जिला पुलिस के हेलमेट वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया….. बिना हेलमेट वाहन चालकों को हेलमेट वितरण कर यातायात नियमों का पालन करने का दिए संदेश…..

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : जिला पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चालकों को चालानी कार्यवाही पश्चात नि:शुल्क हेलमेट का वितरण किया जा रहा है । प्रतिदिन अलग-अलग मार्गों में चालानी कार्यवाही कर उस क्षेत्र में कैम्प लगाकर हेलमेट वितरण किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज घरघोड़ा बाईपास कंचनपुर में आयोजित जिला पुलिस के कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद राधेश्याम राठिया शामिल हुए । कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, एसडीएम घरघोड़ा…

Read More

मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति को जूटमिल पुलिस ने छातामुड़ा चौक पर घेराबंदी कर पकड़ा…..

आरोपी से 23 लीटर महुआ शराब, ग्लैमर बाइक जप्त, आरोपी को भेजा गया रिमांड पर…. समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : दिनांक 20/06/2024  को थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्लैमर मोटर सायकल पर महुआ शराब लेकर रायगढ़ से पुसौर की ओर अवैध बिक्री के लिए लेकर जा रहा है । थाना प्रभारी के निर्देशन पर तत्काल जूटमिल पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा छातामुड़ा चौक के पास घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए ग्लैमर मोटरसाइकिल के चालक को पकड़ा गया । पूछताछ पर मोटर सायकल के चालक…

Read More

यौन उत्पीड़न के अपराध में युवक गिरफ्तार : आरोपी ने इंस्टाग्राम पर युवती की अंतरंग फोटो की थी पोस्ट…. गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर !

आरोपी कृष्णा चौहान के विरूद्ध अपराध क्रमांक 151/2024 धारा 509 (ख) आईपीसी के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. युवती की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : दिनांक 18 जून 2024 को थाना पुसौर में स्थानीय युवती द्वारा कृष्णा चौहान निवासी ग्राम बरपाली जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विरुद्ध इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड कर बदनाम करने संबंधी आवेदन दिया गया। पीड़ित युवती बताई थी कि पिछले एक साल से इंस्टाग्राम के जरिए कृष्णा चौहान से जान परिचय हुआ। कृष्णा चौहान पसंद करने की बात कहता था, जिसे इन…

Read More

ग्राम चिराईपानी में 15 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज. अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल दिनांक 19 जून 2024 के शाम थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा के हमराह माइनर एक्ट की कार्यवाही के लिये थाना पूंजीपथरा स्टॉफ ग्राम गेरवानी, सराईपाली, चिराईपानी, देलारी की ओर रवाना हुये थे। इसी दरम्यान थाना प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली थी कि चिराईपानी का प्रकाश चौहान अवैध बिक्री के लिए काफी मात्रा में महुआ शराब घर पर…

Read More

अवैध शराब के बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने कोतवाली पुलिस की कार्रवाई जारी….अवैध बिक्री के लिए शराब परिवहन कर रहा युवक को पकड़ा, आरोपी से 13 बीयर और 20 पाव अंग्रेजी शराब जप्त….

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पुसि की कार्रवाई जारी है । कल शाम शहर में टाऊन पेट्रोलिंग दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर उर्दना तिराहा के पास नाकेबंदी कर एक युवक को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बडे रामपुर की ओर से भारी मात्रा में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब अपने कब्जे में…

Read More

एनएच 49 पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर किया गया हेलमेट वितरण…!

एसडीओपी खरसिया और ट्रैफिक डीएसपी ने दुपहिया वाहन चालकों को दी हेलमेट पहनने की समझाइश, दिये नये हेलमेट. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल एवं डीएसपी ट्रैफिक श्री रमेश कुमार चन्द्रा द्वारा नेशनल हाईवे 49 के ब्लैक स्पॉट एरिया में कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। जिसके बाद अधिकारी ग्राम कुनकुनी में आयोजित हेलमेट वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। यातायात पुलिस द्वारा हाइवे पर की गई मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई में…

Read More

लापता बालिका दस्तयाब, बालिका का भगा ले जाने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से किया गिरफ्तार….

आरोपी को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा गया रिमांड पर, आरोपी गया जेल…. समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : दिनांक 17/06/2024 को घरघोड़ा पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र से लापता हुई बालिका को उसके गांव से दस्तयाब किया गया है । बालिका अपने बयान में आरोपी संजय रैकवार उर्फ संजय केंवट निवासी जिला टिकमगढ़ (म.प्र.) द्वारा बहला फुसलाकर घरघोड़ा से रायगढ़ और रायगढ़ से गाजियाबाद भगा ले गया था । गुम बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दिनांक 27.08.2023 को उसकी मां द्वारा थाना घरघोड़ा में आवेदन देकर दर्ज करायी थी । बालिका…

Read More

कुर्मापाली मेन रोड पर शराब परिवहन करते दो व्यक्तियों को कोतरारोड़ पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों से 14 लीटर महुआ शराब जप्त….

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने नव पदस्थ थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा थाने के स्टाफ को निर्देशित कर मुखबीर सक्रिय किया गया है । इसी कड़ी में आज थाना प्रभारी कोतरारोड़ को मुखबिर से मिली सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस द्वारा कुर्मापाली रोड़ पर आरोपी (1) ओम प्रकाश चौहान पिता नेहरू लाल चौहान निवासी सुरसी थाना डभरा जिला सक्ती आरोपी (2) खेमनाथ चौहान पिता लक्ष्मण चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी सुरसी…

Read More

सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर वाहन की चोरी : सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस ने नाकेबंदी कर चंद घंटों में वाहन चोर को लिया गिरफ्त में… वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को भेजा जेल……!

थाना पूंजीपथरा में अज्ञात आरोपी पर अपराध क्रमांक 151/2024 धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही थी विवेचना. जंगल में छिपा कर रखे ट्रेलर वाहन को पुलिस ने किया बरामद. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल शाम थाना पूंजीपथरा में ट्रेलर वाहन सीजी 13 ए.एस. 9155 के ड्राइवर अनुज कुमार यादव उम्र 24 साल निवासी पटसरा थाना छतरपुर जिला पलामू झारखंड ने लिखित आवेदन देकर ट्रेलर वाहन चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया। ट्रेलर वाहन का चालक बताया था कि पिछले 2 महीने से रायगढ़…

Read More

कोतवाली पुलिस ने बलवा और आर्म्स एक्ट के अपराध में आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार… वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपियों के झगड़ा-मारपीट की वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने की कार्यवाही, आरोपियों से तलवार, हॉकी स्टीक जप्त. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : दिनांक 15 जून 2024 के शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को नटवर स्कूल के सामने कुछ लड़कों द्वारा हाथ में तलवार, हॉकी स्टीक लेकर आपस में बहसबाजी, झगड़ा मारपीट करने की सूचना मिली। थाना प्रभारी, पेट्रोलिंग स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां इकट्ठे हुए लड़के मौके से भाग गए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कोतवाली पुलिस द्वारा वीडियो…

Read More