कुनकुरी, 31 मई 2025: दिनदहाड़े कुनकुरी के साप्ताहिक बाजार रोड पर चोरी की बड़ी वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय कपड़ा व्यापारी शिवरतन महेश्वरी के मकान-सह दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। लाखों रुपए के सोना-चांदी के आभूषण और नगद रकम पार कर दी गई। चोरी की यह घटना दोपहर लगभग 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब पूरा परिवार मयाली नेचर कैम्प घूमने गया था। घटना का पूरा ब्यौरा:शिवरतन महेश्वरी की दुकान के…
Read MoreTag: #जशपुर
जशपुर : सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संदेश के साथ हेलमेट जागरूकता रैली का हुआ आयोजन, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
रैली का प्रमुख मकसद सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता प्रसार कर उनके जीवन को सुरक्षित बनाना है जशपुर, 29 मई 2025/ टेलीविज़न में अक्सर एक भावनात्मक विज्ञापन आप सभी ने देखा होगा कि गाड़ी धीरे और सुरक्षित चलाएं घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है। यातायात जागरूकता को लेकर यह विज्ञापन ने लोगों पर इसका अच्छा खास प्रभाव डाला था। आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी पहल करते हुए दुपहिया वाहन ड्राइविंग में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय हेलमेट…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर ने आश्रम छात्रावास के अधीक्षकों को हास्टल परिसर में ही रहने के दिए निर्देश, कन्या छात्रावास में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित
हास्टल परिसर में शराब सेवन करते हुए पाया गया तो अधीक्षकों के ऊपर होगी एफआईआर दर्ज कमजोर बच्चों को विशेष ध्यान देकर परीक्षा परिणाम सुधारने के निर्देश भोजन की गुणवत्ता और साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने कहा गया कलेक्टर ने आश्रम छात्रावास के अधीक्षकों की ली समीक्षा बैठक बच्चों के स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल अस्पताल लेकर जाएंगे जशपुर 28 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आदिम जाति कल्याण विभाग के एकलव्य और आश्रम,छात्रावास के हास्टल अधीक्षकों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर…
Read Moreजशपुर में कृषि नवाचार की नई शुरुआत, कलेक्टर ने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जशपुर, 29 मई 2025/ कृषि खरीफ 2025 की तैयारी के मद्देनज़र 29 मई से 12 जून 2025 तक राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अभियान ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘‘ जिले के विभिन्न विकासखण्डों में चलाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, कांसाबेल, फरसबहार, पत्थलगांव एवं बगीचा विकासखण्ड हेतु रूट चार्ट निर्धारित कर टीमों का गठन किया गया है। गठित टीम चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन भ्रमण कर कृषकों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा, सलाह, प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करेगी। इस…
Read Moreकुएं में डूबने से हुई मौत, प्रशासन ने दिखाया इंसानियत का चेहरा – परिजनों को 4 लाख की मदद मिली स्वीकृति
जशपुर, 29 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम घाघरा निवासी मगिया मिंज का कुआं के पानी में डूबने से 25 नवम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पुत्र मनशीत मिंज, अजय कुमार मिंज और पुत्री संगीता मिंज हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreऑफलाइन सिस्टम पर कलेक्टर की सख्ती! बागबहार तहसील में औचक जांच, ऑनलाइन पंजीयन और लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सीमांकन के प्रकरणों को अनावश्यक लंबित नहीं रखने की तहसीलदार को हिदायत जशपुर 29 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को पत्थलगांव विकास खंड के बागबहार तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और तहसीलदार से राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रकरणों को आनलाईन दर्ज करने के निर्देश दिए हैं उसके बाद ही ई कोर्ट में विज्ञापन प्रकाशन करने के कहा है। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी प्रकरण आफलाइन नहीं होने चाहिए इसका ध्यान रखें सीमांकन वाले प्रकरणों को भी दर्ज करने के लिए तहसीलदार को निर्देश…
Read Moreसमर कैंप : जशपुर जिले के बच्चे सभी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित, बच्चे अपने रुचि अनुसार विभिन्न गतिविधियो में ले रहे भाग
कैंप के माध्यम से बच्चों को अपने हुनर को निखारने का मिल रहा मौका जशपुर, 13 मई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित ग्रीष्म कालीन समर कैंप में बच्चों को विभिन्न प्रकार के गतिविधियां कराई जा रही है। बच्चो को समर कैंप में अपने रुचि के अनुसार गतिविधियां करने में बहुत ही आनंद आ रहा है। जिले के सभी विकास खंडों में आयोजित ग्रीष्म कालीन समर कैंप में बच्चों की उपस्थिति से अनुमान लगाया जा सकता है कि जिले के बच्चे सभी क्षेत्र…
Read Moreजनदर्शन बना जनसंवाद का सशक्त मंच! जशपुर कलेक्टर ने सुनीं जनता की समस्याएं, तत्काल कार्रवाई के निर्देश
जशपुर, 13 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में राजस्व संबंधी मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार पट्टा, आजीविका, राशन कार्ड सहित विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
Read Moreजशपुर में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, हजारों प्रकरणों का शांतिपूर्ण समाधान, 71 लाख से अधिक की राशि की वसूली की
जशपुर, 13 मई 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन से पूरे छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं तालुका के न्यायालय से लेकर उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय के स्तर तक सभी न्यायालयों में विगत दिवस 10 मई 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत वर्ष 2025 का पहला नेशनल लोक अदालत था, इस हेतु माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर के अनुमोदन पर जशपुर जिले में कुल 12 खण्डपीठ का गठन किये गये थे। जिसमें खण्डपीठ…
Read Moreजशपुर जिले के 4322 ग्रामीणों को मिला नया आशियाना : ग्राम पंचायतों में कराया गया गृह प्रवेश का कार्यक्रम
जशपुर, 13 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निरंतर प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध पूर्ण आवास में गृह प्रवेश उत्सव का राज्यव्यापी आयोजन 13 मई को किया गया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सरगुजा अंबिकापुर में गृह प्रवेश उत्सव के भव्य आयोजन में शामिल हुए इस दौरान प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को उनके नए नव निर्मित प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश कराया गया। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के दिशा निर्देशन एवं मुख्य…
Read More