से था फरार, आरोपी को भेजा गया रिमांड पर जेल.

आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 109(1) BNS के तहत पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. रायगढ़. 18 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार  धरमजयगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी नरेन्द्र विश्वास (35) को आज बायसी कॉलोनी में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब एक माह से पुलिस की पकड़ से बचने के लिए इधर-उधर छिपता फिर रहा था, आखिरकार टीआई कमला पुसाम ने मुखबिर की सूचना पर…

Read More

CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, अफवाहों से नाराज दो भाइयों ने युवक पर चाकू-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने खून से सने हथियारों के साथ गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, पढ़ें पूरी खबर.  

आरोपियों से चाकू, डण्डा, ईट का टुकडा और खून से सने कपड़े किये गये बरामद. थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक – 107/2025 धारा 296,115(2),351(3),103(1),3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट आरोपियों का नाम पता – 01- वेदप्रकाश उर्फ वेद वर्मा पिता प्रहलाद वर्मा उम्र 18 साल 04 माह, 02- अजय कुमार वर्मा पिता प्रहलाद वर्मा उम्र 21 साल, दोनों निवासी ग्राम घुलघुल थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ.ग. रायपुर. 18 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  दिनांक 16 मार्च…

Read More

रिश्तों का खून ! जमीन के पैसों के विवाद में जीजा बना हत्यारा, कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास का फैसला… पढ़ें पूरी खबर.

दिनदहाड़े टंगिया मारकर कर दी थी साले की हत्या, हत्यारा जीजा को आजीवन कारावास की सजा जांजगीर-चांपा. 11 मार्च 2025 : पत्नी को मिली बंटवारे की जमीन बिक्री का पूरा पैसा नहीं मिलने पर दिनदहाड़े अपने बड़साले की हत्या करने वाले आरोपी जीजा को सत्र न्यायाधीश जांजगीर शक्ति सिंह राजपूत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, मामला बलौदा थाना का है। अभियोजन के अनुसार बलौदा निवासी लक्ष्मीनारायण चक्रधारी की बहन का विवाह राजकुमार प्रजापति के साथ हुआ था। ग्राम नैला में लक्ष्मीनारायण के पिताजी के नाम पर 52 डिसमिल…

Read More

एमएसपी प्लांट में चोरी का खुलासा: वेल्डिंग मशीन, बेरिंग और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 9 मार्च 2025/ चक्रधरनगर पुलिस ने एमएसपी प्लांट से वेल्डिंग मशीन और मशीनरी पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पूर्व प्लांट कर्मचारी भी शामिल है। एमएसपी कंपनी जामगांव के सुरक्षा अधिकारी मुरलीधर महापात्रे ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 मार्च 2025 को कंपनी के सीपीपी वर्कशॉप से वेल्डिंग मशीन और अन्य सामग्री चोरी हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज जांच में आरोपी दीपक भोय (20 वर्ष) निवासी जूनाडीह, जो पहले…

Read More

10 किलो गांजा, मोटरसाइकिल और फरार होने की साजिश! जशपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर दबोचा तस्कर, जानें पूरी कहानी!

आरोपी सुधन राम यादव,उम्र 51 वर्ष, निवासी झारमुंडा (हरिपुर), थाना तुमला जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना फरसाबहार में एन डी पी एस की धारा 20(बी) के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 9 मार्च 2025/ जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबार पर एक और कड़ा प्रहार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। फरसाबहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये है। आरोपी…

Read More

गुंडागर्दी का अंत! जशपुर पुलिस की मुस्तैदी से 22 साल का कुख्यात अपराधी रोशन भारती गिरफ्तार, लूट के पैसों के साथ पुलिस ने दबोचा

आरोपी गिरफ्तारी के भय से चल रहा था फरार, बदमाश रोशन भारती के विरूद्ध पूर्व से चोरी करने का अनेकों अपराध दर्ज, आरोपी रोशन भारती उम्र 22 साल निवासी गढ़ाटोली जशपुरनगर, जिला जशपुर (छ.ग) के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) का अपराध दर्ज। जशपुर, 5 मार्च 2025/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी श्याम लाल राम उम्र 40 साल निवासी कुंडिंग महुआटोली ने थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 28.02.2025 के दिन करीबन 11 बजे मोबाईल फोन खरीदने…

Read More

सार्वजनिक स्थल पर चाकू लहराने वाला गिरफ्तार : सार्वजनिक स्थान पर लोगों को धमकाने वाला चाकूबाज गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की सतर्कता से आर्म्स एक्ट की हुई कार्यवाही.

धारा – 25,27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध किया गया पंजीबद्ध. रायपुर. 04 मार्च 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह (भापुसे) द्वारा रायपुर शहर में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया, उक्त निर्देश के परिपालन में थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण के दौरान प्राप्त सूचना पर दिनांक 03 मार्च 2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कारी तालाब गार्डन आमापारा मेन गेट के पास एक पतला दुबला लड़का आसमानी रंग का शर्ट व काला लोवर पहना है, जो अपने हांथ…

Read More

रायपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही : 85,000/- रुपये के चोरी गए सामान के साथ विधि के साथ संघर्षरत एक बालक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए चोर, जानिए पूरी कहानी.

थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत गली नं. 07 स्थित ब्राईट मार्केटिंग तेलीबांधा में दिये थे चोरी की घटना को अंजाम. तीनों के कब्जे से चोरी की कॉपर पाईप 27 किलो 300 ग्राम, 04 बंडल वायर व नगदी रकम 4300 रूपये जुमला कीमत 85,000/- रूपये किया गया है जप्त. आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 128/2025 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस का अपराध है पंजीबद्ध. रायपुर. 04 मार्च 2025 : प्रार्थी जहीर सलाट ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि इनका ब्राईट मार्केटिंग तेलीबांधा गली नं. 7 रायपुर में दुकान…

Read More

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन : बाइक पर सवार होकर छीनते थे मोबाइल, रायपुर पुलिस के जाल में फंसे विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक सहित 4 शातिर लुटेरे, 5 फोन और महंगी बाइक बरामद.

अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 53/2025 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही थी विवेचना. रायपुर. 04 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  प्रार्थी अमित दास मानिकपुरी ने थाना गंज में रिपोर्ट कराई थी कि वह संजय गांधी चौक स्थित एबी ट्रेडिंग हार्डवेयर दुकान में हेल्परी का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 26 फरवरी 2025 के लगभग शाम 06:00 बजे पैदल-पैदल अपना मोबाईल फोन देखते हुए स्टेशन रोड से संजय गांधी चौक की ओर जा…

Read More