प्रथम दिवस वित्तीय साक्षरता की आवश्यकता एवं महत्व, साइबर सुरक्षा पर हुआ व्याख्यान समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 23 अगस्त/ जिला के विकासखंड मनोरा में स्थित जनपन पंचायत बैठक हॉल में डीएसटी, भारत सरकार, आईबीआईटीएफ, आईआईटी भिलाई के सौजन्य से पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ एवं जय हो कार्यक्रम टीम मनोरा के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता विषय पर कार्यशाला आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्ष शशि मोहन सिंह उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि आज के समय में पैसा…
Read MoreTag: जशपुर
पीएम जनमन योजना : जशपुर में मेगा ईवेंट और आईईसी कैंपेन का आयोजन, विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को मिल रहा मौका
बगीचा, मनोरा, कांसाबेल, दुलदुला, पत्थलगांव और कुनकुरी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में लगा शिविर समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 23 अगस्त/ जिले में जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार पीएम जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आज से आगामी 15 दिनों तक जिले के प्रत्येक बसाहटों में शिविर आयोजित किए जा रहे है। आज जिले में मेगा ईवेंट और आईईसी कैंपेन की शुरुआत के साथ ही हर्रापाठ (तालासीली) जनपद पंचायत मनोरा में शिविर का…
Read Moreआपकी समस्या का हुआ समाधान! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बिजली की समस्या दूर, ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर ग्राम कुहापानी का बदला गया ट्रासंफार्मर, ग्राम पंचायत पगुराबहार ने बदला गया ट्रांसफार्मर और बिजली तार समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 23 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप एक बेहतर सुशासन का मॉडल पेश करते हुए आमजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जा रहा है। लोगों की मूल प्राथमिकताओं में से एक बिजली की व्यवस्था शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण अंचलों में निर्बाध रूप से संचालित हो इसके लिए विद्युत विभाग दिन हो या रात प्राथमिकता के साथ कार्य…
Read Moreजशपुर : डिप्लोमा इंजीनियरिग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन कॉउसिलिंग का द्वितीय चरण 28 से 31 अगस्त तक
समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 23 अगस्त/ छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के सत्र 2024-25 में डिप्लोमा इंजीनियरिग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन कॉउसिलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही हैै। पंजीयन प्रक्रिया का द्वितीय चरण 28 से 31 अगस्त 2024 तक होगा। ऑनलाईन कॉउसिलिंग का पंजीयन, संस्था एवं पाठ्यक्रम के आबंटन आदि का अवलोकन www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पर किया जा सकता है। पाठयक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश नियम का अवलोकन शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर की वेवसाइड www.gpjashpur.ac.in पर आवलोकन किया जा सकता है। पंजीयन एवं अन्य प्रवेश संबंधी जानकारी हेतु शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर…
Read Moreजशपुर :10 साल तक बिना बताए स्कूल नहीं गए, सहायक शिक्षक का किया गया सेवा समाप्त
समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 23 अगस्त/ दुलदुला जनपद पंचायत सीईओ ने कार्यालय जिला पंचायत जशपुर के पत्र 23 जुलाई 2024 के तहत् पंचायत संवर्ग के शिक्षक कर्मचारियों के विरुध्द सेवा समाप्ति की कार्यवाही करने के पत्र एवं विभागीय जॉच में अधिरोपित आरोप प्रमाणित पाये जाने के फलस्वरुप कार्यालय जनपद पंचायत दुलदुला के सामान्य प्रशासन समिति बैठक 22 अगस्त 2024 के अनुमोदन उपरांत शासकीय प्राथमिक शाला मयूरचुन्दी के सहायक शिक्षक पंचायत द्वारिका प्रसाद को 01 माह आधारित पूर्व सूचना देते हुए सेवा समाप्त की है। कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, दुलदुला के…
Read Moreसीएमएचओ ने जिला चिकित्सालय जशपुर के एम.एल.टी. को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित
उपस्थिति पंजी में अग्रिम हस्ताक्षर कर अपने कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर हुई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 23 अगस्त/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला चिकित्सालय जशपुर के एम.एल.टी. संतोष कुमार वाणिक को उपस्थिति पंजी में अग्रिम हस्ताक्षर कर अपने कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। विदित हो कि 01 अगस्त 2024 को प्रभारी अधिकारी (स्वास्थ्य) एवं सिविल सर्जन जशपुर के द्वारा जिला चिकित्सालय जशपुर एवं पैथोलॉजी लैब, हमर लैब का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
Read Moreजशपुर पुलिस ने 12 दिनों के ऑपरेशन में गोवा से चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल भी बरामद
चोरी का सामान खरीदने वाले ओडिशा के व्यापारी देवाशीष साहू के विरुद्ध की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 23 अगस्त/ थाना कांसाबेल क्षेत्र निवासी एक युवती द्वारा लिखित शिकायत प्रस्तुत कर दिनांक 04.08.24को रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 02.08.24 के रात्रि कोई अज्ञात चोर द्वारा इनके घर में घुस कर सोने चांदी के आभूषण एवं मोबाइल फोन चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना कांसाबेल में अपराध क्रमांक 94/24 धारा 331,305 बी एन एस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपी…
Read Moreश्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में नव निर्मित मां लक्ष्मी एवं विमला माता मंदिर का हुआ रत्नमुद कुंभभराई रस्म का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु
समदर्शी न्यूज़ दोकड़ा/जशपुर, 22 अगस्त/ यहां के मंदिर पारा में नव निर्मित श्री जगन्नाथ स्वामी जी की मंदिर परिसर में मां लक्ष्मी एवं विमला माता के मंदिर में आज रत्नमुद कुंभ भराई रस्म अदा की गई ,इस धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।गौरतलब है की यहां श्री जगन्नाथ मंदिर का भव्य निर्माण किया जा रहा है,और पूर्ण होने के कगार पर है,और मंदिर परिसर में ही मां लक्ष्मी एवं विमला माता जी का मंदिर निर्माण किया जा रहा है,जिसका आज विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए…
Read Moreजशपुर : गौ तस्करों के खिलाफ कलेक्टर और एसपी का संयुक्त अभियान, जशपुर में गौ तस्करी पर रोकथाम के लिए चलाया गया ऑपरेशन शंखनाद सफल….. प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह जारी रहेगी – कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल इस वर्ष जनवरी से अब तक गौ तस्करों पर अभियान चलाकर 36 प्रकरणों में 43 आरोपी गिरफ्तार, 443 गौवंश मुक्त – पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर, 22 अगस्त/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने आज ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी पर की गई कार्यवाही के संबंध पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल…
Read Moreविशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 को लेकर पत्थलगांव एसडीएम ने ली बैठक : सभी बीएलओ, सचिव और पटवारियों को दी जानकारी
मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण, ओबीसी सर्वे और पंचायतों के परिसीमन के लिए किए निर्देशित समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर 22 अगस्त/ पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 को लेकर बैठक आयोजित हुई। जहां 01 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में सभी बीएलओ, सचिव और पटवारियों को जानकारी दी गई। साथ ही मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण, ओबीसी सर्वे और पंचायतों के परिसीमन के विषय में निर्देशित किया गया। बैठक में सभी को भारत निर्वाचन आयोग…
Read More