मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने कार्यो में लापरवाही, अनियमिता, उदासीनता, निर्देशों की अवहेलना तथा दुर्व्यवहार की पुष्टि होने पर तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कार्यालय के सचिवीय सहायक एन.टी.ई.पी. राजकिशोर सिंह खड़ग का सेवा समाप्त किया है। श्री खड़ग के द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों का पालन नहीं करने, अपनी गलतियों पर पर्दा डालते हुए अधिकारी-कर्मचारियों पर दोषारोपण करने का दोषा पाये जाने के साथ ही विभागीय कार्यो में व्यापक लापरवाही एवं कदाचरण की पुष्टि…
Read MoreTag: जशपुर
एसडीएम पत्थलगांव ने बटईकेला, कांसाबेल, पोंगरो और टांगरगांव के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण : मतदान केन्द्रों में साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने आज कांसाबेल तहसील के ग्राम बटईकेला, कांसाबेल, पोंगरो और टांगरगांव के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्र परिसर में साफ-सफाई, भवन की स्थिति, सहित मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरा कांसाबेल के तहसीलदार, बीईओ और एबीओ उपस्थित थे। एसडीएम पत्थलगांव सुश्री त्रिपाठी ने निरीक्षण के दौरान ग्राम बटईकेला के मतदान केन्द्र क्रमांक 23, 24, 25, 26, कांसाबेल के मतदान केंद्र क्रमांक 84, 85, 86, 87, पोंगरो के मतदान केंद्र क्रमांक 93,…
Read Moreकुनकुरी परियोजना के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर और सीडीपीओएस की बैठक हुई आयोजित: जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं एसडीएम कुनकुरी ने ली बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेणू प्रकाश एवं कुनकुरी एसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल ने आज कुनकुरी परियोजना के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर और सीडीपीओएस की बैठक ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रकाश ने बैठक में कुपोषित पंचायतों के पोषक आहार, वजन त्योहार, ग्रोथ चार्ट मॉनिटरिंग के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाईजरों से जानकारी ली और कुपोषित बच्चों को सुपोषित की श्रेणी में लाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकता और मितानीन निरंतर गृह भेंट…
Read Moreस्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय नारायणपुर में सर्पदंश कार्यशाला का हुआ आयोजन
सर्पदंश से बचने के उपाय एवं सर्पदंश होने पर इलाज इत्यादि के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्पदंश प्रशिक्षण कार्ययोजना तैयार कर जिले के समस्त विकासखंडों में सर्पदंश जन जागरूकता अभियान के तहत सरपंच, सुपरवाइजर, डब्ल्यूसीडी, मितानिन, एमटी, बीसी, सुपरवाइजर स्वास्थ्य, सी.एच.ओ. ए.एन.एम. बैगा-गुनिया, गांव प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही जिले के विद्यालयों में भी सर्पदंश जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन कर बच्चों, शिक्षकों एवं बच्चों के पालकों को सर्पदंश के संबंध में जानकारी दी जा…
Read Moreजशपुर जिले में पहाड़ी कोरवा शिक्षिकाओं का उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का हुआ आयोजना
शिक्षिकाओं को चिन्हांकित पंचायतों में कुपोषण के विभिन्न कारणों व उनके निवारण के संबंध में बताया जिले में कुपोषण रोकथाम, कुपोषण के स्तर में कमी लाने, एनिमिया मुक्त अभियान को सफल बनाने जनभागीदारी को बढ़ावा हेतु किया गया प्रेरित पहाड़ी कोरवा समुदाय के नवनियुक्त शिक्षिकाओं को अपने क्षेत्रों के लोगों को सुपोषण के संबंध में जानकारी देने के लिए कहा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जिले में कुपोषण रोकथाम हेतु पहाड़ी कोरवा शिक्षिकाओं का उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन विगत दिवस 19 अगस्त…
Read Moreराज्य स्तरीय उडन दस्ता दल ने जशपुर जिले के कांसाबेल, कुनकुरी, दुलदुला, जशपुर एवं मनोरा के विभिन्न कृषि केन्द्रों का किया निरीक्षण
समितियों में अव्यवस्था पाये जाने पर दिया गया कारण बताओं नोटिस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के कांसाबेल, कुनकुरी, दुलदुला, जशपुर एवं मनोरा विकासखण्ड के विभिन्न कृषि केन्द्रों में राज्य स्तरीय उडन दस्ता दल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर के उप संचालक कृृषि उमेश सिंह तोमर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी पत्थलगावं राकेश कुमार पैकरा, उर्वरक निरीक्षक मिथुन चौधरी, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कमलेश कुमार पैकरा, उर्वरक निरीक्षक कुनकुरी कमलेश सिदार, निरीक्षक दुलदुला अनिल कुमार तिर्की एवं उप संचालक कृषि जशपुर के शाखा प्रभारी सुुदर्शन…
Read Moreकुनकुरी अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, गोविंद हेडा अध्यक्ष निर्वाचित, सहसचिव चुने गए तुलाधर सिंह
उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला), सचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथपाल, सांस्कृतिक सचिव, क्रीड़ा सचिव पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी अधिवक्ता संघ का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए गोविंद प्रसाद हेडा एवं सतीश कुमार शर्मा के बीच सीधा मुकाबला था। सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक चुनाव के लिए मतदान हुआ। जिसके बाद मतगणना हुई। जिसमें गोविंद प्रसाद हेडा 64 मतों से विजयी घोषित किये गये। इसी प्रकार सह सचिव पद के लिये हुए चुनाव में उमाशंकर खत्री एवं तुलाधर सिंह के बीच…
Read Moreदुर्घटना ब्रेकिंग : पुलिस की बोलेरो से बाईक सवारों की हुई टक्कर, दुर्घटना में एक की हुई मृत्यु दुसरा गंभीर घायल
कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम टांगरपानी एनएच पर हुआ हादसा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर कुनकुरी से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम टांगरपानी के पास बाईक व बोलेरो आपस में टकरा गई। दुर्घटना में बाईक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंच गई और घायल को उपचार हेतु कुनकुरी अस्पताल एम्बुलेंस से भेजी एवं मृतक के शव को मर्चुरी में रखा गया है। दुर्घटना में…
Read Moreचंद्रयान 3 की सफलता : भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय पल – सांसद गोमती साय
हमारे देश के वैज्ञानिकों ने अपने अथक प्रयास से एक ऐतिहासिक कार्य कर दिखाया है. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी/फरसाबहार : रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने चंद्रयान 3 अभियान के अंतर्गत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में विक्रम लैंडर के सफलता पूर्वक लैंडिंग करने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चंद्रमा के दक्षिणी पोल पर विक्रम लैंडर उतारने वाला भारत विश्व का पहला देश बना है। चंद्रयान 3 की सफलता, भारतवासियों के लिए अविस्मरणीय पल है। प्रधानमंत्री जी ने सही ही कहा है कि चंदा मामा…
Read Moreकुनकुरी में कांग्रेसियों ने मनाया सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन : विधायक कार्यालय में काटा केक, अस्पताल जाकर मरीजों में किया फल वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर वरिष्ठ कांग्रेसी व अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सेराज खान के नेतृत्व में विधानसभा मुख्यालय कुनकुरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसियों द्वारा विधायक कार्यालय में केक काटा जिसके उपरांत शासकीय अस्पताल में फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के साथ कांग्रेस पार्टी के जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी, युवा कांग्रेसी और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ के सी.एम. भूपेश बघेल…
Read More