एस्बेस्टस शीट, लोहे का पाइप और सरिया चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने कार्यवाही कर भेजा रिमांड पर…..!

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/तमनार : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13 अगस्त 2023 को थाना तमनार में ग्राम रोडोपाली में रहने वाले कान्हा शर्मा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनके द्वारा अपने खेतवाड़ी में शेड निर्माण कराया जा रहा है। बीते जून माह में शेड निर्माण में लगे एस्बेस्टस सीट, लोहे की पाइप व 8 एमएम, 10 एमएम सरिया को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, जिसकी गांव में अपने स्तर पर पतासाजी कर रहे थे, तब उन्हें गांव के सुकलाल…

Read More

रायगढ़ पुलिस ने ग्राम बरौनाकुण्डा कुएं में मिले नर कंकाल की गुत्थी सुलझाई : ब्लाइंड मर्डर केस में मिली सफलता…..आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर भेजा गया है जेल !

माह जून में थाना घरघोड़ा के ग्राम बरौनाकुण्डा क्षेत्र में घरघोड़ी जाने वाले पगडंडी मार्ग के समीप कुंए में मिला था बोरे में बंद नर कंकाल. कुडूमकेला क्षेत्र का एक राज मिस्त्री निकला हत्या का आरोपी, प्रेमिका से परेशान होकर की थी हत्या, साक्ष्य छिपाने शव को जलाकर बोरे में बंद कर फेंक दिया था कुंए में, होली के 4 दिन पहले दिया था घटना को अंजाम… समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : करीब दो माह पहले घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौनाकुण्डा के झरिया टिकरा स्थित रिंग कुंआ में…

Read More

उत्कृष्ट विवेचना के लिए पुरस्कृत होंगे जिले के निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर…..

निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर की विवेचना पर अबोध बालिका की अपहरण और हत्या की आरोपिया को हुई है आजीवन कारावास की सजा…… समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ 12 अगस्त 2023 को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023 में “जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक” से पुरस्कृत होने वाले पुलिसकर्मियों की घोषणा की गई है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के पुलिसकर्मी के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के 03 पुलिस अधिकारी- निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, निरीक्षक नवीन बोरकर और उप निरीक्षक नीता राजपूत भी शामिल हैं । निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर को जिला…

Read More

थाना प्रभारी धरमजयगढ़ ने ली ग्राम कोटवारों की बैठक… कोटवारों को दी गई साइबर क्राइम की जानकारी और प्राकृतिक आपदाओं के समय बरतने वाली सावधानियों से कराया गया अवगत…..!

कोटवारों को गांव के लोगों को भी साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक करने किया गया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा आज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम के कोटवारों का थाना परिसर में संयुक्त बैठक लिया गया। थाना प्रभारी द्वारा उन्हें गांव में शांति व्यवस्था स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होना बताकर उन्हें गांव में होने वाले झगड़े विवाद, अवैधनिक कृत्यों की सूचना तत्काल थाने में देने कहा गया और…

Read More

चोरी की 2 बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर सेल की टीम के साथ पूंजीपथरा और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई……

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर बाइक चोरी पर अंकुश लगाने साइबर सेल एवं थानों की टीमें क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय कर बदमाशों पर नजर रखी जा रही है । इसी क्रम में कल साइबर सेल रायगढ़ की टीम द्वारा पूंजीपथरा और घरघोड़ा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही कर क्षेत्र में सक्रिय दो बाइक चोर- प्रिंस कुमार चंद्रवंशी निवासी गेरवानी एवं राजेश श्रीवास निवासी छाल हाल मुकाम तराईमाल पूंजीपथरा को पकड़ा गया जिनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स तथा हीरो स्प्लेंडर प्लस की…

Read More

घर पर अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस की शराब रेड कार्यवाही, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में आज दिनांक 12/08/2023 को पूंजीपथरा पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा ग्राम तराईमाल के महेश भगत द्वारा घर आंगन में बने झोपड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने की मुखबिर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही किया गया । मौके पर मौजूद मिले महेश भगत से अवैध शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर उसने झोपड़ी में छिपा कर रखा 10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरकिन में भरा हुआ 10 लीटर महुआ शराब लाकर पेश…

Read More

रायगढ़ रेंज में चलाया जा रहा “साइबर प्रहरी” अभियान : तमनार पुलिस ने बनाया सैंकड़ों मितानीनों को साइबर प्रहरी……कार्यक्रम में बताया गया साइबर जागरूकता का महत्व…..!

“साइबर प्रहरी” कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये क्षेत्र की मितानिनों को इस अभियान में जोड़ा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : पुलिस उप महानिरीक्षक रायगढ़ रेंज, रायगढ़ श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा रायगढ़ पुलिस रेंज के अधीन पूरे क्षेत्र में “साइबर प्रहरी” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत थाने के आरक्षकों और अधिकारियों को बीट का चार्ज देकर उनके माध्यम से बीट क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर उनका व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ग्रुप में जोड़ा जा रहा है। इस ग्रुप में प्रतिदिन…

Read More

बगैर इंश्योरेंस और ड्राइविंग लाइसेंस के शराब पीकर कर वाहन चला रहे व्यक्ति पर कोर्ट ने किया 17,000/-रुपये का जुर्माना……!

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : सुगम यातायात व्यवस्था बनाने एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कराने की दिशा में प्रतिदिन शहर के आउटर एवं विभिन्न चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस रायगढ़ द्वारा वाहन चालकों की जांच की जाती है। इसी क्रम में पिछले दिनों शहर के भीतर गांधी प्रतिमा के पास वाहन चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार क्रमांक CG 07-BU-2363 का चालक राजवीर सिंह पिता बलवीर सिंह उम्र 55 साल निवासी प्लॉट नंबर 27 कैलाश नगर भिलाई नशे में होना प्रतीत हुआ, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस और…

Read More

ट्रक चोरी कर ड्राइवर ने ट्रांसपोर्टर को बेचा, ड्राइवर और चोरी के ट्रक का खरीददार हुआ गिरफ्तार…. न्यायिक रिमांड के बाद भेजा गया जिला जेल !

आरोपी ट्रक ड्राइवर दूसरे के ड्राइविंग लाइसेंस का गलत तरीके से कर रहा था उपयोग, खरसिया थाना क्षेत्र का मामला…. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : खरसिया पुलिस द्वारा आज अमानत में खयानत मामले के आरोपी ट्रक ड्राइवर तथा चोरी की ट्रक खरीदी करने वाले ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर रविशंकर निषाद द्वारा ट्रांसपोर्ट में किसी अन्य व्यक्ति के ड्राइविंग लाइसेंस में छेड़छाड़ कर उपयोग किया जा रहा था और तारबहार बिलासपुर के रहने वाले सरजीत सिंह (ट्रांसपोर्टर) के साथ मिलकर ट्रक…

Read More

डीआईजी रामगोपाल गर्ग ने रायगढ़ रेंज के पुलिस अधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग लेकर विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश….!

पुलिसकर्मियों को थाने आये फरियादियों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने का भी दिया निर्देश. बैंकिंग फ्रॉड में पीड़ित के रुपये वापस दिलाने के सतत प्रयासों के साथ चोरी, नकबजनी के रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध करने का निर्देश. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आज दिनांक 11 अगस्त 2023 को रायगढ़ रेंज के डीआईजी श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा जिला रायगढ़, जशपुर और सक्ती के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त वर्चुअल बैठक लिया गया। बैठक में जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित राजपत्रित अधिकारीगण और थाना, चौकी प्रभारी, आर.आई. उपस्थित थे। बैठक…

Read More