पीने के पानी की किल्लत, आवासीय पट्टा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर एक्शन मोड में विनयशील! कुनकुरी की जनता को जल्द मिलेगी राहत

नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील का जनता से सीधा संवाद: समस्याओं को दूर करने का संकल्प कुनकुरी, 26 फरवरी 2025 :  नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष विनयशील लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और त्वरित समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के तहत वे नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर आम नागरिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी जरूरतों को प्राथमिकता दे रहे हैं। समस्याओं पर फोकस, समाधान की राजनीति शुरू अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान अध्यक्ष विनयशील ने…

Read More

अब डिजिटल निगरानी में होंगे सभी सरकारी प्रोजेक्ट! गूगल शीट पर अपडेट अनिवार्य : कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

जशपुर, 26 फरवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागवार प्रगतिशील कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यो में लापरवाही बरतने वाले एजेंसियों एवं ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने गृह निर्माण मंडल, जल संसाधन विभाग, सीजीएमएससी, विद्युत विभाग और आदिम जाति कल्याण…

Read More

पीएम किसान की 19वीं किस्त का ऐतिहासिक हस्तांतरण! जशपुर जिले के 79,921 किसानों को मिला 15.98 करोड़ का लाभ, कृषि विज्ञान केंद्र डुमरबहार में हुआ सीधा प्रसारण

जशपुर, 24 फरवरी 2025/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम किसान सम्मेलन अंतर्गत पूरे देश के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का 19 वां किस्त का हस्तांतरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को धान के अलावा भी अन्य फसल लेने के लिए जिले में कृषि और उद्यान विभाग द्वारा प्रेरित किया जा रहा है और किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है साथ ही योजना…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शामिल, रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा

8 फरवरी से 23 फरवरी 25 तक प्रतियोगिता आयोजित की गई है प्रतियोगिता ने एक बार फिर शहर के रणजीता स्टेडियम में फुटबॉल प्रेमियों का दिल जीत लिया जशपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर के रणजीत स्टेडियम में स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ीयों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन खेलो इंडिया के…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार सहित किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति जताई प्रतिबद्धता

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी किया वोट जशपुर, 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय,…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : शिक्षक आनंद साय पैंकरा निलंबित: निर्वाचन कार्य में लापरवाही और कदाचरण का आरोप

जशपुर, 23 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के दौरान अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने शिक्षक आनंद साय पैंकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निर्वाचन कार्य में अनियमितता : फरसाबहार के रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक टी. वर्ग (एल.बी.) आनंद साय पैंकरा, जो विकास खंड शिक्षा अधिकारी, बगीचा के अंतर्गत कार्यरत हैं, को पंचायत चुनाव के दौरान मतदान अधिकारी क्रमांक 01 के रूप में अम्बाकछार, फरसाबहार के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जशपुर दौरा कल : सोगड़ा आश्रम दर्शन और फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन में करेंगे शिरकत…. पढ़ें पूरा शेड्यूल….

जशपुर/रायपुर, 23 फरवरी 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कल जशपुर दौरा महत्वपूर्ण है। इस दौरे में सीएम साय विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण, सामाजिक संगठनों से मुलाकात और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित “स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव मेमोरियल फुटबॉल मैच” का समापन समारोह है जिसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे का संक्षिप्त विवरण: प्रस्थान व आगमन: सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलिपैड, रायपुर…

Read More

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बच्चों का सरप्राइज़! बगिया हेलीपैड पर गूंजे शुभकामना संदेश, सीएम ने दिया खास संदेश

जशपुर, 21 फरवरी 2025/ बच्चों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अगाध प्रेम की झलक हर जगह दिखाई देती है। मुख्यमंत्री जब भी बच्चों से मिलते हैं पूरी सहृदयता से मिलते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। मुख्यमंत्री का आज 61 वाँ जन्मदिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया आए है। बगिया हेलीपैड पर बालक आश्रम बगिया के बच्चें मुख्यमंत्री श्री साय को उनके जन्मदिवस की बधाई देने पहुंचे थे। बच्चों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को हैप्पी बर्थडे कहा। मुख्यमंत्री ने भी बच्चों को धन्यवाद…

Read More

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 : जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव हेतु बनाए गए हैं 403 मतदान केंद्र

जशपुर, 18 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव संपन्न होना है। जिसके लिए इन चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों में कुल 403 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 129 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह जनपद पंचायत क्षेत्र मनोरा में 108, जनपद पंचायत क्षेत्र दुलदुला में 72 एवं जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर में 94 मतदान केंद्र बनाए गए है। इन क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्तर पर की जाने वाली…

Read More

जशपुर जिले में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण : 20 फरवरी को चार जनपद पंचायत क्षेत्रों में मतदान! जशपुर, मनोरा, कुनकुरी और दुलदुला में घमासान!

चारों जनपद पंचायत क्षेत्र के 169 सरपंच पदों के लिए 800 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में पंच पद के 1305 पदों हेतु 3089 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव, 998 पंच पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन जनपद पंचायत सदस्य के 52 पदों के लिए 253 अभ्यर्थी लड़ेगें चुनाव जशपुर 18 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीन चरणों में पंचायत चुनाव संचालित किए जा रहे हैं। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशन में अधिकारी-कर्मचारी राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए काम में जुटे हुए हैं। पहले…

Read More