जशपुर 03 जनवरी 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार 35 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत् सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से 08 जनवरी 2025 बुधवार को बगीचा विकासखण्ड के पंचायत भवन सरबकोम्बो में लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 08 जनवरी 2025 दिन बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का संपादन नहीं किया जायेगा। उन्होंने समस्त आवेदकों से…
Read MoreTag: जशपुर
महतारी वंदन योजना से सशक्तिकरण की मिसाल: जशपुर जिले की विनीता और पार्वती ने सुकन्या समृद्धि में निवेश कर बच्चों की शिक्षा और भविष्य को बनाया उज्जवल
विनीता और पार्वती ने बताया कि 18 वर्ष होने पर जमा राशि का आगे की पढ़ाई में करेगी उपयोग जशपुर,03 जनवरी 2025/ तपकरा के बाधरकोना की रहने वाली विनीता बघेल अपने चेहरे पर एक मुस्कान के साथ बताती है कि महतारी वंदन योजना से मिली राशि का वह अपनी बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर रही है। उनका सपना है कि जब उनकी बच्ची 18 साल की हो जाएगी तो उस पैसे का इस्तेमाल उनकी आगे की शिक्षा में करेगी। ताकि वह अपनी रुचि…
Read Moreएसपी जशपुर का वार्षिक निरीक्षण : रक्षित केंद्र में परेड की सलामी, उत्कृष्ट जवानों का सम्मान, लापरवाही पर फटकार, और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
परेड के दौरान उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले जवानों को नगद ईनाम से पुरस्कृत किये जशपुर रक्षित केंद्र के वाहन शाखा, आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा एवं अन्य शाखाओं का किए निरीक्षण रिकार्ड संधारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों को लगाई फटकार पुलिस दरबार लगाकर अधिकारी/कर्मचारियों की सुनी गई गुजारिश, समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु दिए निर्देश जशपुर/ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा आज दिनांक 03.01.2025 को रक्षित केन्द्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र जशपुर में परेड की सलामी ली गई, तत्पश्चात…
Read Moreजशपुर : विवाहिता के घर में बदनियति से घुस कर छेड़छाड़ करने एवं मारपीट का आरोपी संतोष कुमार नागवंशी चंद घंटे में हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार नागवंषी उम्र 41 साल निवासी खमतराई थाना बागबहार के विरुद्ध थाना बागबहार में भा.न्या.सं. की धारा 131(4), 74, 75(2), 115(2) का अपराध पंजीबद्ध। जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बागबहार क्षेत्र की एक 40 वर्षीय विवाहिता ने दिनांक 01.01.2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 31.12.2024 की रात्रि में खाना खाकर सो रही थी, उसी दौरान लगभग 10 बजे पड़ोस के गांव का रहने वाला संतोष कुमार नागवंषी इसके कमरे का दरवाजा को धक्का देकर घर में प्रवेष किया,…
Read Moreपुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ से गुम बच्चों की बरामदगी में सफल अभियान, जनवरी 2025 तक चलेगा विशेष मिशन
जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” प्रारंभ, गुम बच्चों को बरामद कर परिजनों के चेहरे पर लाया मुस्कान, पहले 02 दिनों में 02 गुम बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंपा जशपुर/ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा गुम बच्चों को पतासाजी एवं बरामदगी हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” प्रारंभ किया है पूरे माह जनवरी 2025 तक चलेगा। इस अवधि में जशपुर पुलिस का लक्ष्य अधिक से अधिक गुम बच्चों को बरामद करना है। इस कार्य के लिये विशेष टीम गठित किया गया है एवं सायबर सेल को भी सम्मिलित किया गया…
Read Moreजशपुर के छात्रों की अंतरिक्ष यात्रा की यादें : नासा ने भेजे थे जशपुर के छात्रों के नाम अंतरिक्ष, अब संग्रहालय में रखा जाएगा उनका टिकट
लोगों में अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाने जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा प्रयास जशपुर, 03 जनवरी 2025/ नासा ने जब जशपुर के बच्चों के नाम जब अंतरिक्ष मे भेजे तो बच्चों को उसकी यादगार के तौर पर अंतरिक्ष यात्रा के टिकट्स छात्रों को भेजे गए थे अब वो जिला संग्रहालय में रखे जाएंगे, जिससे जशपुर आने वाले लोग जिले की इस सफलता से रूबरू हो सकेंगे। इसके लिए शुक्रवार को एन ई इस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं जिला संग्रहालय के प्रभारी अधिकारी डॉ विजय रक्षित को टिकट सौंपे…
Read Moreनया साल के जश्न में जुरगुम शाला के 136 छात्रों को परोसा गया ‘न्योता भोजन’, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से समाज में जागी सकारात्मकता
जशपुर 02 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में आश्रम शाला के बच्चों को अपने जन्मदिवस पर न्योता भोजन कराने की जो शुरूआत की थी इसका एक सकारात्मक संदेश समाज के बीच गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में नया साल के पहले दिन 01 जनवरी 2025 को विकासखंड बगीचा के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला जुरगुम के 136 छात्र-छात्राओं को न्योता भोजन परोसकर इस दिन को यादगार बनाया गया। प्राथमिक शाला जुरगुम के 75 एवं माध्यमिक शाला जुरगुम के 61 बच्चों को भजिया, टमाटर की चटनी,…
Read Moreजशपुर में 35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का शुभारंभ : युवाओं के लिए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का संदेश – सड़क पर नहीं, देश सेवा में दिखाएं जज़्बा
जशपुर, 01 जनवरी 2025/ जिला जशपुर में 35वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ जिला मुख्यालय में भव्य आयोजन के साथ हुआ। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शांति भगत ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सिंह, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में…
Read Moreरामभक्त विद्यावती, भुवनेश्वर और लक्ष्मण ने साझा किए अपने अनुभव, श्रीरामलला अयोध्या यात्रा योजना से आस्था और आनंद का अद्भुत संगम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं की सेवा का प्रतीक, जशपुरवासियों ने जताया आभार, अब तक जशपुर जिले के 1204 लोगों ने किये अयोध्या में रामलला के दर्शन जशपुर, 01 जनवरी 2025/ प्रदेश के लोगों को उनके पूज्य भगवान श्री राम के दर्शन के स्वप्नों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा राज्य में श्रीरामलला अयोध्याधाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है। इसके द्वारा लोगों को उनके आराध्य श्री रामलला के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा सहित अन्य…
Read Moreजशपुर : 1 साल से ज्यादा गायब कर्मचारियों की होगी जाँच, 3 साल से ज्यादा वालों पर गिरेगी गाज! CEO ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में दिए कड़े निर्देश!
जशपुर, 31 दिसम्बर 2024/ जिला के समस्त कार्यों की समीक्षा हेतु साप्ताहिक समय सीमा बैठक का आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित किया गया। इस बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और समय-सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित लंबित आवेदनों को स्वयं समीक्षा कर गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन द्वारा प्राप्त आवेदनों के…
Read More