आईजी सरगुजा के निर्देशन में हुई खुली नीलामी में जशपुर, रायपुर, बिलासपुर, जबलपुर, झारखंड के गढ़वा इत्यादि से कुल 82 बोलीकर्ता उपस्थित हुये एवं कुल 26 लॉट में नीलामी की कार्यवाही की गई संपन्न. जशपुर/कुनकुरी, 25 अक्टूबर / पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा अदावाकृत वाहनों की नीलामी हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी में काफी समय से रखे लावारिस/अदावाकृत मोटर सायकल वाहनों को रक्षित केन्द्र परिसर में एकत्रित कर…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : सरस्वती शिशु मंदिर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, टीबी, कुष्ठ, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव पर जोर
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जगाने स्कूल स्तर पर भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं आयोजित जशपुर, 25 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने स्कूल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विगत दिवस सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जेम्स मिंज एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु दल के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं विकासखंड नोडल अधिकारी टी.बी. कार्यक्रम द्वारा शालेय स्वास्थ्य चिकित्सा एवं व्यक्तित्व विकास के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।…
Read Moreजशपुर के दूरस्थ तोरा गांव में स्वास्थ्य शिविर: गर्भवती महिलाओं और वृद्धों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
जशपुर, 25 अक्टूबर 24/ विकासखंड बगीचा के दूरस्थ अंचल में बसे ग्राम तोरा सेक्टर सन्ना में विगत दिवस स्वास्थ्य शिविर लगाया गया डाक्टरों की टीम ने 11 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच निःशुल्क दवाई और परामर्श भी दिया गया स्वास्थ्य शिविर में कुल 40 लोगो का इलाज किया गया जिसमे बहुत से वृद्धजनों का जिन्हें मोतियों बिंद ऑपरेशन की आवश्यकता है। उनके ईलाज के लिए सेक्टर प्रभारी को आदेशित किया गया।
Read Moreऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : पुलिस के दबाव में गौ तस्करों का गिरोह दो पिक-अप वाहन में 25 गौवंश सहित 16 लाख रुपये का सामान छोड़ कर हुआ फरार…की जा रही पतासाजी.
जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन शंखनाद” जारी, बीती रात्रि पशु तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, जशपुर पुलिस की 07 थाना/चौकी की टीम ने विभिन्न जगहों पर रात भर कड़ी मशक्कत कर फिल्मी स्टाईल से पीछा कर जान जोखिम में डालकर 02 पिक-अप वाहन से कुल 25 नग गौ-वंश को तस्करों से कराया मुक्त. पशु तस्कर अभी भी सक्रिय लेकिन जशपुर पुलिस की सक्रियता से तस्कर राह बदलने को मजबूर, पुलिस के भारी दबाव में आकर अज्ञात गौ-तस्कर गौ-वंश से भरे 02 पिक-अप वाहन को गुल्लू फाल जंगल के पास कीचड़ में…
Read Moreजशपुर : नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में छात्रा नमिता बड़ा की शानदार सफलता ! होमगार्ड फिजिकल टेस्ट पास कर सीजी पुलिस की तैयारी में जुटी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जशपुर में संचालित इस संस्थान ने एक बार फिर युवाओं को सपने पूरा करने का प्रदान किया मंच
जशपुर 25 अक्टूबर 2024 / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रयास (नवाचार) किये जा रहे हैं। संस्थान में वर्तमान में नगर सैनिक एवं आगामी छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की तैयारी आवासीय सुविधा देकर कराई जा रही है। यहां के छात्रों को नवसंकल्प एवं जशपुर पुलिस के द्वारा आयोजित फिजिकल ट्रेनिंग में पुलिस ग्राउंड जशपुर में प्रतिदिन अंतिम चरण हेतु तैयारी कर रहे हैं। छात्रा नमिता बड़ा ने बताया कि मेरे यहां…
Read Moreपत्थलगांव नगर पंचायत से हुआ नगरपालिका : अधिसूचना जारी, अब तेजी से होगा विकास
नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका में उन्नयन किए जाने हेतु अधिसूचना जारी जशपुर, 24 अक्टूबर 2024/ नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका का उन्नयन किए जाने के संबंध में राजस्व विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 5 में वर्णित प्रावधानों के तहत् नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका का उन्नयन किये जाने हेतु छ.ग. शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर द्वारा अधिसूचना 05 सितम्बर 2024 द्वारा प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। अधिसूचना अनुसार नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका…
Read Moreजशपुर : जल जीवन मिशन ने बदली घोड़ाटोली की तस्वीर, सिर पर मटकी ढोने का युग हुआ समाप्त, अब हर घर नल से जुड़ा, सोलर पंप से मिल रहा 24 घंटे पानी, ग्रामीणों का जीवन हुआ आसान
जशपुर, 24 अक्टूबर 2024/ रहीम ने अपने दोहों में जल की महत्ता बताते हुए कहा है कि ‘बिन पानी सब सून’। ये जल ही है जिसके बिना धरती पर जीवन का होना कठिन है, पर ये कठिनाइयां कुछ लोगों के जीवन में हकीकत बन जाती और कुछ के लिए मजबूरी का दूसरा नाम। ऐसी ही कहानी इचकेला ग्राम पंचायत के ग्राम घोड़ाटोली के 150 से अधिक ग्रामीणों के लिए हर दिन की बात हुआ करती थी, जहां घर से कुएं तक की लंबी दूरी तय कर सिर पर भारी भरकम…
Read Moreजशपुर की आदिवासी महिलाओं की मेहनत रंग लाई, जशप्योर ब्रांड के उत्पादों ने पुणे में बाजार में बनाई अपनी जगह, उत्पादों की बिक्री से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिल रहा बढ़ावा
जशपुर, 24 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सार्थक प्रयास कर रहे हैं। महिलाओं द्वारा उत्पाद की जबरदस्त मांग बनी हुई है। तैयार जशप्योर ब्रांड के माध्यम से स्थानीय आदिवासी स्व-सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार उत्पादों को कैसर पुणे में प्रदर्शनी लगाया गया है। जहॉ प्रदर्शनी का अवलोकन करके लोग बड़ी मात्रा में खरीदी कर रहे हैं और उत्पाद को भी पसंद किया जा रहा है। जिला प्रशासन जशपुर की पहल पर जशप्योर ब्रांड का पुणे के विभिन्न स्थानों पर नियमित…
Read Moreमुख्यमंत्री के प्रोत्साहन से प्रेरित होकर जशपुर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में तीरंदाजी और तैराकी में किया शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका पाया
शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता एज 2024-25 तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के खिलाड़ियों ने लिया भाग तीरंदाजी प्रतियोगिता में आकाश राम ने अंडर 14 वर्ष कम्पाउण्ड राउण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीता स्वर्ण पद विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बालक मनोज राम ने अंडर 17 वर्ष कम्पाउण्ड राउण्ड में तृतीय स्थान प्राप्त कर जीता कांस्य पदक तैराकी प्रतियोगिता में अकादमी के 09 खिलाड़ियों ने लिया भाग खिलाड़ियों ने 02 रजत एवं 12 कांस्य पदक जीता जशपुर, 24 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खिलाड़ियों को विभिन्न खेल के…
Read Moreजशपुर: आकाशीय बिजली से हुई मौत पर प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता दी
जशपुर, 24 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम छिछली ‘अ‘ निवासी जगसाय भगत का आकाशीय बिजली से 17 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी कृपा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read More