पारदर्शी परीक्षा, प्रतिभाशाली युवा: CM विष्णु देव साय ने पीएससी 2024 के टॉपर्स को दी शुभकामनाएं, कहा—‘प्रशासनिक जिम्मेदारियां हैं बड़ा अवसर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की सौजन्य भेंट मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, लोकहित में कार्य करने की दी सीख रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर और राजभाषा अधिकारी श्री छगन लाल नागवंशी…

Read More

भारत की बेटियों का विश्व विजय: दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, CM विष्णु देव साय ने कहा—यह संकल्प, साहस और नए भारत की चमकती कहानी

“वर्ल्ड चैंपियन भारत की बेटियाँ—आप पर देश को गर्व है” : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोलंबो में आयोजित विमेंस T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड में नेपाल को 7 विकेट से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इसे पूरे देश के लिए गर्व, प्रेरणा और भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह जीत केवल एक खेल उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि हिम्मत, विश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति…

Read More

हिमालय की बर्फीली चोटियों पर जशपुर के युवाओं का पराक्रम — सीएम विष्णुदेव साय ने किया सम्मान, कहा- ‘युवाओं ने असंभव को संभव कर दिखाया’

5350 मीटर की ऊंचाई पर ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, आइस क्लाइंबिंग का लिया अद्भुत अनुभव जिले के युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स में आगे बढ़ने का दिया संदेश जशपुर : जशपुर जिले के युवाओं ने अपने साहस, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर हिमालय की ऊंचाइयों को छू लिया। हिमाचल प्रदेश में ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में जशपुर जिले के पर्वतारोहियों ने दुहांगन वैली में 5350 मीटर की ऊंचाई तक सफलतापूर्वक चढ़ाई कर न केवल जिले का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम गौरवान्वित किया। अभियान के दौरान दल के…

Read More

कोरबा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि — परिवार से मिलकर जताई संवेदना

अग्रसेन भवन कोरबा में पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल होकर किया नमन कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्री बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा अग्रवाल एवं उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि…

Read More

जिला नारायणपुर में श्रद्धा और गर्व से मना शहीद स्मृति दिवस-2025, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

जिला नारायणपुर में “अमर शहीद अमर रहें” के उद्घोष के साथ अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा, गौरव और कृतज्ञता व्यक्त की गई जिला नारायणपुर में शहीद स्मृति दिवस-2025 पर अमर बलिदानी शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।  अमर शहीदों के नाम का वाचन एवं सलामी समारोह का हुआ आयोजन।  जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं शहीद परिवारों ने की स्मारक में अर्पित की पुष्पांजलि । जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित। “अमर शहीद अमर रहें” के उद्घोष के साथ अमर शहीदों के प्रति श्रद्धा, गौरव और कृतज्ञता व्यक्त की। नारायणपुर :…

Read More

माता दुर्गा के समक्ष जशपुर की खुशहाली की विशेष प्रार्थना — एसएससी शशि मोहन सिंह और उनकी धर्मपत्नी रेखा सिंह ने की शिक्षा, शांति व समृद्धि की कामना

दुर्गा पूजा दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारी/ कर्मचारियों से समक्ष में मिलकर उनका हौसला बढ़ाते हुए और अधिक सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु सख्त हिदायत दिया गया जशपुर, 1 अक्टूबर 2025 : दुर्गा महोत्सव के पावन अवसर पर एसएससी शशि मोहन सिंह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सिंह के साथ जशपुर नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की खुशहाली, समृद्धि और शांति की मंगलकामना की। दुर्गा पूजा दौरान दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारी/ कर्मचारियों से समक्ष में मुलाकात और…

Read More

‘उत्तम क्षमा, सबसे क्षमा और सबको क्षमा’ में बड़प्पन और वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मैत्री महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री:उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित, आचार्य विद्यासागर कल्याण सेवा संस्था के लोगो का किया विमोचन रायपुर, 28 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित मैत्री महोत्सव में शामिल हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पूज्य आर्यिकारत्न 105 अंतर्मति माताजी ससंघ के मंगल सान्निध्य में आयोजित गुरु शरणम् – मैत्री महोत्सव – क्षमादान उत्सव में विधायक श्री राजेश मूणत, जैन समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगत सिंह जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा – अमर शहीद के विचार सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत

रायपुर, 28 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वह तेजस्वी नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा छोड़ी है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वतंत्रता के लिए…

Read More

‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी

रायपुर, 28 सितंबर 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, उन्हें प्रेरित करने तथा नवाचार और बेहतर कार्यों को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्य स्मरण किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों…

Read More

वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ जी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शोक संदेश: कहा- समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण

रायपुर, 05 सितम्बर 2025/ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री शांताराम सर्राफ जी के देवलोक गमन के समाचार पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सर्राफ जी का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन तथा प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें…

Read More