पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर चलाया जा रहा विशेष अभियान. चाकूबाजों, चाकू लेकर घुमने वालों, बदमाशों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान. ऑन लाईन धारदार/घातक चाकू मंगाने वालों को थाना तलब कर उनसे 08 नग चाकू कराया गया जमा. दिनांक 18 अगस्त 2025 को अलग-अलग थानों में 22 से अधिक आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट, 08 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट एवं 50 से अधिक आरोपियों के विरूद्ध…
Read MoreTag: #breakingnews
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने इंद्रावती भवन नया रायपुर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ रायपुर, 19 अगस्त 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा, एटीएम और डिपॉजिट मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन के कर्मचारियों, नवा रायपुर के आसपास निवासरत नागरिकों तथा बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक : गरीबों की थाली में चना, युवाओं के लिए रोजगार की राह खोलेगा नवा रायपुर आईटी हब
रायपुर, 19 अगस्त 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक राज्य के गरीब तबके और औद्योगिक विकास के लिए अहम साबित हुई। बैठक में एक ओर जहां अनुसूचित और माड़ा पॉकेट क्षेत्रों के लाखों गरीब परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत चना वितरण को सुगम और पारदर्शी बनाने का फैसला लिया गया, वहीं दूसरी ओर नवा रायपुर में आईटी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 90 एकड़ भूमि रियायती दर पर आबंटित करने का निर्णय किया गया। इन…
Read Moreजनता के धन से धोखाधड़ी का काला खेल! – द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी ने दोषियों की अपील खारिज की, सज़ा बरकरार, जमानत भी नामंजूर.
– द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी बलराम कुमार देवांगन का आदेश, अपर लोक अभियोजक श्रीमती पुष्पा सिंह ने रखी प्रभावी दलीलें कुनकुरी, 19 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लॉक की बहुचर्चित IWMP-2 परियोजना गबन प्रकरण में अदालत ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी बलराम कुमार देवांगन ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सज़ा को सही ठहराते हुए आरोपियों की अपील को खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं…
Read Moreजन्माष्टमी में खूनी साजिश नाकाम : जश्न में तबाही की साजिश ? पुलिस की घेराबंदी में फंसे चाकूधारी बदमाश, दुर्ग पुलिस ने चाकू लहराने वाले गुंडों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, सादी वर्दी में लगाया गया था पुलिस बल. धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाले आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार चाकू जप्त, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, दुर्ग. 19 अगस्त 2025 : दुर्ग जिले में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने सख़्त निगरानी की। इसी दौरान जामुल और भिलाई नगर क्षेत्र से दो युवकों को धारदार हथियार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।…
Read Moreरेल यात्रियों के लिए खुशखबरी : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए किया बड़ा बदलाव, दो एक्सप्रेस ट्रेनों में जोड़ा गया नया ठहराव, अब तिरुपति-बिलासपुर और रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का मिलेगा नया ठहराव.
बिलासपुर-तिरुपति-बिलासपुर का कोव्वूरू एवं रक्सौल-हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस का पेद्दपल्ली स्टेशनों में ठहराव की सुविधा. बिलासपुर. 19 अगस्त 2025 : रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो प्रमुख ट्रेनों में नए ठहराव की सुविधा प्रदान की है। अब तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस को कोव्वूरू स्टेशन पर तथा रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस को पेद्दपल्ली स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। यह सुविधा आगामी आदेश तक प्रयोगात्मक तौर पर लागू रहेगी। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते…
Read Moreकांग्रेस सिर्फ एक परिवार देखती है सही, क्या राहुल गांधी को बनाना चाहती है चुनाव आयुक्त? – डॉ. विजय शंकर मिश्रा का कटाक्ष
निर्वाचन की समझ नहीं, राहुल की राह पर चल रहे बैज रायपुर, 18 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने सोमवार को एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वोट चोरी का कांग्रेस झूठा भ्रम फैला रही है। कांग्रेस को निर्वाचन की मामूली समझ भी नही है, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तरह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी उसी राह पर चल रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के चुनाव को लेकर जारी नियमो को पढ़ना…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता त्रस्त, किसानों की फसल बर्बादी की कगार पर– सुरेंद्र वर्मा
रायपुर/18 अगस्त 2025। अघोषित बिजली कटौती को लेकर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरप्लस बिजली वाले छत्तीसगढ़ में भाजपा के 20 महीने के कुशासन में ही 8-8 घंटे बिजली कटौती होने लगी है। एक तरफ खंडवर्षा से मैदानी क्षेत्रों के पानी की कमी के चलते खेती में दरारें पड़ रही है, बिजली कटौती के कारण किसान पंप से भी सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, कई जिलों में किसान बांध से पानी छोड़ने की मांग को लेकर लगातार आंदोलित हैं,…
Read Moreवोट चोरी मामले पर भाजपा और चुनाव आयोग कर रहे एक-दूसरे का बचाव – कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर/18 अगस्त 2025। वोट चोरी मामले में भाजपा और चुनाव आयोग पर एक दूसरे का बचाव करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का पर्दाफाश किया है और किस प्रकार से वोट चोरी कर जनता के मतदान देने के अधिकार को अपहरण किया गया है इसका खुलासा होने के बाद भाजपा पहले चुनाव आयोग के प्रवक्ता बनकर चुनाव आयोग को बचा रहा था। अब चुनाव आयोग भी भाजपा की वोट चोरी को…
Read Moreरायपुर में ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ का खेल खत्म : रायपुर की सड़कों पर रात का शिकंजा, नशे में गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस ने दो दिनों में 23 चालक पकड़े – लाइसेंस भी निलंबित.
देर रात ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले चालकों के विरूद्ध रायपुर पुलिस की अभियान कार्यवाही लगातार जारी. रात्रि 11:00 बजे से 02:00 बजे तक शहर के अलग-अलग पाइंटों पर बेरिकेटिंग कर चलाया जा रहा चेकिंग अभियान। विगत 02 दिवस के भीतर 23 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर प्रकरण निराकरण हेतु भेजा गया कोर्ट. वर्ष 2025 में अब तक 1034 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा कुल एक करोड़ 22 लाख 45 हजार रुपए अर्थ दंड किया गया…
Read More