राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2025-26 के अंतर्गत 2 करोड़ 13 लाख से अधिक की स्वीकृति, ग्रामों में शेड, सीसी रोड, नाली व सामुदायिक भवन का होगा निर्माण. विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री साय और ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा को जताया आभार. राजनांदगांव. 04 जुलाई 2025 : राजनांदगांव जिले में समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से 2 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक लागत के 60 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनमें…
Read MoreTag: #ChhattisgarhGovernment
DAP की किल्लत पर CM का भरोसा: ‘चिंता मत करें किसान भाइयों’, छत्तीसगढ़ में अब NPK-SSP से होगी खेतों की भरपाई, लक्ष्य पहुंचा 17.18 लाख मीट्रिक टन
चालू खरीफ सीजन में अब 17.18 लाख मेट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य रायपुर, 03 जुलाई 2025/ देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक मार्ग छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाल लिया है। किसानों को डीएपी खाद की किल्लत के चलते परेशान होने की जरूरत नहीं है। डीएपी के बदले किसानों को भरपूर मात्रा में इसके विकल्प के रूप में एनपीके और एसएसपी खाद की उपलब्धता सोसायटियों के माध्यम सुनिश्चित की जा रही है। डीएपी की…
Read Moreआयुष्मान योजना में बड़ा संकट : भुगतान ठप, मरीज बेहाल, अस्पतालों ने लौटाए सैकड़ों कार्डधारी, बीमार मरीज, बंद दरवाज़े, आयुष्मान क्लेम अटका, टेंडर विवाद में उलझी सरकार – कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल.
सरकार निजी अस्पतालों का भुगतान नहीं कर रही, आयुष्मान कार्डधारी मरीज भटक रहे. रायपुर. 01 जुलाई 2025 : भाजपा सरकार निजी अस्पतालों का भुगतान नहीं कर रही है, जिसके कारण निजी अस्पताल आयुष्मान कार्ड पर मरीजों के ईलाज में आनाकानी कर रहे हैं, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार की स्टेट नोडल एजेंसी द्वारा फरवरी 2025 से क्लेम प्रोसेसिंग बंद करा दिया है, जिसके चलते निजी अस्पतालों के भुगतान अटक गए हैं। 30 मार्च 2025 को टीपीए का अनुबंध भी खत्म हो चुका है,…
Read Moreलोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति:लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आपातकाल स्मृति दिवस पर सम्मानित हुए लोकतंत्र सेनानी रायपुर 26 जून 2025/ लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। आज हम लोकतंत्र की फिजा में जिस आज़ादी का अनुभव कर रहे हैं, उसकी कीमत आपातकाल के दौरान कुछ लोगों ने यातना, अपमान और जेलों में समय काटकर चुकाई थी। इन लोकतंत्र सेनानियों की पीड़ा और संघर्ष को हर पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…
Read Moreवादा हुआ पूरा! 21 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे चरण पादुका योजना की शुरुआत, तपकरा जशपुर से होगी ऐतिहासिक पहल, योजना की वापसी से 12.4 लाख परिवारों को मिलेगा सम्मान और सुविधा का तोहफा
संग्राहक परिवारों को किया जा रहा है 745 करोड़ रूपये का पारश्रमिक भुगतान रायपुर, 18 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित वृहद एवं भव्य कार्यक्रम में चरण पादुका वितरण योजना प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को चरण पादुका प्रदान करेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार का राज्य के तंेदूपत्ता संग्राहकों से किया गया एक और वादा पूरा होगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने संकल्प पत्र में चरण पादुका योजना को फिर…
Read Moreस्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ चिकित्सकों का विशेष आवासीय प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराने की दिशा में कार्यक्रम चिकित्सकों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण पूरा, 3 जुलाई तक चलेगा प्रशिक्षण सह कार्यशाला रायपुर, 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विकसित छत्तीसगढ़ की नीति को ग्रामीण जनों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग नवाचार को बढ़ावा दे रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में चिकित्सकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आज चिकित्सकों के दूसरे बैच…
Read Moreमहासमुंद के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी निलंबित, लापरवाही और अनियमितता के मामले में शासन ने की कार्रवाई
रायपुर, 06 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कार्य में अनियमितता, तय दर से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय, स्टॉक में गंभीर कमी और बिक्री राशि में लाखों रुपये की गड़बड़ी के मद्देनज़र महासमुंद जिले के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री निधीश कुमार कोष्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत की गई है। निलंबन अवधि में श्री कोष्टी का मुख्यालय आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर अटल नगर में निर्धारित किया गया है। गौरतलब…
Read Moreप्राकृतिक आपदा में दो मौतें, जशपुर प्रशासन ने परिजनों को दी त्वरित 8 लाख की सहायता
जशपुर, 05 जून 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम बुढ़ाडांड़ निवासी आनंद राम का सर्पदंश से 28 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी समारी बाई एवं पुत्री कल्पनाकला और धनमती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreराष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की शिष्टाचार मुलाकात, महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
रायपुर, 5 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे।
Read Moreनिगम आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में हुआ आंशिक संशोधन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निगम/मंडल/आयोग में नियुक्त अध्यक्षों एवं उपाध्यक्ष को दी शुभकामनाएं
रायपुर 20 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा निगम आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में आंशिक संशोधन करते हुए श्रीमती शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष, श्रीमती चन्द्रकान्ति वर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष, श्री श्रीनिवास राव मद्दी को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष तथा श्री केदार नाथ गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी सम्मानितों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि सभी अपने-अपने दायित्वों का…
Read More