जशपुर जिले में पटवारियों का नए सिरे से प्रभार निर्धारित : फरसाबहार ब्लाक में पटवारियों ने सम्हाला कार्यभार

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/ जिले में राजस्व विभाग के काम को चुस्त करने के लिए पटवारियों का नए सिरे से प्रभार निर्धारित किया जा रहा है। फरसाबहार ब्लाक के अनुविभागिय अधिकारी (राजस्व) प्रदीप राठिया ने बताया कि लगातार 10 वर्षो से अधिक समय तक एक ही तहसील में जमे हुए 6 पटवारियों को दूसरे तहसीलों में पदस्थ किया गया है। वहीं दूसरे तहसीलों से 5 पटवारियों को फरसाबहार में पदस्थ में किया गया है। इसके फलस्वरूप पटवारियों के बीच हल्का परिवर्तन का आदेश जारी कर दिया गया है।…

Read More

एक पेड़ मां के नाम अभियान : जशपुर में पौधा वितरण कार्यक्रम जारी, 1 लाख 50 हजार से अधिक महिलाओं को दिए गए पौधे

हितग्राहियों में भारी उत्साह, जिले में 2 लाख से अधिक पौधे किए जायेंगे वितरित : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया था पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/ देश भर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत  पौधा रोपण का कार्य किया जा रहा है।  छत्तीसगढ़ में भी अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। राज्य सरकार की पहल पर लोग अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता निभा रहे है। जशपुर जिले में भी इसकी व्यापक तौर पर शुरुआत हो चुकी है। जिले में  ‘एक पेड़…

Read More

कुनकुरी एसडीएम ने पटवारी व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और सचिवों की ली संयुक्‍त बैठक

शत-प्रतिशत और त्रुटिरहित गिरदावरी को लेकर दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/  जिले में शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित गिरदावरी कार्य को लेकर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कुनकुरी के सभा कक्ष में गिरदावरी के संबंध में एक संयुक्त बैठक राजस्व विभाग के पटवारियों, कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों उद्यान विभाग के उद्यान कर्मचारी एवं जनपद पंचायत कुनकुरी के समस्त सचिवों की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम एसडीएम कुनकुरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यहां उपस्थित सभी लोगों को शुद्ध एवं शत प्रतिशत…

Read More

स्व अनुशासन के साथ कर्त्तव्यों का पालन करें अधिकारी और शिक्षक – कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल

बीईओ, बीआरसीसी और एबीईओ की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31,जुलाई,2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित बीईओ, एबीईओ, बीआरसीसी की उन्मुखीकरण कार्यशाला आज संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में आयोजित की गई । कलेक्टर रवि मित्तल ने कार्यशाला में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी और शिक्षक अनुशासन में रहकर ईमानदारी से कर्त्तव्यों का पालन करें । अपने दायित्वों को शिक्षक स्वयं महसूस करें और बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छा और सफल इंसान बनायें ।…

Read More

जशपुर : हायर सेकेंडरी स्कूल गांझियाड़ीह में लगा विशेष शिविर, आय-जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने भरे गए फॉर्म

बच्चों और ग्रामीणों की सहूलियत के लिए स्कूलों लगा शिविर समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/  स्कूली बच्चों की सहूलियत के लिए स्कूल में ही आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाकर देने के लिए शिविर लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में एसडीएम फरसाबहार के निर्देशन पर हायर सेकेंडरी स्कूल गांझियाड़ीह में शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में ग्राम गांझियाड़ीह डोंगादारहा, महुआडीह , कोंनपारा , जामतोली , खुटसेरा  के हितग्राहियों का आय, जाति ,निवास फॉर्म भरवाए गए। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पालकों को जाति, आय एवं…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर जिले में हाथी से जनहानि रोकने सक्रिय हुआ एनीमल ट्रेकर डीवाईस

जिला पंचायत में सम्पन्न हुआ एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/ जिले में हाथियो कि हलचल से होने वाले जनहानि को रोकने के लिए वन विभाग ने एक नया प्रयोग शुरू किया है। डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक हाथी प्रभावित जिले में शामिल जशपुर में जनहानि को रोकने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिले को एनीमल ट्रेकर डीवाईस उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हाथी के आने की सूचना मिलने पर एनीमल ट्रेकर ऐप…

Read More

सीएम कैंप कार्यालय बगिया से महादेव को मिला श्रवण यंत्र : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

खुश होकर बुजुर्ग ने कहा अब वह हर रविवार सुनेगा मन की बात समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/ कांसाबेल तहसील के ग्राम शबदमुंडा निवासी 75 वर्षीय महादेव यादव को सीएम कैंप कार्यालय से श्रवण यंत्र दिया गया। जिससे अब वह बहुत खुश है। उसने खुश होकर कहा कि अब वह भी हर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुन सकेगा। जशपुर जिले के बगिया में स्थापित सीएम कैंप कार्यालय का लाभ निरंतर हर वर्ग के लोगों को प्राप्त हो रहा है। गंभीर से गंभीर बीमारियों का…

Read More

जशपुर : जिला ग्रंथालय में किया गया जनमन पुस्तिका का वितरण

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/ जिला प्रशासन द्वारा संचालित जिला ग्रंथालय जशपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित पत्रिका जनमन, सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों ने कहा कि जनमन पत्रिका में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी बहुत ही सरल ढंग मिलती है। इस पत्रिका पी.एस.सी., व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इससे प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिये प्रतियोगी…

Read More

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम तिलडेगा निवासी  एतवारी बाई का कुआं के पानी में डुबने से 15 अप्रैल 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के पुत्री मनीता बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर जिले में 01 जून से अब 385.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 31 जुलाई 2024/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 385.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 31 जुलाई तक औसत वर्षा 500.9 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 22.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 330.9 मिमी, मनोरा में 605.3 मिमी, कुनकुरी में 490.1 मिमी, दुलदुला में 407.1 मिमी, फरसाबहार में 238.8 मिमी, बगीचा में 461.9 मिमी, कांसाबेल में 426.3 मिमी, पत्थलगॉव में…

Read More