रायपुर 30 सितम्बर 2025/ सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 1 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे राजधानी रायपुर के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर के कृषि मंडपम में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री केदार कश्यप, श्री टंकराम वर्मा, श्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़_समाचार
’छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री विकासशील ने कार्यभार संभाला’
रायपुर, 30 सितंबर 2025/ श्री विकास शील भारतीय प्रशासनिक सेवा 94 बैच के आईएएस अधिकारी ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री विकासशील छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके पहले वे एशियन डेवलपमेंट बैंक, मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर पदस्थ थे। श्री विकास शील को आईएएस बनने के बाद मध्य प्रदेश कैडर मिला था। नवंबर 2000 में मध्यप्रदेश राज्य के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला। वे कोरिया, बिलासपुर और रायपुर जिले के कलेक्टर रहे…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – 2028-29 तक पूरा छत्तीसगढ़ होगा बाल विवाह मुक्त
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास बालोद जिला बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला, सूरजपुर की 75 पंचायतें भी हुईं शामिल रायपुर, 30 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 27 अगस्त 2024 को शुरू किए गए “बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। राज्य का बालोद जिला पूरे देश का पहला जिला बन गया है, जिसे आधिकारिक रूप से बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा सकता है। बालोद जिले की सभी 436 ग्राम पंचायतों…
Read Moreछत्तीसगढ़ सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले, शासन-प्रशासन में नई जिम्मेदारियाँ सौपीं गईं, देखें आदेश…
रायपुर, 30 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनेक वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में परिवर्तन कर उन्हें नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। यह फेरबदल शासन-प्रशासन की कार्यक्षमता और नीतिगत क्रियान्वयन को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।…
Read Moreजशपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति : 13 करोड़ 63 लाख की लागत से आधा दर्जन सड़कों का होगा निर्माण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
जशपुर, 30 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार जिले के विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उन्होंने एक और बड़ी सौगात दी है।जिले में आधा दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए कुल 13 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन की सुविधा सुगम होगी। स्वीकृत सड़क फरसाटोली से करवाजोर मार्ग 4 किलोमीटर लंबाई की इस…
Read Moreनवरात्र व दशहरा पर्व आयोजन को लेकर कुनकुरी थाने में हुई शांति समिति की बैठक : समितियों ने सहयोग का दिया भरोसा, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी
प्रशासन और पुलिस ने आयोजन समितियों को दिए स्पष्ट निर्देश मूर्ति स्थापना, साउंड सिस्टम, शोभायात्रा और विसर्जन पर तय मानकों का पालन अनिवार्य कुनकुरी, 20 सितंबर 2025। आगामी नवरात्र एवं दशहरा पर्व को लेकर कुनकुरी पुलिस थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने आयोजन समितियों और नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी ने की।…
Read Moreसूरज बना सहारा: पीएम सूर्यघर योजना से हर घर में रोशनी, छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति की शुरुआत
पीएम सूर्यघर से सूरज देगा बिजली, बदलेगा जिंदगी का हर कोना सिर्फ विटामिन डी नहीं, जीवन का आधार है सुरज की रोशनी रायपुर, 19 सितंबर 2025/ देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने और हर घर तक स्वच्छ, सस्ती एवं निरंतर बिजली पहुँचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। यह महत्वाकांक्षी योजना न केवल नागरिकों को बिजली बिल से हमेशा के लिए राहत दिला रही है, बल्कि परिवारों को आत्मनिर्भर बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण में भी क्रांतिकारी योगदान दे रही है।…
Read Moreरात में कैंप से मोबाइल और नकदी चोरी ! रायकेरा कैंप चोरी कांड सुलझा, मोबाइल और 8400/- रुपये बरामद, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को चंद दिनों में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर.
घरघोड़ा पुलिस ने रायकेरा कैंप से मोबाइल व नगदी चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 244/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस कायम कर की गई विवेचना. रायगढ़. 18 सिंतबर 2025 : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना पुलिस ने रायकेरा स्थित व्हीपीआर कंपनी कैंप में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी गए दो मोबाइल फोन और 8400 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां…
Read Moreजीएसटी में बदलाव से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, कारोबारियों और आमजन को मिलेगा लाभ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 09 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में राज्य के विभिन्न व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर जीएसटी में किए गए सुधारों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीएसटी ने न केवल व्यापार जगत को सशक्त किया है, बल्कि पारदर्शिता और कर संग्रहण में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भारत को वैश्विक व्यापार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की कर व्यवस्था में…
Read MoreBreaking: छत्तीसगढ़ SDG रिपोर्ट 2024 जारी – 28 जिले फ्रंट रनर, धमतरी अचीवर श्रेणी में बरकरार, 40 लक्ष्य समय से पहले पूरे
सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी वर्षों में नीतिगत निर्णयों और योजनाओं के निर्माण में प्रगति रिपोर्ट मार्गदर्शक सिद्ध होगी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि राज्य नीति आयोग ने जारी की जिला प्रगति रिपोर्ट 2024 रायपुर, 09 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा तैयार “सतत विकास लक्ष्य (SDG) राज्य एवं जिला…
Read More