जल संरक्षण नहीं किया तो आने वाली पीढियां पम्प से खरीद कर पियेंगी पानी – नीरज वानखेड़े घोलेंग सरपंच ने लोगों को प्रेरित करने घर में लगवाया वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जशपुर, 05 अप्रैल 2025/ जिले में जल एवं भूमि संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को घोलेंग ग्राम पंचायत में जल जागृति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व को उजागर करते हुए उनके संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को बताया गया। जल स्त्रोतों के साथ साथ पानी के स्त्रोतों के रिचार्ज…
Read MoreTag: #WaterConservation
जशपुर : जल जागृति अभियान अंतर्गत लोदाम में तालाब साफ करने लोगों ने किया श्रमदान
सीईओ जिला पंचायत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों ने किया श्रमदान जशपुर, 04 अप्रैल 2025/ जिले में जल एवं भूमि संरक्षण के लिए कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही जल जागृति जशपुर अभियान के तहत शुक्रवार को लोदाम तालाब में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसके तहत् तालाब तक पहुंच मार्ग, तालाब के घाटों, झाड़ियों, मेढ़ों, पचरी की…
Read More‘जल जागृति जशपुर’ अभियान की धूम! विधायक रायमुनी भगत ने जल संरक्षण की अलख जगाई, गांव-गांव में पहुंचा जागरूकता का संदेश, बारिश के जल संग्रह और भूमि संरक्षण के लिए मिल रही खास ट्रेनिंग
जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ भी कार्यक्रम में हुए शामिल जशपुर, 03 अप्रैल 2025/ जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने लोदाम से’जल जागृति जशपुर’ अभियान का गुरुवार को शुभारम्भ किया। जल जागृति अभियान जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे जल शक्ति अभियान के कैच द रैन का एक भाग है। इसके तहत गांव गांव में जाकर जल एवं भूमि संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति जागरूकता लाने के साथ साथ श्रमदान एवं अन्य आयोजनों द्वारा लोगों…
Read Moreपानी बचाने की अनूठी पहल : ग्रामीणों को जल-संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जशपुर में ‘वाटरशेड यात्रा’ का सफल आयोजन, बढ़ रही जनभागीदारी.
जागरूकता बढ़ाने एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने जिले के सन्ना और बोहरा में हुआ यात्रा का आयोजन. जशपुर. 27 मार्च 2025 : समुदाय संचालित दृष्टिकोण अंतर्गत परिकल्पित डब्ल्यूडीसी -पीएमकेएसवाई 2.0 के तहत जलसंरक्षण गतिविधियों में जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 2025 को एक राष्ट्रव्यापी जन संपर्क अभियान वाटरशेड यात्रा की शुरूआत की गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ से वाटरशेड यात्रा का शुभारंभ जशपुर जिले में 26 मार्च को किया गया। उप संचालक…
Read Moreछत्तीसगढ़ में जल संकट से निपटने की तैयारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए अधिकारियों को फील्ड विजिट और जल संरक्षण पर विशेष निर्देश!
15 दिवसीय विशेष अभियान : हैंडपंप और सार्वजनिक नलों की मरम्मत रायपुर, 24 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि ग्रीष्मकाल में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक निर्बाध और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय और जनसहभागिता अनिवार्य है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जल संकट से निपटने के लिए जल संरक्षण की दिशा में ठोस और निर्णायक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, जिससे आने वाले समय में प्रदेश जल संकट की किसी भी स्थिति से सुरक्षित रह…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर खुला खुड़िया जलाशय का गेट, कई गांवों को मिलेगी राहत
रायपुर. 21 मार्च 2025. लोरमी क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की मांग पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश के बाद ग्राम खुड़िया स्थित राजीव गांधी जलाशय का गेट खोल दिया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने तत्परता से निर्णय लेकर जलाशय से पानी छोड़ा है। इससे क्षेत्र के अनेक गांवों को निस्तारी के लिए जल उपलब्ध होगा। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर.के. मिश्रा ने बताया कि खुड़िया जलाशय में अभी 65 प्रतिशत पानी भरा हुआ है। उप…
Read Moreविश्व जल दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से किया जल संरक्षण का आह्वान
रायपुर, 21 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से जल संरक्षण अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है — जीवन का आरंभ जल से हुआ है और इसका सतत प्रवाह ही जीवन की निरंतरता का आधार है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज जब दुनिया जल संकट की ओर बढ़ रही है, तब हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह जल की हर बूँद को संजोए। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर से इंद्रावती नदी में जल प्रवाह सुनिश्चित
रायपुर 12 मार्च 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जोरा नाला कंट्रोल स्ट्रक्चर में जल प्रवाह को नियंत्रित कर इंद्रावती नदी की मुख्य धारा में पानी छोड़ा गया है। ओडिशा सरकार की सहमति के बाद स्ट्रक्चर में रेत की बोरियां डालकर पानी का प्रवाह सुनिश्चित किया गया, जिससे इंद्रावती नदी में जल स्तर में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से इंद्रावती नदी के जल संकट के समाधान हेतु चर्चा…
Read Moreजल विजन 2047 के लिए राज्यों के जल मंत्रियों का उदयपुर में द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन : केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल ने छत्तीसगढ़ के जल संचयन कार्यों को सराहा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नीति जल संरक्षण और सतत विकास पर है केन्द्रित रायपुर, 19 फरवरी 2025/राजस्थान के उदयपुर में आयोजित राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने छत्तीसगढ़ में जल संचयन के लिए जनभागीदारी से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जल संरचनाओं के निर्माण में पूरे देश में अग्रणी स्थान पर है और जल संरक्षण के क्षेत्र में राज्य के नवाचार मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया…
Read More