होली पर नहीं बिकेगी शराब! जशपुर में 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

जशपुर, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 14 मार्च 2025 को ‘होली’ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। होली के दिन जिले की सम्पूर्ण देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों सहित संलग्न अहातों को 13 मार्च 2025 की रात्रि 10:00 बजे से 15 मार्च 2025 की प्रातः 10:00 बजे तक पूर्णतः बन्द रखने हेतु आदेश दिए गए हैं। उन्होंने शासन के उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।

Read More

जशपुर में सांप के काटने से गई जान, प्रशासन ने 4 लाख की सहायता राशि की मंजूरी दी!

जशपुर, 10 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम बहोरा निवासी शीतल राम का जहरीला सांप के कोटने से 19 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी सरस्वती बाई तथा मृतक की पुत्री करिश्मा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

प्रियंवदा सिंह जूदेव ने छात्राओं की तकलीफों को दिलाई आवाज, प्रशासन ने की फर्श, वाशरूम मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों की पहल

जशपुर, 9 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव की पहल पर जिला प्रशासन ने बगीचा ब्लाक के भड़िया में स्थित छात्रावास वाशरूम और फर्श की मरम्मत के साथ सुरक्षा व्यवस्था चुस्त करने के लिए कदम उठाया है। आदिवासी विभाग द्वारा संचालित आश्रम छात्रावास का प्रियंवदा सिंह जूदेव बीते वर्ष दिसंबर माह में निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें आश्रम के क्लास रूम और कन्या छात्रावास की बदहाली की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होनें क्लास रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में क्लास रूम का फर्श…

Read More

प्रधानमंत्री का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों का लिया जायजा

कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश रायपुर. 9 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 30 मार्च को बिलासपुर में कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री की विशाल आमसभा होगी। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज स्थल निरीक्षण कर इसकी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, धरमजीत…

Read More

10 किलो गांजा, मोटरसाइकिल और फरार होने की साजिश! जशपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर दबोचा तस्कर, जानें पूरी कहानी!

आरोपी सुधन राम यादव,उम्र 51 वर्ष, निवासी झारमुंडा (हरिपुर), थाना तुमला जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना फरसाबहार में एन डी पी एस की धारा 20(बी) के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 9 मार्च 2025/ जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबार पर एक और कड़ा प्रहार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। फरसाबहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये है। आरोपी…

Read More

कुनकुरी में स्वास्थ्य क्रांति! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया शुभारंभ, हर साल होगा आयोजन

शिविर में एम्स रायपुर के चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का किया जा रहा है उपचार शिविर जिला प्रशासन, जशपुर द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से किया गया है आयोजित जशपुर, 08 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी के सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में उनकी जयंती पर आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का माँ सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ी महतारी और स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रति…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी में किया स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण, फोटो प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन

जशपुर, 8 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी के बाजारडाँड में स्थापित स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की सात फीट ऊंची प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्व. जूदेव के जीवन और योगदान पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान विधायक पत्थलगांव, विधायक जशपुर, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव , आयुक्त सरगुजा संभाग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह जनप्रतिनिधि, नगरवासी उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती पर किया नमन

रायपुर, 07 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती (8 मार्च 2025) पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी और छत्तीसगढ़ की अस्मिता के रक्षक श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का जीवन प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में घर वापसी अभियान एक ऐतिहासिक आंदोलन बना, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा से जोड़ने का कार्य किया। वे…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व महिला पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित : कांग्रेस ने महिला पत्रकारों को ‘कलम वीरांगना सम्मान’ से नवाजा

रायपुर/06 मार्च 2025। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाली महिला पत्रकारों का सम्मान कांग्रेस संचार विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस के राष्ट्रीय सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने शाल एवं मोमेंटो देकर महिला पत्रकार बहनों का सम्मान किया। इस अवसर पर उद्बोधन देते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को काम करते हुए देख कर सुखद अनुभूति होती है।…

Read More

कुनकुरी में ऐतिहासिक आयोजन! सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में जूदेव जयंती, स्वास्थ्य शिविर और सामूहिक विवाह कार्यक्रम

बाजारडांड में जूदेव जयंती कार्यक्रम का होगा आयोजन सलियाटोली में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन जशपुर, 06 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 मार्च को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में कुनकुरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण…

Read More