नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमित शाह से की मुलाकात, नक्सल उन्मूलन और बस्तर राहत कार्यों पर दी जानकारी

रायपुर 2 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज हुए हैं, 1616 गिरफ्तार किए गए हैं और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस अवधि में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कंवर समाज प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई एवं करमा तिहार के लिए आमंत्रण

रायपुर 30 अगस्त 2025/ जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास से लौटने के उपरांत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी एवं महासचिव नकुल चंद्रवंशी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी भादो एकादशी पर्व पर आयोजित होने वाले करमा तिहार के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह आयोजन दिनांक 03 सितम्बर 2025 को नवा रायपुर,…

Read More

विमानतल से CM हाउस तक गूंजे जयघोष – भाजयुमो की बाइक रैली से गूंजा रायपुर, विदेश यात्रा को बताया ‘ऐतिहासिक’

राजधानी के विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत रायपुर, 30 अगस्त 2025 :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शनिवार को 10 दिनों की सफल विदेश यात्रा से लौटने पर स्वामी विवेकानंद विमान तल पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विमान तल से मुख्यमंत्री निवास तक बाइक रैली निकाली। राजधानी के विभिन्न स्थानों पर भी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत किया। विमानतल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कैबिनेट मंत्री केदार…

Read More

विदेश दौरे से लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर में 30 अगस्त को होगा ऐतिहासिक और भव्य स्वागत

रायपुर, 28 अगस्त 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विदेश दौरे से वापस लौटने पर राजधानी रायपुर में 30 अगस्त को आगमन होगा, जिसे लेकर रायपुर शहर जिला भाजपा ने तैयारी बैठक का आयोजन किया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा हम सबके लिए गौरव की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विकास के संभावनाओं को तलाशने के लिए जापान गए थे वहां से वह 10 दिनों से प्रवास के बाद 30 अगस्त को रायपुर में उनका आगमन…

Read More

बस्तर की धरती से निकलकर टोक्यो तक छाए अविनाश तिवारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात में छत्तीसगढ़ में निवेश और उद्योग लगाने पर बनी सहमति

रायपुर 24 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY जापान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं बस्तर के गौरव श्री अविनाश तिवारी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और उद्योग स्थापना की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक आधारभूत ढांचे और निवेशकों को मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि अविनाश तिवारी, जो मूलतः बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के निवासी हैं और…

Read More

टोक्यो के ‘लिटिल इंडिया’ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया महात्मा गांधी को नमन, कहा– गांधीजी का शांति और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया के लिए अमर प्रेरणा

रायपुर 24 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी जी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ में गांधी जी की प्रतिमा भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है।…

Read More

5 साल में हर पंचायत में होगा महतारी सदन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले– महिलाओं की शक्ति ही बनेगी नए भारत का आधार

166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन, 49 करोड़ 80 लाख रुपये जारी अब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति, 50 से अधिक महतारी सदन पूर्ण महतारी सदन में कमरा,  बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी होंगी सुविधायें रायपुर, 22, अगस्त, 2025 : प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जापान दौरा: छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति और औद्योगिक निवेश के नए अवसर खुलने की उम्मीद

मुख्यमंत्री श्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री श्री साय का जापान दौरा बना तकनीकी और औद्योगिक सहयोग का सेतु रायपुर, 22 अगस्त 2025/ ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी से पूर्व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 22 अगस्त को टोक्यो प्रवास की शुरुआत आध्यात्मिकता, तकनीक और व्यापार कूटनीति के संगम के साथ की। टोक्यो पहुंचते ही मुख्यमंत्री श्री साय ने ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले टोक्यो स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में की पूजा-अर्चना, छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना

रायपुर, 22 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचने के बाद सबसे पहले जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। टोक्यो का यह सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर मानवता को शांति और शक्ति का संदेश देता है और यही भाव छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं में भी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले में 211 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

किसान मेला सह जैविक मेला का किया गया शुभारम्भ, विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित रायपुर 20 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के तिलसिवां में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया और 211 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सूरजपुर के नए बस स्टैंड स्थित अटल परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया तथा किसान मेला सह जैविक मेला…

Read More