महासमुंद में जशपुर की शिक्षिकाओं का सम्मान, सरिता नायक ने संभाग का किया प्रतिनिधित्व; शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने मंच से बढ़ाया उत्साह, सम्मान समारोह में शिक्षिकाओं की प्रतिभा ने बटोरी सुर्खियां.

राज्य स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए शिक्षा मंत्री से सम्मानित हुई सरिता नायक एवं साथ गई जशपुर की अन्य शिक्षिकाएँ. जशपुर/कुनकुरी : महासमुंद में आयोजित राज्य स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में जशपुर की शिक्षिकाओं ने सरगुजा संभाग का गौरव बढ़ाया। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती सरिता नायक ने संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से सम्मान-पत्र प्राप्त किया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भर से करीब 3000 महिला शिक्षक सम्मिलित हुईं। सरिता नायक की प्रेरणादायी कविता…

Read More

जशपुर में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ का बड़ा असर : 17 गौ-वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, पैदल हांककर ले जाते आरोपी गिरफ्तार, पिक-अप भी जब्त,फरार आरोपियों की पतासाजी जारी.

थाना सिटी कोतवाली जशपुर एवं थाना लोदाम क्षेत्र में की गई कार्यवाही सिटी कोतवाली क्षेत्र में आरोपी पैदल हांककर ले जा रहा था 08 नग गौ-वंश, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी गौ-वंशों को सकुशल किया बरामद. थाना लोदाम क्षेत्र के जामटोली में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिक-अप वाहन को पकड़ा, तस्कर जंगल का फायदा उठाकर हुए फरार. पिक-अप वाहन क्रमांक JH-05-DD-7297 की तलाशी लेने पर उसमें ठूंस-ठूंसकर भरे मिले 09 नग गौ-वंश, जिनमें से 02 गौ-वंशों की हो चुकी थी मृत्यु. पुलिस द्वारा बरामद गौ-वंशों का पशु…

Read More

ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रात के अंधेरे में गौ-वंश तस्करी का भंडाफोड़, 08 गौ-वंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, दो पिक-अप जब्त, अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी.

तस्कर दो पिक-अप वाहन में कर रहे थे गौ वंशों की तस्करी, मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत का. पुलिस ने गौ सेवकों के सहयोग से रात्रि में चापाटोली के पास तस्करों को धर दबौचा आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार आरोपी – 1. आर्यन उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम आगडीह महुआ टोली, थाना सिटी कोतवाली जशपुर,जिला जशपुर छग, 2. राकेश राम…

Read More

डिजिटल साक्ष्यों से मजबूत होगी पुलिस की जांच : जशपुर में ई-साक्ष्य प्रशिक्षण पूरा, एसएसपी ने 950 से अधिक पुलिसकर्मियों से किया सीधा संवाद , ई-साक्ष्य प्रशिक्षण से जांच को मिलेगी नई शक्ति.

ई-साक्ष्य से सशक्त होगी पुलिस विवेचना, जशपुर पुलिस की पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न. पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ई-साक्ष्य एप के संचालन एवं डिजिटल साक्ष्य संकलन को लेकर दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण. प्रति दिवस प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से किया सीधा संवाद. पुलिस कप्तान ने 950 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से संवाद कर आधुनिक पुलिसिंग, नवीन कानूनों के क्रियान्वयन, सीसीटीएनएस एवं ई-साक्ष्य सहित डिजिटल कार्यवाही में अपडेट रहने के दिए निर्देश. साइबर…

Read More

रंगों और शब्दों से बच्चे रच रहे स्वच्छ-विकसित भारत की तस्वीर, जशपुर के 2600 विद्यालयों में प्रतियोगिता का उत्साह, स्वच्छता से राष्ट्र निर्माण तक दिखी सोच

जशपुर के 2600 विद्यालयों में ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता. विद्यार्थियों ने चित्रों और भाषणों के माध्यम से स्वच्छता एवं विकसित भारत की परिकल्पना को किया अभिव्यक्त. जशपुर : जशपुर जिले के करीब 2600 विद्यालयों में ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ की गूंज सुनाई दे रही है। 19 सितंबर 2026 तक चलने वाली चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता व विचार प्रस्तुत कर रहे हैं। रंगों और शब्दों के जरिए बच्चे…

Read More

कलम, रंग और शब्दों से बच्चों ने छेड़ी स्वच्छता की मुहिम : जशपुर के विद्यालयों में गूंजा स्वच्छ भारत का संदेश; विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता फैलाने का संकल्प.

विद्यालयों में निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित, विद्यार्थियों ने रचनात्मकता से दिया स्वच्छ भारत का संदेश. जशपुर : जशपुर जिले के स्कूलों में स्वच्छता का संदेश अब विद्यार्थियों की रचनात्मकता के जरिए जन-जन तक पहुंच रहा है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान में निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ गांव, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई। गतिविधियों के…

Read More

दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों की पढ़ाई में बड़ा बदलाव : विशेष कक्षाओं से कमजोर विषय होंगे मजबूत; बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए शुरू हुई खास पहल.

छात्रावास-आश्रमों में रहने वाले बच्चों को विशेष कोचिंग से किया जा रहा लाभान्वित. जशपुर : जशपुर जिले के छात्रावास और आश्रमों में रहने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई मजबूत करने के लिए विशेष कोचिंग योजना शुरू की गई है। सत्र 2026-27 में संचालित इस योजना के तहत अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और वाणिज्य जैसे विषयों में विद्यार्थियों की कमजोरियों को दूर करने पर जोर दिया जा रहा है। विशेष शिक्षण केन्द्र योजना के अंतर्गत अनुभवी सेवानिवृत्त शिक्षकों और योग्य युवाओं को प्रशिक्षक बनाया जा रहा है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को…

Read More

जिस जमीन पर तीन दशक से बसा था आशियाना, अब मिला कानूनी अधिकार; स्वामित्व योजना से 15 डिसमिल भूमि का अभिलेख पाकर परिवार ने जताई खुशी, मुख्यमंत्री और शासन के प्रति आभार किया व्यक्त.

स्वामित्व योजना से मिला भूमि पर अधिकार, लखन राम एवं शंकर राम के परिवार को मिली सुरक्षा और खुशी. 35 वर्षों से आबादी भूमि पर निवासरत परिवार को मिला अधिकार अभिलेख. जशपुर : जशपुर के ग्राम बिलासपुर में करीब 35 वर्षों से आबादी भूमि पर रह रहे लखन राम और शंकर राम के परिवार को आखिरकार अपनी जमीन का अधिकार अभिलेख मिल गया। स्वामित्व योजना के तहत खसरा नंबर 43/12 की 15 डिसमिल भूमि पर अधिकार का प्रमाण मिलने से परिवार की लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर…

Read More

जेल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला : 50 मीटर दायरे में ड्रोन, हवाई शूटिंग और गुब्बारों पर रोक; नियम तोड़ने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई.

जिला जेल जशपुर के 50 मीटर परिधि को रेड जोन एवं नो फ्लाई जोन किया गया घोषित. ड्रोन, हवाई फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और गुब्बारों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध. आदेश का उल्लंघन करने पर होगी वैधानिक कार्यवाही. जशपुर : जिला जेल जशपुर की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए जेल और उसकी मुख्य दीवारों के बाहर 50 मीटर की परिधि को रेड जोन एवं नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। अब इस प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने के साथ हवाई फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और गुब्बारों के उपयोग पर…

Read More

सेवा संकल्प अभियान में दिखा जनभागीदारी का रंग : जशपुर की ग्राम पंचायतों तक सजे आशीर्वाद के दीये, जनकल्याणकारी योजनाओं की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र.

सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर में जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायतों तक जलाया गया आशीर्वाद का दीया. विभिन्न योजनाओं की थीम आधारित रंगोली से सजाया गया आशीर्वाद का आकर्षक दीया. जशपुर : जशपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा और विकास के प्रति आभार की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। जिला मुख्यालय से लेकर विकासखंडों और ग्राम पंचायतों तक आकर्षक ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम पर सजी रंगोलियों ने आयोजन को खास बना दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम जनमन,…

Read More