रायपुर, 02 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के अनुरूप आज भारत ने तकनीक के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। Semicon India 2025 सम्मेलन में देश का पहला स्वदेशी 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर ‘विक्रम’ लॉन्च किया गया है। यह उपलब्धि भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार क्षमता का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘विक्रम’ प्रोसेसर का निर्माण पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। यह प्रोसेसर भारतीय…
Read MoreTag: #DigitalIndia
विष्णु के सुशासन में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण, सुशासन एक्सप्रेस रथ घर-घर पहुंच रही शासन की सेवाएं
रायपुर जिला प्रशासन द्वारा सुशासन को लेकर की जा रही अभिनव पहल रायपुर, 26 अगस्त 2025/ रायपुर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश में आम जनता को शासन की योजनाओं और सेवाओं को घर के समीप पहुंचाने की दिशा में “सुशासन एक्सप्रेस” नाम से एक अभिनव और अनुकरणीय पहल शुरू की गई है, जो जनसमस्याओं के त्वरित निदान मॉडल के रूप में स्थापित हुई है। इसका शुभारंभ 29 मई को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत ग्राम भैंसा में आयोजित समाधान शिविर में किया था। कलेक्टर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक : गरीबों की थाली में चना, युवाओं के लिए रोजगार की राह खोलेगा नवा रायपुर आईटी हब
रायपुर, 19 अगस्त 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक राज्य के गरीब तबके और औद्योगिक विकास के लिए अहम साबित हुई। बैठक में एक ओर जहां अनुसूचित और माड़ा पॉकेट क्षेत्रों के लाखों गरीब परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत चना वितरण को सुगम और पारदर्शी बनाने का फैसला लिया गया, वहीं दूसरी ओर नवा रायपुर में आईटी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 90 एकड़ भूमि रियायती दर पर आबंटित करने का निर्णय किया गया। इन…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस : छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी में क्रांति,अब लैपटॉप से होगी फाइलों की मंजूरी, खत्म होगा पुराना सिस्टम, डिजिटल इंडिया की ओर बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी में लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम.
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर सुरक्षा सैनिकों के मार्च-पास्ट की ली गई सलामी. पॉवर कंपनी में लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम – डॉ. रोहित यादव डिजिटल हस्ताक्षर से होगा फाइलों का अनुमोदन रायपुर. 15 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में अब पारंपरिक फाइल सिस्टम की जगह डिजिटल ई-ऑफिस सिस्टम लागू होगा। अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि अधिकारी अब किसी भी स्थान से कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से फाइलों का ऑनलाइन अनुमोदन कर सकेंगे, जिससे…
Read Moreडिजिटल पुलिसिंग की बड़ी समीक्षा : अपर मुख्य सचिव ने दिया ऐप इंस्टॉलेशन बढ़ाने का निर्देश, जशपुर में नए कानून और डिजिटल सिस्टम पर हुई सघन जांच, पुलिस को मिली सराहना.
थाने के डिजिटल कार्य, सहित नवीन कानून के क्रियान्वयन की समीक्षा की. जशपुर. 10 अगस्त 2025 : जशपुर में अपर मुख्य सचिव (गृह एवं जेल) मनोज पिंगुआ ने सिटी कोतवाली का निरीक्षण कर थाने के डिजिटल कार्यों और नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीएनएस पोर्टल, ई-साक्ष्य, ई-समन और समाधान, कर्मयोगी व iGot जैसे ऐप्स के उपयोग पर जोर देते हुए इनके अधिक से अधिक इंस्टॉलेशन के निर्देश दिए। आज दिनांक 10 अगस्त 2025 को अपर मुख्य सचिव (छग) श्री मनोज पिंगुआ (भाप्रसे) के द्वारा अपने जशपुर प्रवास…
Read Moreरक्षाबंधन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जशपुर की दीदियों ने बांधी राखी, योजनाओं से लाभान्वित बहनों ने जताया आभार
रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहनों की आपसी रिश्तों का है प्रतीक — मुख्यमंत्री जशपुर, 9 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया कैम्प कार्यालय में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित दीदीयों ने राखी बांधकर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री आवास योजना,महतारी वंदन योजना से लाभान्वित दीदीयां आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता सहायिका, और मितानिन स्व सहायता समूह की दीदियों ने राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी दीदियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार भाई…
Read Moreमहिला सशक्तिकरण की रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन पर 12 दीदियों को आत्मनिर्भरता का तोहफा, पर्यावरण-हितैषी ‘जशपुर एक्सप्रेस’ का शुभारंभ, कहा- छत्तीसगढ़ के सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध
जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन के दिन मुख्यमंत्री निवास बगिया में नए जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ कर बिहान योजना से जुड़ी 12 दीदियों को राखी का उपहारस्वरूप ई-रिक्शा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व सहायता समूह की महिला गिलसोनिका पाण्डे की ई-रिक्शा पर बैठकर बगिया निवास परिसर में सफर भी किया। ई-रिक्शा पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है, इसकी परिचालन लागत भी कम होती है। इसके माध्यम से महिलाएं स्थानीय परिवहन सेवाओं में भी अपनी भूमिका निभा सकेंगी। यह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता…
Read Moreजशपुर कलेक्टर की सख्ती : पीएम आवास योजना में गड़बड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जनपद पंचायतों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
जशपुर, 05 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में सभी जनपद पंचायतों के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुछ क्षेत्रों में पीएम आवास के संबंध में आ रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सभी की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विकासखंडों में अधिकारियों को…
Read Moreकृषि यंत्रों की पूजा से टेक्नोलॉजी तक का सफर: हरेली पर ड्रोन दीदियों ने दिखाया महिला सशक्तिकरण और तकनीक का संगम
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हरेली तिहार में बालोद जिले में ड्रोन दीदियों ने दिखाई आधुनिकता की झलक कृषि यंत्रों के साथ ही आधुनिक कृषि यंत्र ड्रोन की पूजा कर लगाया गुड़ के चीला का भोग रायपुर 24 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ का पारंपरिक और प्रथम त्यौहार हरेली आज जिले भर में अपार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सावन मास की अमावस्या को मनाए जाने वाला यह पर्व, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि, संस्कृति और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है, इस बार भी अपने रंग-रूप और परंपराओं के साथ…
Read Moreअब रेल टिकट बुकिंग स्टेशन तक जाने की मजबूरी नहीं! बिलासपुर मंडल के 8 प्रमुख शहरों में शुरू हुई नॉन-रेल हेड और डाकघर आरक्षण सुविधा
बिलासपुर, 24 जुलाई 2025 : यात्रियों की सुविधा और पहुंच को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत यात्रियों को आरक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा रेलवे स्टेशनों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत मंडल के 08 प्रमुख स्थानों पर नॉन-रेल हेड और डाकघर में रेल आरक्षण सुविधा उपलब्ध है, जिससे यात्री अपने नजदीकी स्थान से ही आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं । यह सुविधा भारतीय रेल की कम्प्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली (PRS) के माध्यम से उपलब्ध है, जिसके तहत यात्री सभी ट्रेनों…
Read More