एग्रिस्टेक योजनांन्तर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे में समस्याओं का करें निदान – कलेक्टर भू-अर्जन में मुआवजा वितरण में गड़बड़ी होने पर करें सख्त कार्रवाई- कलेक्टर जशपुर, 09 सितंबर 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस से पूर्व जिले के सभी विभागों में कबाड़ पड़े वाहनों एवं स्क्रैप समानों को नियमानुसार संधारण कर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार सभी मृतकों के…
Read MoreTag: #jashpurnews
सैनिकों की समस्याएँ अब होंगी दूर: जिला सैनिक बोर्ड ने कलेक्टर से की मुलाकात, कल्याण योजनाओं पर बड़ा ऐलान
जिला सैनिक बोर्ड के सदस्यों ने कलेक्टर रोहित व्यास से की सौजन्य भेंट जशपुर, 10 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास से मंगलवार को जिला सैनिक बोर्ड के सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सैनिक बोर्ड के सदस्यों ने सैनिकों के कल्याण हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि जिला प्रशासन सदैव सैनिकों के हितों और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सैनिक कभी भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को साझा कर सकते हैं, उन्हें…
Read Moreबिजली बनी काल: जशपुर में आकाशीय बिजली से महिला की मौत, कलेक्टर ने परिजनों को 4 लाख की आर्थिक मदद दी
जशपुर, 10 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम बिसौड़ी, निवासी स्व. सुन्दरी बाई का आकाशीय बिजली से 14 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके माता फुलमईत बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर में मानसून का रिकॉर्ड: 01 जून से अब तक हुई 9407.4 मिमी बारिश, औसत से अधिक वर्षा दर्ज
जशपुर, 10 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 9407.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 10 सितम्बर तक की स्थिति में 9027.2 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 11.4 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1093.7 मिमी, मनोरा में 1167.5 मिमी, कुनकुरी में 1301.5 मिमी, दुलदुला में 580.9 मिमी, फरसाबहार में 748.4 मिमी, बगीचा में 1024.0 मिमी, कांसाबेल में 863.3 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreजशपुरवासियों के लिए नई सौगात : कलेक्टरेट परिसर में ‘जशपुर टी बार’ की नई शुरुआत – चाय-नाश्ते से लेकर शुद्ध शाकाहारी भोजन तक एक ही जगह
जशपुर, 10 सितंबर 2025 : जशपुरवासियों और विशेषकर कलेक्टर कार्यालय आने-जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। कलेक्टरेट परिसर में जशपुर टी बार नाम से होटल का नया स्वरूप आज से अपनी सेवाएँ शुरू कर चुका है। होटल में आने वाले ग्राहकों के लिए चाय की गरमागरम चुस्कियों के साथ स्वादिष्ट नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन की उत्तम सुविधा भी उपलब्ध है। होटल का शुभारंभ आज नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने किया। इस अवसर पर मनिजर राम, श्री सोनू पाण्डेय,…
Read MoreBreaking News : विष्णुदेव साय सरकार ने दी 9.15 करोड़ की स्वीकृति, राजपुरी नाला पर बनेगा बहुप्रतीक्षित पुल
जशपुर, 09 सितंबर 2025 : जशपुर जिले की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार विष्णुदेव साय की सरकार ने पूरी कर दी है।छत्तीसगढ़ शासन ने जशपुर जिले के बगीचा से रेगले मार्ग पर राजपुरी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 15 लाख 14 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्त विभाग की सहमति के बाद लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से आदेश जारी किया गया है। आदेशानुसार पुल निर्माण की निविदा केवल 90 प्रतिशत बाधा रहित भूमि उपलब्ध…
Read Moreजशपुर में गरजी भाजपा : मुआवजा विवाद में सियासी संग्राम ! कांग्रेस कर रही है शव की राजनीति और जनभावनाओं से खिलवाड़, भाजपा बोली – कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों की संवेदनाओं काकिया अपमान.
भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लेतफलांग पर साधा निशाना, मुआवजा राशि की तुलना नौलखा हार से करने को बताया शर्मनाक. प्रेस कांफ्रेंस कर झूठ और शव की राजनीति करने का लगाया आरोप. जशपुर. 09 सितंबर 2025 : जशपुर में भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। जुरूडांड़ सड़क दुर्घटना मुआवजे की तुलना नौलखा हार से करने पर भाजपा विधायकों रायमुनि भगत और गोमती साय ने इसे “शर्मनाक” करार दिया। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों की संवेदनाओं की अनदेखी कर रही…
Read Moreजशपुर में रोजगार की बड़ी सौगात! रजत महोत्सव जॉब फेयर में 12 कंपनियों ने किया 215 युवाओं का चयन, विधायक रायमुनी भगत ने बढ़ाया हौसला
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत आयोजित जॉब फेयर में विधायक जशपुर हुईं शामिल जशपुर, 09 सितंबर 2025/ शासकीय राम भजन राय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग एवं जिला रोजगार व स्वरोजगार केन्द्र के मार्गदर्शन में राज्य निर्माण के 25वें वर्ष में प्रवेश होने पर 25 वर्षों का उत्सव और संकल्प को लेकर विकसित छत्तीसगढ़ की कल्पना को साकार करने हेतु मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत ‘जॉब फेयर’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत भी शामिल हुईं। इस जॉब…
Read Moreसरकारी स्कूल की अनोखी पहल: बेलडेगी के बच्चों ने खेती से बदली अपनी थाली, अब पढ़ाई के साथ सीख रहे आत्मनिर्भरता का पाठ
जशपुर, 09 सितंबर 2025/ विकास खंड बगीचा का प्राथमिक विद्यालय बेलडेगी में मिड-डे मील में बच्चों की थाली में परोसी जा रही ताजी हरी सब्जियां स्कूल परिसर के किचन गार्डन से ही तोड़ी जाती हैं। इस अनोखी पहल ने बच्चों की सेहत और स्वाद दोनों को नया रंग दे दिया है। प्रधान पाठक अल्फा किरण मिंज और शिक्षक मुनु राम के मार्गदर्शन में बने इस किचन गार्डन में भिंडी, टमाटर, बैंगन, पालक, धनिया, लहसुन और मटर जैसी सब्जियां उगाई जा रही हैं। पहले से ही बच्चे लौकी, कद्दू, करेला और…
Read Moreजशपुर में गूंजा पोषण का संदेश! छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत रैली, कार्यशालाएं और आंगनबाड़ी कार्यक्रमों से जागरूक हुए हजारों लोग
पोषण जागरूकता हेतु बड़ाईकपारा में निकाली गई रैली, छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन जशपुर, 9 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत जामजोर सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र बड़ाईकपारा में पोषण माह का आयोजन किया गया। पोषण माह अभियान के अंतर्गत जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। इस रैली में केन्द्र के बच्चे, शिशुवती गर्भवती माताएं. किशोरी बालिकाएं एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे। रैली में…
Read More