बिलासपुर, 12 अगस्त 2025/ जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में स्वच्छता दीदियों के पैर पखारे, तो यह सम्मान पाकर स्वच्छता दीदियां भावुक हो उठीं। हजारों लोग इस भावुक और प्रेरक क्षण के साक्षी बने। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों की स्वच्छता दीदियों को एक अनूठे तरीके से सम्मानित किया। सम्मानित हुईं स्वच्छता दीदियों ने अपने इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री साय और उप मुख्यमंत्री श्री साव के…
Read MoreTag: #CMVishnuDevSai
बिलासपुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय अभिनंदन, कई अहम कार्यक्रमों में लेंगे भाग
बिलासपुर, 12 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचे। पंडित सुंदरलाल शर्मा परिसर हेलीपैड में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। श्री साय बिलासपुर गुरु घासीदास विवि कोनी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह और बहतराई में आयोजित स्वच्छता संगम कार्यक्रम में शामिल होंगे। हेलीपैड पर विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह,अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, पाठयपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडेय,क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल,…
Read Moreप्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के 1.41 लाख किसानों को ₹152.84 करोड़ का भुगतान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार
रायपुर, 11 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आज छत्तीसगढ़ के 1 लाख 41 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹152 करोड़ 84 लाख की राशि का सीधा अंतरण किया गया। यह राशि फसल हानि की भरपाई के साथ किसानों को आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में यह योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारंगढ़ में स्टालों का निरीक्षण किया, बच्चों को अन्न प्रासन्न, आदिवासी महिलाओं को दुधारू गाय वितरण किए
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय कालेज सारंगढ़ के मैदान में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के पूर्व जिले के विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। पहला स्टॉल पशुधन विकास विभाग का था, जहां डेयरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत दूधारू पशु प्रदाय योजना कार्यक्रम अंतर्गत अनिसूचित जनजातीय की महिला हितग्राहियों को कार्तिकमति सिदार, राजकुमारी सिदार, रुकमनि बरिहा, कंचनी सिदार को दूधारु पशु दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में मुख्यमंत्री ने बालिका आरुषि मनहर का अन्नप्राशन संस्कार…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, प्रदेशभर में मंत्री-सांसद करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। बस्तर जिला मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में…
Read Moreयुक्तियुक्तकरण नीति का बड़ा असर: छत्तीसगढ़ के सभी 453 शिक्षक-विहीन स्कूलों में अब शिक्षक, 4,728 एकल-शिक्षकीय विद्यालयों को मिली अतिरिक्त ताकत
रायपुर, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू शाला-शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति ने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की नई इबारत लिखी है। इस नीति के तहत प्रदेशभर के शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों का संतुलित वितरण सुनिश्चित किया गया है, जिससे अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं है और बच्चों को समान व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है। गौरतलब है कि युक्तियुक्तकरण से पूर्व प्रदेश के कुल 453 विद्यालय शिक्षक विहीन थे। युक्तियुक्तकरण के पश्चात एक भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ को दी 186 करोड़ की विकास सौगात, 96 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, जन सुविधाओं में आएगा बड़ा बदलाव
जन सुविधाओं का सतत विस्तार हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सारंगढ़-बिलाईगढ़ 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ को 186 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 96 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सांसद के रूप में सारंगढ़ के लिए लंबे समय तक कार्य किया। अब मुख्यमंत्री का दायित्व मिला है। पिछले डेढ़ सालों में इस जिम्मेदारी…
Read Moreसारंगढ़ में गूंजा ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश, सीएम साय समेत नेताओं ने थामा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय कालेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी मां श्रीमती जसमनी देवी के नाम पर वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में आए अतिथि अजय जामवाल, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, जिले के प्रभारी व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद राधेश्याम राठिया ने भी वृक्षारोपण किए। इस अवसर पर निर्मल सिन्हा, अनुराग सिंहदेव सहित कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय सहित डीएफओ उपस्थित थे।
Read More‘स्वच्छता संगम 2025’ में छत्तीसगढ़ की स्वच्छता दीदियों का होगा ऐतिहासिक सम्मान, मुख्यमंत्री करेंगे 260 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर होगा सम्मान स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकाय भी होंगे सम्मानित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 260 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन स्वच्छता और शहरी सौंदर्यीकरण के मानकों को बढ़ाने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का होगा शुभारंभ 46 शहरों में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने हेतु पोर्टल का होगा लोकार्पण नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ‘स्वच्छता संगम’ का होगा आयोजन रायपुर, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन एवं…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय 11 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को देंगे 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
सारंगढ़ में निर्मित 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का होगा लोकार्पण रायपुर, 10 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 अगस्त सोमवार को सारंगढ़ के शासकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को 186 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यो की सौगात देंगे, जिसमें 90 करोड़ की लागत वाले कार्यों का भूमिपूजन तथा 96 करोड़ की लागत से हुए विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री केदार कश्यप, श्री ओपी चौधरी, श्री…
Read More