तीन दिवस के भीतर करना होगा व्यय लेखा अवलोकन हेतु प्रस्तुत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत व्यय प्रेक्षक के समक्ष निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करने के कारण जिले की चार विधानसभा से 16 प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रत्याशियों को 72 घंटे के अंदर कारण दर्शित करते हुए अपना स्पष्टीकरण संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के समस्त प्रस्तुत करना होगा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में शामिल प्रत्याशियों के व्यय लेखा परीक्षण…
Read MoreTag: विधानसभा आम निर्वाचन 2023
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 : जशपुर जिले के तीनों विधानसभा के मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न, मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम, वीवीपीएट सहित अन्य पहलुओं की दी जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण विधानसभावार जशपुर के लिए प्रशिक्षण केन्द्र शासकीय कन्या महाविद्यालय, कुनकुरी के लिए प्रशिक्षण केन्द्र स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पत्थलगांव के लिए ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव को प्रशिक्षण केन्द्र बनाया गया है। जहां मतदान दलों को चुनाव सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए ईवीएम, वीवीपीएट सहित अन्य पहलुओं की जानकारी मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में संगवारी मतदान दल एवं दिव्यांग मतदान दलों को भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जशपुर में…
Read Moreजशपुर जिले में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत रेडक्रॉस एवं दुलदुला कॉलेज ने निकाली मतदात जागरूकता रैली, किया मानव श्रृंखला का निर्माण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दुलदुला : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के मददेनजर जिले में शत् प्रतिशत मतदान हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत् विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुलदुला विकासखण्ड के रेडक्रॉस एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली और सभी वार्डो, मुहलों एवं स्थानीय स्थानों में भ्रमण कर लोगों को बिना किसी प्रलोभन केे मतदान करने की अपील की। इस दौरान हाथों…
Read Moreविधानसभा आम निर्वाचन 2023 : प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह हुआ आवंटित, जशपुर जिले के तीनों विधानसभा के के लिए अब 30 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा पूर्ण किए जाने के पश्चात विगत दिवस 2 नवम्बर को नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 30 अभ्यर्थी विधानसभा निर्वाचन में शामिल होंगे। सभी प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा चुनाव चिन्ह का आबंटन कर दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-12 जशपुर से कुल 11 प्रत्याशियों…
Read Moreविधानसभा आम निर्वाचन 2023 : जशपुर जिले में मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 6 नवम्बर को होगा आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण विधानसभावार 6 नवम्बर सोमवार से आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का गंभीरता पूर्वक संचालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारी-कर्मचारी को समय से प्रशिक्षण केन्द्र में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है साथ ही कम से कम 3 घंटे का प्रशिक्षण सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को अवश्य प्रदान करने कहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.…
Read Moreविधानसभा आम निर्वाचन 2023 : पुलिस ऑब्जर्वर आईपीएस डॉ. फक्कीरप्पा कागिनेल्ली ने जशपुर निर्वाचन शाखा, नामांकन कक्ष, कंट्रोल रूम एवं एमसीएमसी कक्ष का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम का भी किया निरीक्षण
निर्वाचन कार्य को प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जिले में नियुक्त पुलिस ऑब्जर्वर आईपीएस डॉ. फक्कीरप्पा कागिनेल्ली ने आज निर्वाचन शाखा, नामांकन कक्ष, कंट्रोल रूम एवं एमसीएमसी कक्ष का निरीक्षण किया और ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी)कक्ष का निरीक्षण कर कामकाज की जानकारी ली। एमसीएमसी कक्ष में…
Read Moreविधानसभा आम निर्वाचन-2023 : वोटर हेल्पलाइन एप से मतदाता अपने मोबाइल पर ही देख सकते हैं अपना मतदान केन्द्र और निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारियां
वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप डाउनलोड कर मतदाता जान सकते हैं अपने उम्मीदवारों के बारे में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छ्त्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। दो चरणों में हो रहे मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह है। ऐसे में मतदाता यह जानने के लिए उत्सुक होते हैं कि मतदान के लिए उनका कौन सा केन्द्र है, उनका नाम किस भाग संख्या अथवा क्रमांक पर है। ऐसी प्राथमिक जानकारी सहित कई अन्य जानकारियाँ अब मोबाइल फोन पर ही देखी जा सकती हैं।…
Read Moreविधानसभा आम निर्वाचन 2023: आईआरएस ज्योतिष के ए विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी, पत्थलगांव के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा आईआरएस अधिकारी ज्योतिष के ए को विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए जशपुर जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी,पत्थलगांव के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक आईआरएस श्री ज्योतिष के ए के लाईजनिंग हेतु सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक श्री अनिल तिर्की की ड्यूटी लगाई गई है।
Read Moreविधानसभा आम निर्वाचन 2023: नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 21 से 30 अक्टूबर तक, 17 नवम्बर को मतदान तथा मतगणना 3 दिसम्बर को होगी, जशपुर कलेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों के तहत् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 21 से 30 अक्टूबर तक समय पूर्वाहन 11.00 से अपराह्न 3.00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। अभ्यर्थीयों की नाम वापसी की अंतिम तिथि 02 नवंबर तथा मतदान की तिथि 17 नवंबर को निर्धारित की गई है। 17…
Read Moreविधानसभा आम निर्वाचन 2023 : प्रदेश में पहले चरण के लिए आज तीसरे दिन 16 नामांकन पत्र दाखिल, पहले चरण के लिए अब तक 17 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 23 नामांकन पत्र
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज तीसरे दिन 11 अभ्यर्थियों ने 16 नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 17 अभ्यर्थियों ने 23 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। तीसरे दिन कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 05,मोहला -मानपुर में 3, डोंगरगढ़ में 2 तथा खैरागढ़, अंतागढ़, कांकेर, केशकाल, जगदलपुर और बीजापुर में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, ,…
Read More