जशपुर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन 09 अक्टूबर 2025 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में किया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस व्याख्यान में डॉ. खान अबरार उज़ ज़मान खान साइकोलॉजिस्ट जिला चिकित्सालय जशपुर द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित कर व्याख्यान के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना मानसिक समस्याओं…
Read MoreTag: #जशपुरसमाचार
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में त्रैमासिक परामर्शदात्री समिति बैठक संपन्न, हितग्राही योजनाओं में सरलता और बैंकिंग जागरूकता पर जोर
किसी हितग्राही का ऋण अस्वीकृत किया जाता है तो उसका उचित कारण बताने के साथ समाधान के तरीके से कराएं अवगत: कलेक्टर जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न शासकीय विभागों के द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाएं जिनका बैंक के माध्यम से जमा और भुगतान की कार्यवाही की जाती है उन पर होने…
Read Moreगड्ढे के पानी में डूबने से गई जान, कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता — परिजन को मिली 4 लाख की आर्थिक सहायता
जशपुर, 09 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गिरांग, निवासी स्व. जोन तिर्की का गड्ढे के पानी में डूबने से 27 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता प्लासिदियुस तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreपी.एम. जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का अवसर, दोना-पत्तल निर्माण से सशक्त हो रहीं महिलाएं
जशपुर, 07 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर वनमण्डल के परिक्षेत्र बगीचा अंतर्गत ग्राम कुटमा, में पी.एम. जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी पहाड़ी कोरवा जनजाति की महिलाएं स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही है। महिलाओं के लिए दोना-पत्तल निर्माण केन्द्र की स्थापना की गई है। इस केन्द्र का संचालन मीनू लक्ष्मी स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती फूलों बाई कर रही हैं। इस केन्द्र…
Read Moreजशपुर में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना का शुभारंभ, 4 प्रमुख रूटों पर कल से दौड़ेंगी बसें, ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बड़ा फायदा
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत जिले में 4 रूटों पर 5 अक्टूबर से बसों का संचालन होगा प्रारंभ, रणजीता स्टेडियम में उद्घाटन कार्यक्रम का हुआ आयोजन जशपुर, 04 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत अब जशपुर जिले में भी बसों का संचालन प्रारंभ होने जा रहा है। आज बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी कड़ी में जिले में 4 रूटों पर बस का संचालन किया जाएगा। कल 05 अक्टूबर निर्धारित समय पर बसें संचालित…
Read Moreराष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार बोर्ड सदस्य प्रकाश मोदी का जशपुर दौरा, विभिन्न समाजों से की चर्चा, कहा – अल्पसंख्यक समुदाय की प्रगति ही जिले की समग्र विकास का आधार
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार बोर्ड के सदस्य प्रकाश मोदी का हुआ जशपुर आगमन जिले के अल्पसंख्यक वर्गों के प्रतिनिधियों से विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा अल्पसंख्यक समाज की प्रगति किसी भी जिले की समग्र प्रगति के लिए आवश्यक- प्रकाश मोदी जशपुर, 04 अक्टूबर 2025/ जिला जशपुर में विगत दिवस राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार बोर्ड के सदस्य प्रकाश मोदी का आगमन हुआ। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले में अल्पसंख्यक समुदायों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक सहभागिता का मूल्यांकन करना तथा जनसमस्याओं को समझते हुए उनके निराकरण के लिए…
Read Moreऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने छुड़ाए 09 गौ वंश, तीन गौ-तस्कर गिरफ्तार – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई
मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत दमेरा का दमेरा घाट के रास्ते मारते पीटते हुए पैदल ले जा रहे थे गौ वंशों को, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर दबौचा, तस्करों को गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. अनूप एक्का, उम्र 28 वर्ष, 2. जगदीश चौहान उम्र 34 वर्ष, 3. सनत राम चौहान, उम्र 55 वर्ष, सभी निवासी ग्राम लारीपानी, थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ. ग) के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 2…
Read Moreबगिया सीएम कैंप कार्यालय बना जनआकांक्षाओं का केंद्र, ग्राम अंकिरा और भगोरा में बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों ने कहा – धन्यवाद सीएम साहब!
जशपुर,2 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया, अपनी त्वरित कार्यवाही और संवेदनशीलता के वजह से लोगों के विश्वास और उम्मीदों का केंद्र बन चुका है। विकासखंड फरसाबहार के ग्राम अंकिरा और भगोरा के मोहल्ला के ग्रामीणों ने बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या सीएम कैंप कार्यालय बगिया के समक्ष रखी। कैंप कार्यालय ने तत्काल विद्युत बहाल करने के लिए विभाग को निर्देशित किया। विभाग के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ग्राम में ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर…
Read Moreमाता दुर्गा के समक्ष जशपुर की खुशहाली की विशेष प्रार्थना — एसएससी शशि मोहन सिंह और उनकी धर्मपत्नी रेखा सिंह ने की शिक्षा, शांति व समृद्धि की कामना
दुर्गा पूजा दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारी/ कर्मचारियों से समक्ष में मिलकर उनका हौसला बढ़ाते हुए और अधिक सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु सख्त हिदायत दिया गया जशपुर, 1 अक्टूबर 2025 : दुर्गा महोत्सव के पावन अवसर पर एसएससी शशि मोहन सिंह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सिंह के साथ जशपुर नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की खुशहाली, समृद्धि और शांति की मंगलकामना की। दुर्गा पूजा दौरान दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारी/ कर्मचारियों से समक्ष में मुलाकात और…
Read Moreछत्तीसगढ़ से झारखंड-ओडिशा को जोड़ेगी जशपुर की ‘जीवनरेखा’ : मुख्यमंत्री साय के आदेश पर 3.38 करोड़ की स्वीकृति से बदलेगा विकास का नक्शा ! अब बदलेगा जशपुर का भविष्य! सिंगीबहार-अबीरा मार्ग बनेगा आर्थिक विकास की धुरी, मुख्यमंत्री साय की पहल से तेज़ी पर सुदृढ़ीकरण कार्य.
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु स्वीकृति सिंगीबहार-अबीरा मार्ग का निर्माण कार्य जारी. झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली यह सड़क आर्थिक दृष्टि से भी है महत्वपूर्ण. जशपुर. 30 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत सिंगीबहार-अबीरा मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5.60 किमी लंबी इस सड़क को मजबूत और आधुनिक स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। 3 करोड़ 38 लाख 60 हजार रुपये की लागत से बन रही…
Read More