डीआईजी रामगोपाल गर्ग ने रायगढ़ रेंज के पुलिस अधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग लेकर विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश….!

पुलिसकर्मियों को थाने आये फरियादियों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने का भी दिया निर्देश. बैंकिंग फ्रॉड में पीड़ित के रुपये वापस दिलाने के सतत प्रयासों के साथ चोरी, नकबजनी के रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध करने का निर्देश. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आज दिनांक 11 अगस्त 2023 को रायगढ़ रेंज के डीआईजी श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा जिला रायगढ़, जशपुर और सक्ती के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त वर्चुअल बैठक लिया गया। बैठक में जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित राजपत्रित अधिकारीगण और थाना, चौकी प्रभारी, आर.आई. उपस्थित थे। बैठक…

Read More

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट द्वारा साम्प्रादायिक तनाव का वातावरण निर्मित करने के प्रयास पर कुनकुरी नगर में हिन्दू समुदाय में आक्रोश व्याप्त.

विश्व हिन्दू परिषद् जिला जशपुर के नेतृत्व में कुनकुरी पुलिस में शिकायत देकर की गई कार्यवाही की मांग सप्ताह भर में कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की दी गई मौखिक सूचना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम में एक एकाउंट में हिन्दू देवी देवताओं के बारे में अभद्र चित्र एवं पोस्ट प्रकाशित कर अभद्र टिप्पणी को लेकर कुनकुरी नगर के हिन्दू धर्मावलम्बियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस विषय को लेकर विश्व हिन्दू परिषद् जिला जशपुर के माध्यम से कुनकुरी थाना प्रभारी को एक लिखित…

Read More

बड़ी खबर : डीआरजी, बस्तर फाईटर, छ.स.बल एवं बीडीएस की संयुक्त टीम नें 5 किलोग्राम वजनी आई.ई.डी विष्फोट कर किया नष्ट, माओवादियों ने नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया था आई.ई.डी.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर जिला नारायणपुर , थाना कुकड़ाझोर अंतर्गत ग्राम ताडोनार एवं आकाबेड़ा के आसपास माओवादियों द्वारा सुरक्षा बल एवं आम जनता को नुकसान पहुंचाने के नीयत से आई.ई.डी. लगाये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।  सूचना पर कैम्प आकाबेड़ा से डीआरजी, बस्तर फाईटर, छसबल एवं बीडीएस की संयुक्त टीम आवश्यक कार्यवाही हेतु क्षेत्र में रवाना हुई थी। उक्त टीम द्वारा ग्राम ताडोनार और आकाबेड़ा के मध्य, मार्ग में डी- माइनिंग की कार्यवाही की गई जिस दौरान ताडोनार- आकाबेड़ा के मार्ग में एक आईईडी मिला । जिसे बीडीएस टीम…

Read More

मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता : आरोपी से लगभग 04 लाख से अधिक कीमत की अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई पाँच मोटर सायकल बरामद, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपी प्रकाश दास महंत पिता सम्पत दास उम्र 30 वर्ष सा. बांकी मोंगरा थाना-बांकी मोंगरा, जिला कोरबा छ.ग.के विरूद्ध अपराध क्रमांक 302/2023,303/2023 धारा-379 भादवि किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा कटघोरा थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 26 जुलाई 23 को दोपहर के लगभग 03:30 बजे अपने घर से कटघोरा सुतर्रा मोड़ के पास स्थित बंगाली डाक्टर के क्लीनिक के…

Read More

नाबालिग बालिका को अपहृत कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार उम्र 18 वर्ष 1 माह निवासी दुर्गा चौक भरनी पारा तिलाई थाना जांजगीर के विरूद्ध धारा 363,366,376 भादवि 6 पास्को एक्ट के तहत की गई कार्यवाही नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 7/08/23 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक लड़की घर पर नही है, राहुल कुमार के द्वारा भागकर ले जाने के संदेह पर…

Read More

अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आबकारी एक्ट में की कार्यवाही

आरोपी रंगीलो प्रसाद उम्र 27 वर्ष निवासी मेकरी को दिनांक 10.08.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया आरोपी के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 339/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा          मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मेकरी निवासी रंगीलो प्रसाद उम्र 27 वर्ष अपने कब्जे में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने रखकर ग्राहक तलाश रहा है जिसके आधार पर रेड कार्यवाही किया गया, आरोपी रंगीलो…

Read More

ब्रेकिंग जशपुर : जिले के थानों में हुई नवीन पदस्थापना, एसपी ने जारी किया आदेश…देखें आदेश…….कौन कहां हुआ पदस्थ ?

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर द्वारा आदेश दिनांक 10 अगस्त 2023 के अनुसार जशपुर जिले के थाना व चौकियों में नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किया गया है। रक्षित केन्द्र जशपुर से एक निरीक्षक, सात उपनिरीक्षक एवं एक साहयक उपनिरीक्षक को जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है। थाना प्रभारी आस्ता साहयक उप निरीक्षक आभाष मिंज को चौकी प्रभारी मनोरा पदस्थ किया गया है। तथा सहायक उपनिरीक्षक रामनाथ राम को चौकी प्रभारी मनोरा से थाना जशपुर स्थानांतरित किया गया है। देखे…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज (लक्ष्य) का उद्घाटन, पाँच पुलिस रेंज में प्रारंभ हुये नये साईबर थाने !

जिला रायपुर, बिलासपुर एवं बलरामपुर में पुलिस ट्रांजिट मेस, 16वीं वाहिनी नारायणपुर में 48 पुलिस आवास गृहों के निर्माण कार्यों की रखी गई आधारशीला. पुलिस इकाइयों को 155 चार पहिया वाहन एवं महिला हेल्प-डेस्क हेतु 67 स्कूटी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर मुख्यमंत्री द्वारा किया गया रवाना. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर :  माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज पीटीएस माना के समीप नवनिर्मित अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज ‘‘लक्ष्य’’ के साथ 05 पुलिस रेंज में नये साईबर थाना एवं नवीन सुदृढ़िकृत थाना भवनों का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा जिला…

Read More

पुलिस की जुआ रेड कार्यवाही में चार जुआरियों पर की गई कार्यवाही 15,900/-रूपये किए गए जप्त……!

आरोपियों के विरूद्ध थाना छाल में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : कल दिनांक 9 अगस्त 2023 को नव पदस्थ थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा ग्राम तरेकेला के बस स्टैण्ड यात्री प्रतीक्षालय पर कुछ व्यक्तियों के जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर जुआ रेड कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में 04 जुआरियों – (1) मजीत सिह पिता दलजित सिह उम्र 40 वर्ष साकिन खरसिया, (2) होरीलाल राठिया पिता…

Read More

एमव्ही एक्ट में 72 वाहनों पर हुई कार्यवाही, 21,600 रूपये जुर्माना भी वसूला गया

मोटर सायकल में तीन सवारी चलने वाले, बिना रिफलेक्टर ग्लास के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा की जा रही लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत् कार्यवाही मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत कुल 72 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 21,600 रूपये समन शुल्क लिया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों वाहन चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम…

Read More