अमटपानी खाखरा के पहाड़ी कोरवा बस्ती में पहुंचकर स्वास्थ्य टीम द्वारा की गई जांच समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 04 सितम्बर/ स्वास्थ्य विभाग के चम्पा टीम द्वारा बगीचा विकासखण्ड के अमटपानी खाखरा के पहाड़ी कोरवा बस्ती में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही सभी घरों में भ्रमण कर संदिग्ध मरीजों का रक्त पट्टी संग्रहण, जांच, उपचार एवं जल शुद्धिकरण हेतु क्लोरिन टेबलेट वितरण करने के लिए खाखरा के हेल्थ टीम को निर्देशित किया गया है। खाखरा के हेल्थ टीम द्वारा आगामी दो दिवस तक अमटपानी खाखरा में पहाड़ी कोरवा परिवारों का…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर: आकाशीय बिजली से हुई मौत पर प्रशासन की ओर से 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 04 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम चंदागढ़ निवासी राखी पैंकरा का आकाशीय बिजली गाज से 16 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता सकल साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreकुनकुरी : आत्मानंद स्कूल प्राचार्य के पुत्र द्वारा छात्रों को धमकाने और मारपीट करने के मामले में कार्यवाही, प्रभारी प्राचार्य इकबाल अहमद खान निलंबित
समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी/जशपुर, 4 सितंबर/ जशपुर जिले के शासकीय स्वामी आ०उ०अ०मा० विद्यालय, कुनकुरी के प्रभारी प्राचार्य इकबाल अहमद खान को 03 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा किए गए कुछ गंभीर अनुशासनहीनता के आरोपों के कारण की गई है। आरोपों के अनुसार, इकबाल अहमद खान ने अशासकीय संस्था के छात्रों को अपने विद्यालय में बैठने की अनुमति दी: बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के उन्होंने दो छात्रों को अपनी कक्षा में बैठने…
Read Moreमछली पालन : किसानों के लिए नई आय का जरिया, जशपुर के जनक राम की कहानी बनी प्रेरणा
जिले के किसान मछली पालन से बन रहे समृद्ध, जनक राम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 04 सितम्बर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए मच्छली पालन, मुर्गीपालन और धान के साथ अन्य फसल लेने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। दूरस्थ अंचल के किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का अहम् योगदान है।…
Read Moreसीएम कैंप कार्यालय ने बुजुर्ग श्री लूंवर को दी नई जिंदगी, इलाज के लिए समुचित व्यवस्था कराने दिया निर्देश
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दिए आवेदन पर तत्काल की जा रही है कार्यवाही,दिया गया ट्राई सायकल समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 03 सितंबर / उम्मीदों का आशियाना बना मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में अपनी समस्या लेकर आ रहे लोगों को यथोचित सामाधान भी मिल रहा है। लोग जशपुर जिले सहित अन्य जिलों से खुद सी जुड़ी हुई और गांव या किसी इलाके में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सहित अन्य समस्या को लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचते हैं। कैंप कार्यालय द्वारा तत्काल संबंधित विभागों को समस्या के समाधान…
Read Moreजशपुर : पीएम जनमन ने बदली दर्रीपारा की तस्वीर, आंगनबाड़ी केंद्रों से पहाड़ी कोरवा बच्चों का जीवन हुआ आसान
पहाड़ी कोरवा बच्चों को मिल रहीं घर के पास आंगनबाड़ी की सुविधाएं, बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए दी जा रही सुविधाएं समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 03 सितम्बर/ चारों ओर से जंगलों से घिरे जशपुर जिले के विकासखण्ड बगीचा अन्तर्गत्त आने वाले ग्राम पंचायत कुटमा के ग्राम सलखाडांड़ का एक छोटा सा टोला है दर्रीपारा। जहां के 25 पहाड़ी कोरवा परिवारों के 100 से अधिक जनसंख्या वाले दर्रीपारा के नन्हे मुन्हें पहाड़ी कोरवा बच्चों को अपने छोटे छोटे कदमों से लंबी दूरी तय कर अपने पोषण का अधिकार प्राप्त करने के…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर में बिजली आपूर्ति हुई निर्बाध : विद्युत विभाग ने बिजली व्यवस्था में सुधार लाने 9 महीने में 578 ट्रांसफार्मर बदले, 124 नए लगाए
मुख्यमंत्री के मंशानुरूप शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध रूप से बिजली संचालन के लिए सतत रूप से कार्य कर रहा है विद्युत विभाग समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 03 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में विकास कार्यों की रूपरेखा बना कर योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्यवन किया जा रहा है। आम लोगों के जीवन से जुड़ी सुविधाएं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री के गृह निवास बगिया में मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप की स्थापना इसी दिशा में उठाया गया कदम हैं। जहां लोगों की समस्याओं…
Read Moreजशपुर में बारिश का आंकड़ा जारी, जानें किस तहसील में कितनी हुई बारिश
जिले में 01 जून से अब तक 796.6 मिमी वर्षा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 03 सितम्बर/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 796.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 843.1 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 620.7 मिमी, मनोरा में 1139.8 मिमी, कुनकुरी में 1134.3 मिमी, दुलदुला में 777.7 मिमी, फरसाबहार में…
Read Moreपत्थलगांव में किसानों के जीवन में आई खुशियां, मिली नहर मुआवजे की राशि, किसानों ने मुख्यमंत्री श्री साय को दिया धन्यवाद
डूमरबहार, बिलडेगी और सूरजगढ़ के लगभग 200 कृषकों को 46 लाख 43 हजार का सौंपा गया चेक समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 03 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों के हित के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। खेती किसानी में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिले इसके लिए पत्थलगांव क्षेत्र के किसानों को विगत दिवस जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित नहर के मुआवजा राशि का वितरण कृषकों को किया गया। पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने किसानों के बीच जा करके ग्राम डूमरबहार, बिलडेगी और सूरजगढ़ के लगभग 200 कृषकों…
Read Moreकुनकुरी नगर में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने समिति का हुआ गठन, संतोष गुप्ता बने पूजा समिति के अध्यक्ष
भव्य पंडाल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन, शहर में छाएगा उत्सव का माहौल समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 3 सितम्बर/ सनातन धर्म समिति कुनकुरी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पर्व दुर्गा पूजा एवं दशहरा मनाने हेतु एक बैठक का आयोजन सनातन धर्मशाला में सोमवार की सायं में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष कैलाशनाथ गुप्ता द्वारा की गई। बैठक में इस वर्ष के आयोजन हेतु दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में अध्यक्ष पद हेतु नाम प्रस्तावित किये गये जिसमें पूर्व दुर्गा पूजा…
Read More