समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 28 अगस्त/ विगत दिवस सरगुजा मार्ट के नाम से कुनकुरी के आजाद मोहल्ला में क्षेत्रीय कार्यालय खोलकर क्षेत्र के अनेकों भोले-भाले ग्रामीणों को 41500 /- के सस्ते दर पर बोर खनन के नाम पर अनेकों लोगों से कुल रकम 3,63,000/- रू. नगद एवं फोन पे के माध्यम से बोर खनन के नाम पर डिप्टी डायरेक्टर निशांत तिर्की एवं एरिया मॅनेजर फ्रांसिस पन्ना को दिये है। उनके द्वारा न ही बोर खनन नहीं किया गया और ना ही पैसा वापस किया गया है। ग्रामीणों के साथ बोर खनन…
Read MoreTag: जशपुर
ब्रेकिंग : जशपुर में संयुक्त टीम का छापा, एक्सपायरी दवाओं का जखीरा बरामद, तीन दुकानें सील
राजस्व विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त टीम ने शहर के अलग अलग मेडिकल स्टोर का किया औचक निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 28 अगस्त/ जशपुर अनुविभाग में अनुविभागीय दण्डाधिकारी के निर्देशन में जिले के राजस्व विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा 7 मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अव्यवस्था पाए जाने, एक्सपायरी दवा मिलने और नियमानुसार संचालन नहीं होने की स्थिति में 3 दुकानों को सील किया गया। विगत दिवस…
Read Moreपत्थलगांव विधायक गोमती साय ने निभाया मानवीय कर्तव्य : तेलंगाना में मजदूरी करने गए युवक की मौत, विधायक की मदद से शव पहुंचा घर
मजदूर का पार्थिव शव एम्बुलेंस द्वारा हैदराबाद से ग्राम कोकियाखार पहुंचा समदर्शी न्यूज़, जशपुर/पत्थलगांव, 27 अगस्त/ विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम कोकियाखार के 24 वर्षीय खीरसागर पिता तुलसीराम मजदूरी करने तेलंगाना राज्य के हैदराबाद गया हुआ था जहां उसकी बीते दिन हार्ट अटैक से निधन हो गया उसके साथियों के द्वारा उसके निधन की सूचना परिवार वालो को दिया गया जिससे उसके परिवार मे शोक लहर छा गया और मृतक के परिवारजन पार्थिव देह लाने की व्यवस्था मे लग गया। कोई व्यवस्था नही होने और कही से कोई मदद नहीं…
Read Moreब्रेकिंग : जशपुर में बड़ी कार्यवाही ! एक्सपायरी खाद्य सामग्री जप्त, दुकान सील
जिला प्रशासन की टीम ने लोदाम किराना दुकान में भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री जप्त की समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 अगस्त/ जिला प्रशासन की टीम ने आज जशपुर विकास खंड के लोदाम शमशाद किराना स्टोर में आकस्मिक निरीक्षण किया और भारी मात्रा में खाद्य जप्त किया गया। दुकान में खाद्य सामग्री एक्सपायरी पायी गई । दुकान दार को सख्त हिदायत देते हुए ऐसे खाघ पदार्थ की विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए हैं। दुकान दार को समान विक्रय करते समय उत्पादन तिथि एवं समाप्ति तिथि दर्ज वाले समान का ही विक्रय…
Read Moreश्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव : महाकुल समाज की अनूठी परंपरा, पर्व की मची धूम, नगर भ्रमण के साथ खेला गया दही कादो.
सभी घरों में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए माखन मिश्री का भोग लगाकर की गई गांव की सुख समृद्धि की मनोकामना. समदर्शी न्यूज़ दोकड़ा/कुनकुरी, 27 अगस्त / श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम मची हुई थी। जिले भर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर बड़ी उत्साह के साथ धूम-धाम से मनाया गया। विशेष कर महाकुल समाज द्वारा अनेक स्थानों पर विशेष रूप से श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। यहां के गरीयादोहर में…
Read Moreकंवरधाम श्रीकृष्ण राधा मंदिर : विश्व शांति और सौहार्द्र का प्रतीक है जन्माष्टमी महापर्व – श्रीमती कौशल्या साय
पमशाला के श्रीकृष्ण राधा मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी समारोह में सम्मिलित हुई श्रीमती कौशल्या साय. विधि विधान से पूजा कर मांगा प्रदेशवासियों की खुशहाली व तरक्की का आशीर्वाद. समदर्शी न्यूज़ जशपुर/कुनकुरी, 27 अगस्त / ईब नदी की पावन धारा के तट में स्थित कंवरधाम के श्रीकृष्ण राधा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म महोत्सव जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्म-पत्नी श्रीमती कौशल्या साय की उपस्थित में भगवान श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री का भोग लगा कर पूजा अर्चना…
Read Moreजशपुर : राशन वितरण में पारदर्शिता ! उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न आबंटन में कोई कमी नहीं, जिले में संचालित है 488 शासकीय राशन दुकान
बायोमैट्रिक्स सिस्टम से कोई कटौती नहीं, ई-पॉस मशीन से राशन वितरण में सुधार जशपुरनगर 27 अगस्त 2024/ जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित 488 शासकीय उचित मूल्य दुकानों से संलग्न राशनकार्डधारियों को E-POS मशीन में अंगूठा (बायोमैट्रिक्स) लगाने के पश्चात खाद्यान्न एवं अन्य सामाग्री का वितरण किया जाता है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया की E-POS मशीन से राशनकार्डधारी को चालू माह में पिछले माह का खाद्यान्न प्रदान नहीं किया जा सकता है और जिन राशनकार्डधारियों द्वारा वर्तमान माह में अपने खाद्यान्न का उठाव नहीं किया जाता है।…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : खाद कालाबाजारी पर प्रशासन की कार्यवाही, अरिहंत डेली नीड्स गम्हरिया में छापा, 100 बैग यूरिया जब्त
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 अगस्त/ जिला प्रशासन की टीम द्वारा बगीचा विकास खंड ग्राम गम्हरिया स्थित अरिहंत डेली नीड्स का जांच किया गया । जांच में प्रोपराइटर विमल जैन के पास 100 बैग यूरिया स्टॉक पाया गया । जांच के आधार पर पंचनामा बनाकर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में खेती किसानी का सिजन चल रहा है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि खाद की कालाबजारी खत्म हो और किसानों को समय सीमा में खाद उपलब्ध हो।
Read Moreक्या आप लर्निंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं ? पत्थलगांव में लगेगा शिविर
पत्थलगांव में 30 अगस्त को लगेगा लर्निंग लायसेंस शिविर समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27अगस्त 2024/ आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले भर में परिवहन विभाग द्वारा लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पत्थगांव में 30 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन होगा। यह शिविर प्रशिक्षण हॉल एकीकृत महिला बाल विकास में लगेगा। उक्त दिनांक 30.08.2024 को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का सम्पादन नहीं किया जायेगा। जिला परिवहन विभाग…
Read Moreजशपुर में मनरेगा योजना ने बढ़ाया जलस्तर, किसानों की आय में हुआ इजाफा, खेती हुई लाभदायक
मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत सामरबार में किया गया तालाब निर्माण समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 27 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बने अभी सिर्फ 8 महीनें ही हुए है। इतने कम समय में जिले में शिक्षा, अधोसंरचना निर्माण, स्वास्थ्य सुविधा सहित दूरस्थ क्षेत्रों में भी विकास का लाभ आम लोगों को मिले इसके लिए कार्ययोजना बना कर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में रोजगार सृजन के साथ कृषि क्षेत्र में इसका लाभ मिले इसके लिए मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब, सड़क निर्माण सहित…
Read More