जुरूडांड़ दुर्घटना : भाजपा नेता ने कांग्रेस के धरने को बताया शर्मनाक, कहा – मृतकों और घायलों के साथ है सरकार, ‘शव की राजनीति कर रही कांग्रेस’ – जुरूडांड़ हादसे पर फूटा भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय का गुस्सा.

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार कर रही जुरूडांड़ के प्रभावितों की सहायता – कृष्ण कुमार राय कांग्रेस के चक्काजाम व धरना को बताया संवेदनहीन राजनीति की पराकाष्ठा. जशपुर. 04 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के जुरूडांड़ हादसे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने कांग्रेस पर संवेदनहीन राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार मृतकों के परिजनों और घायलों की हर संभव सहायता कर रही है। उन्होंने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर त्वरित अमल : बाढ़ पीड़ितों को राशन-इलाज के साथ जरूरी दस्तावेज भी मिल रहे तैयार

तत्काल मुआवजा और सहायता से मिली बड़ी राहत रायपुर, 04 सितम्बर 2025/ बस्तर संभाग में पिछले सप्ताह हुई अतिवृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। अपने विदेश दौरे से लौट कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा पहुंचकर संभागीय बैठक में जिला कलेक्टरों को राहत और बचाव कार्यो में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये थे। अब मुख्यमंत्री के इस निर्देश पर तेजी अमल किया जा रहा है।  बाढ़ पीड़ित नागरिकों को जहां एक ओर राशन, ईलाज और दवाईयां के साथ-साथ गैस चुल्हे और सिंलेण्डर दिये गये हैं…

Read More

जशपुर : शिक्षण उत्सव पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 शिक्षकों, 3 सीएसी एवं अधिकारियों को किया गया सम्मानित

जशपुर, 04 सितंबर 2025/ शिक्षक दिवस के पूर्व शिक्षकों के सम्मान हेतु शिक्षण उत्सव का आयोजन किया गया। ओपन लिंक्स फाउंडेशन और जिला शिक्षा विभाग द्वारा कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के शिक्षा अधिकारी और 70 चुनिंदा शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 शिक्षकों, 3 सीएसी और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि सभी शिक्षकों को शिक्षा प्रणाली को अच्छा करने की तड़प होती है। आज वो अवसर है…

Read More

जशपुर में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आगाज़, विधायक रायमुनी भगत ने किया शुभारंभ – हॉकी स्पर्धा में पांचों संभागों के खिलाड़ी दिखा रहे दम

चार दिवसीय इस हॉकी स्पर्धा में पांचों संभाग के खिलाड़ी दिखायेंगे अपनी खेल प्रतिभा का जौहर जशपुर, 04 सितंबर 2025/ 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ आज एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता की शुभारंभ की घोषणा की।  चार दिवसीय इस आयोजन में राज्य के पाँचों संभागों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक वर्ग, 17 वर्ष आयु वर्ग की बालिका वर्ग तथा…

Read More

गगनयात्री शुभांशु शुक्ला के साथ मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम का जशपुर के बच्चे बनेंगे साक्षी : ‘टच द स्पेस’ कार्यक्रम के माध्यम से ऑनलाइन मुख्यमंत्री से गगनयात्री होंगे रूबरू

जशपुर, 04 सितंबर 2025/ भारत के दूसरे अंतरिक्ष तक पहुंचने वाले गगनयात्री और भारत के अंतरिक्ष हीरो कहलाने वाले श्री शुभांशु शुक्ला से शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘टच द स्पेस’ कार्यक्रम के तहत रूबरू होंगे। इसरो, आईडीवायएम फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष मिशन के लिए अपनी तैयारियों, अपने अनुभव, गगनयात्री बनने के अपने सफर, भारत के अंतरिक्ष अभियानों आदि विषयों पर अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करेंगे। यह एक अनोखा मौका होगा जब भारत के…

Read More

जशपुर समेत पूरे प्रदेश के युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर, राज्य स्तरीय रोजगार मेला अक्टूबर में

राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 09 एवं 10 अक्टूबर को, नियोक्ता पंजीयन एवं अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया ई-रोजगार पोर्टल से किया जा रहा जशपुर, 04 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार  09 एवं 10 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए नियोक्ता पंजीयन एवं अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया ई-रोजगार पोर्टल की www.erojgar.cg.gov.in  में की जा रही है। इस मेला हेतु उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी पोर्टल के मेन्यू के अर्गत राज्य स्तरीय रोजगार मेला लिंक पर देखी जा सकती है।…

Read More

भारतीय सेना में जाने का सुनहरा अवसर! जशपुर में अग्निवीर उम्मीदवारों को दी जाएगी फ्री फिजिकल ट्रेनिंग

सी.ई.ई में सफल उम्मीदवारों को दिया जाएगा शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण इच्छुक अभ्यर्थी 10 सितम्बर तक जिला रोजगार कार्यालय में कर सकते हैं संपर्क जशपुर, 04 सितम्बर 2025/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थलसेना अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित ऑनलाईन परीक्षा सी.ई.ई. का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले से सी.ई.ई परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी…

Read More

नवसंकल्प जशपुर में प्रतियोगी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, छग लोक सेवा आयोग प्री की तैयारी हेतु नया बैच

जशपुर नवसंकल्प शिक्षण संस्थान : छ. ग. लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा तैयारी हेतु  नया बैच का  प्रारंभ 8 सितम्बर से जशपुर, 04 सितम्बर 2025/ नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में छ. ग. लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी  के लिए नया बैच 8 सितम्बर से प्रारंभ हो रहा है | इस बैच में आगामी छ.ग. पीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी करायी जायेगी, इस बैच की समयावधि 5 महीने की होगी, प्रति दिन सुबह 9:00 बजे से 1 बजे तक 3 कक्षाएं संचालित होंगी, हर शनिवार को साप्ताहिक टेस्ट भी…

Read More

अब नहीं होगी परेशानी! जशपुर में किसानों के निजी पेड़ों की कटाई और बिक्री के लिए सरकार ने बनाई आसान प्रक्रिया

किसानों के निजी वृक्षों का उपयोग हुआ आसान, निजी भूमि पर प्राकृतिक रूप से उगे तथा रोपित वृक्षों की कटाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी जशपुर, 04 सितम्बर 2025/ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर के अधिसूचना 11 फरवरी 2022 द्वारा शासकीय वनों से लगे हुए ग्रामों में इमारती वृक्षों को गिराने तथा हटाने के संबंध में अधिसूचना जारी किया गया है। फलस्वरूप निजी भूमि पर प्राकृतिक रूप से उगे तथा रोपित वृक्षों की कटाई आसान हुआ है। भूमि स्वामी द्वारा वृक्षों का पंजीयन निर्धारित…

Read More

जशपुर : संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, पात्र-अपात्र सूची जारी, 11 सितम्बर तक आमंत्रित आपत्तियाँ

जशपुर, 04 सितम्बर 2025/ जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के द्वारा शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विभिन्न पदो के लिए मेरिट आधारित भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी किया गया था एवं विज्ञप्ति 28 जुलाई .2025 के द्वारा शुद्धि पत्र जारी किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग में प्राप्त आवेदन पत्रों का विषयवार पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा अभ्यर्थियों को पात्र व अपात्र की सूची में आपत्ति होने…

Read More