मनोरा विकासखंड क्षेत्र दौरे पर पहुंची जशपुर विधायक ने कहा सबका साथ सबका विकास और मोदी पर है विश्वास तो विष्णु का है साथ,चौतरफा विकास के लिए डबल इंजन की सरकार

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : बुधवार को जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मनोरा विकासखंड क्षेत्र के दौरे पर पहुंची। यहां विधायक ने भाजपा सरकार द्वारा केंद्र और राज्य शासन से मिले योजनाओं से लाभ पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास वाला है,क्योंकि हमें पीएम मोदी पर विश्वास और सीएम विष्णुदेव का साथ जनता के साथ है,डबल इंजन की सरकार के कारण विकास की गति भी तेज हो चुकी है। ज्ञात हो कि जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत बुधवार को जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान मनोरा…

Read More

सीएम कैम्प बगिया की पहल से आठ साल की मासूम संध्या को मिला नया जीवन, खुला आलपीन निगल जाने से संकट में फंस गई थी जान

डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ निःशुल्क सफल आपरेशन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : खाना खाने के बाद,दांत साफ करने के दौरान,आलपीन को निगल जाने से,संकट में फंसी 8 साल की मासूम संध्या राउत को सीएम कैम्प की पहल से नया जीवन मिला है। रायपुर के डीके अस्पताल में सफल आपरेशन के बाद,संध्या घर लौट कर,इन दिनों स्वास्थ्य लाभ ले रही है। अपने जिगर के टुकड़े का जीवन बचाने के लिए संध्या के माता पिता ने,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अभार जताया है। जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लाक के डोंगादरहा निवासी संध्या राउत के…

Read More

मैं भी हूँ मोदी का परिवार, पहले मुझे मारो लाठी – गोमती साय

छत्तीसगढ़ की जनता, ईंट का जबाब पत्थर से देगी समदर्शी न्यूज़, पत्थलगांव : रायगढ़ लोकसभा संयोजक, रायगढ़ लोकसभा पूर्व सांसद, पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा जिस प्रकार छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपशब्द कहे है कि गोली मारो दो, हत्या कर दो, काट दो। इसकी मैं घोर निंदा करती हूं। यह तो कांग्रेस की प्रवृत्ति ही है। इस प्रकार की। गोमती साय ने कहा कि मैं भी हूँ मोदी का परिवार, पहले मुझे मारो लाठी। छत्तीसगढ़ की जनता, ईंट का जबाब पत्थर से देगी।

Read More

नारायण यादव छः माह के लिए हुआ जिला बदर, कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने जारी किया आदेश

जशपुर जिले की सीमाओं से जाना होगा बाहर समदर्शी न्यूज़, जशपुर: कलेक्टर व जिला दण्डाधिकरी डॉ. रवि मित्तल ने 27 मार्च 2024 को आदेश जारी कर नारायण यादव, पिता बोड राम यादव, उम्र 39 वर्ष, निवासी प्रेमनगर बटईकेला थाना कांसाबेल को 6 माच के लिए जिला बदर कर दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ख) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में चल रहे न्यायिक प्रकरण में यह आदेश पारित किया है। आदेश में उल्लेख है कि जब तक यह…

Read More

नशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस का महाअभियान : पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में कांसाबेल एवं सन्ना पुलिस द्वारा अवैध शराब के कुल सात प्रकरणों में आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार !

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विगत चंद दिनों में जशपुर पुलिस ने आबकारी एक्ट के अंतर्गत लगभग 1300 लीटर अवैध शराब की जप्त, आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुये किया गया गिरफ्तार. थाना कांसाबेल ने पहले प्रकरण में अवैध रूप से घर-आंगन में रखी नशीली ताड़ी 450 लीटर, दूसरे प्रकरण में अंग्रेजी शराब 23 लीटर 340 एम.एल. एवं मोटर सायकल की जप्त. थाना सन्ना ने आबकारी एक्ट के 05 प्रकरण में कार्यवाही करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 54 लीटर कच्ची महुआ शराब की जप्त.…

Read More

जशपुर: प्राथमिक प्रसंस्करण की दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ, महाराष्ट्र एवं सिमडेगा के किसान ले रहे प्रशिक्षण का लाभ

महुआ फूल से विभिन्न स्वादिष्ट एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री बनाने दिया जा प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़, जशपुर: जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिक प्रसंस्करण की दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ। जिसमें जिले के अग्रणी वनोपज संग्राहक, करसन उत्पादक संगठनों के किशन, महाराष्ट्र के जावर से आए कृषक, जशपुर के पड़ोसी जिले सिमडेगा के किसान प्रशिक्षण ले रहे है। यह प्रशिक्षण दो दिनों तक चलेंगे। विगत वर्षों से जिला प्रशासन द्वारा महुआ प्रसंस्करण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास को राज्य में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी साराहा जा रहा है, जहां…

Read More

मतदाता जागरूकता अभियान: शत-प्रतिशत मतदान के लिए छात्र-छात्राओं ने ली शपथ, कुनकुरी, महादेवडांड में निकाली गई जागरूकता रैली

महिलाओं ने कार्यक्रम में लिया बढ़-चढ़कर भाग, रंगोली और मेहंदी से दिया जागरूकता का संदेश समदर्शी न्यूज़, जशपुर: लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत शत-प्रतिशत रहे, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पं कुनकुरी के बन्दचुआ, आरा, महादेवडांड जनपद पंचायत बगीचा सहित अन्य ग्रामों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महादेवडांड में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली के जरिये  सभी मतदाताओं को मताधिकार का…

Read More

लोकसभा चुनाव 2024: जशपुर जिला मुख्यालय में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित

निर्वाचन की विभिन्न प्रक्रियाओं की दी गई व्यापक प्रायोगिक जानकारी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिले के विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सभी मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एक, दो ,तीन को प्रशिक्षित करने के लिए मास्टर ट्रेनरों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया।  जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर डी. आर.़ राठिया, प्रोफेसर टी आर पाटले, प्रोफेसर विनायक साय, डॉ एसके मारकंडे ने जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार,अपर कलेक्टर…

Read More

जशपुर: सभी सेक्टर ऑफिसरों की बैठक हुई आयोजित, निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर तत्काल रिपोर्टिंग करने किया गया निर्देशित

समदर्शी न्यूज़, जशपुर: आगामी विधानसभा 2024 के तैयारी के संबंध में शासकीय रामभजन राय एनईएस कॉलेज जशपुर में आज सभी सेक्टर ऑफिसरों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बगीचा एसडीएम श्री ओंकार बघेल एवं जशपुर, मनोरा, सन्ना, बगीचा के तहसलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित थे। बैठक में सभी सेक्टर ऑफिसरों को समय में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर तत्काल रिपोर्टिंग करने को निर्देशित किया गया। साथ ही मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर जल्द से जल्द सूचित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

Read More

लोकसभा निर्वाचन 2024: सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जशपुर ने सर्व सेक्टर ऑफिसर, सर्व सचिव और सर्व बी.एल.ओ. की ली बैठक

निर्वाचन के पूर्व और निर्वाचन दिवस में होने वाले अग्रिम समाधान और आवश्यक तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़, जशपुर: आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को मद्देनजर रखते हुए आज विधानसभा क्षेत्र-12 जशपुर के एसडीएम जशपुर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सर्व सेक्टर ऑफिसर, सर्व सचिव और सर्व बी.एल.ओ.की बैठक आयोजित कर निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने मास्टर ट्रेनर को आवश्यक जानकारी देकर प्रोत्साहित किया। एसडीएम ने निर्वाचन के पूर्व और निर्वाचन के दिन होने वाली समस्या से अवगत कराते हुए इसके…

Read More