जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थी होंगे सम्मानित रायपुर, 13 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार 14 मई को शाम 4 बजे राजधानी नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-24 में प्रदेश के जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित नवनिर्मित जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही आदिम जाति विकास विभाग के नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इस अवसर पर जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थियों का सम्मान भी करेंगे। इस…
Read MoreTag: #NavaRaipur
छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा नया विधानसभा भवन : सितम्बर 2025 तक निर्माण हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की उच्च स्तरीय समीक्षा
51 एकड़ क्षेत्र में बन रहा है भव्य और आधुनिक सुविधाओं से युक्त विधानसभा परिसर रायपुर 13 मई 2025/ नवा रायपुर के सेक्टर-19 में 51 एकड़ भूमि पर छत्तीसगढ़ की नवीन विधानसभा का निर्माण तीव्र गति से जारी है। अब तक 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में निर्माण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और इसे सितम्बर 2025 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक 14 मई को
रायपुर 13 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 14 मई 2025 को प्रातः 11.30 बजे केबिनेट बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन ) में आयोजित होगी।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 03 मई को करेंगे पंजीयन (रजिस्ट्री) विभाग की 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ, मेसर्स रैक बैंक के एआई डाटा सेंटर का होगा शिलान्यास
रायपुर, 02 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 3 मई को नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पंजीयन (रजिस्ट्री) विभाग की नवाचार आधारित 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ और मेसर्स रैक बैंक द्वारा प्रस्तावित अत्याधुनिक एआई डाटा सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य के डिजिटल बुनियादी ढ़ांचे को सुदृढ़ बनाने और आम नागरिकों को पारदर्शी, सरल तथा तकनीकी सुलभ सेवाएं प्रदान करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम होगा। पंजीयन विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा, पारदर्शिता और दस्तावेजों की सुरक्षा के उद्देश्य से पंजीयन प्रणाली को पूरी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 अप्रैल को होगी केबिनेट बैठक, अहम फैसलों की उम्मीद
रायपुर, 29 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 30 अप्रैल 2025 को सवेरे 11.30 बजे केबिनेट की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन )में आयोजित होगी।
Read MoreBREAKING : छत्तीसगढ़ शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल ; मुकेश बंसल को केवल GAD सचिव के प्रभार से मुक्त किया गया, रजत कुमार को मिला अतिरिक्त जिम्मा… देखें आदेश..!
रायपुर, 15 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ शासन ने आज सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसके तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार बंसल (बैच 2005) को सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है। मुकेश बंसल वर्तमान में सचिव, वित्त विभाग के साथ-साथ सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) और सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के पद का दायित्व भी संभाल रहे थे। अब शासन ने उन्हें केवल सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त…
Read More