कलेक्टर बने गुरु: जशपुर के नवगुरूकुल संस्थान में रोहित व्यास ने छात्राओं को दी तकनीकी शिक्षा की राह, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण पर दिया बल

जशपुर, 20 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला प्रशासन के सहयोग से नवगुरूकुल फाउंडेशन द्वारा युवाओं को कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग और बिजनेस शिक्षा प्रदान करने हेतु संचालित आवासीय प्रशिक्षण संस्थान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से चर्चा की और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु प्रेरित किया। छात्राएं कलेक्टर को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित हुए। कलेक्टर ने एक शिक्षक की तरह उनसे चर्चा की और तकनीक और आधुनिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। कलेक्टर ने बिजनेस शिक्षा का…

Read More

निरीक्षण में कलेक्टर बने शिक्षक: जशपुर में रोहित व्यास ने छात्राओं को खुद पढ़ाया, फिजिक्स लैब की लापरवाही पर व्याख्याता को नोटिस

जशपुर, 20 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से उनके शंकाओं का समाधान करें ताकि, पढ़ाई और भी रोचक व उपयोगी बन सके। अटल टिंकरिंग लैब के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से 3-डी प्रिंटर, डिजिटल मल्टीमीटर, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, रोबोटिक कीट सहित अन्य उपकरणों के…

Read More

जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राचार्यों संग की समीक्षा बैठक, बच्चों को विज्ञान व शिक्षा में आगे बढ़ाने पर जोर

बच्चों को अच्छे परिणामों के साथ विज्ञान के क्षेत्र में आगे आने हेतु करें प्रोत्साहित- कलेक्टर विद्यालयों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए चलाया जाएगा सुघ्घर विद्यालय अभियान यशस्वी जशपुर अंतर्गत कलेक्टर ने प्राचार्यों की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 19 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में यशस्वी जशपुर कार्यक्रम अंतर्गत प्राचार्यों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित की गई। इस बैठक में स्कूलों में व्यवस्था सुधार करने हेतु उन्होंने विद्यालयवार सभी प्राचार्यों से उनके कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों की उपस्थिति की…

Read More

जशपुर में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई की चेतावनी! लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, किराया नहीं चुकाने वालों की दुकानों पर लगेगा ताला

नगरीय निकायों में कार्य ना करने वाले ठेकेदारों पर करें सख्त कार्रवाई – कलेक्टर जशपुर दुकान किराया ना चुकाने पर दुकानें की जाए सील – कलेक्टर कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक का हुआ आयोजन जशपुर, 16 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने काम ना करने…

Read More

जशपुर में विकास का नया रोडमैप : कलेक्टर रोहित व्यास ने आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर विज़न 2030 की समग्र योजना निर्माण के दिए निर्देश, ई-ऑफिस से होगा हर विभागीय कार्य

जशपुर, 16 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में धरती आबा योजनान्तर्गत चलाये जा रहे आदि कर्म योगी अभियान अंतर्गत 17 से 30 सितंबर तक विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। जिसके तहत विज़न 2030 के अंतर्गत ग्राम के विकास के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर योजना का निर्माण किया जाएगा। जिसका निर्माण ग्रामीण सचिवालय के नोडल अधिकारी द्वारा तैयार किया जाएगा। जिसके उपरांत जनपद तथा जिला स्तर पर योजना निर्माण का कार्य किया…

Read More

जशपुर कलेक्ट्रेट में जनदर्शन: कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनी आमजन की समस्याएं, हर आवेदक को मिलेगी समय पर जानकारी

जशपुर, 15 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व के मामले, साफ- सफाई, अधोसंरचना निर्माण, अन्य शासकीय योजनाओं…

Read More

जशपुर दशहरा महोत्सव की तैयारी जोरों पर: कलेक्टर-एसएसपी और विधायक की संयुक्त बैठक, सुरक्षा, आतिशबाजी और स्वच्छता पर रहे खास निर्देश

विधायक श्रीमती रायमुनि भगत,कलेक्टर व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की तैयारी को लेकर दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। जशपुर 12 सितम्बर 2025/ विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत और कलेक्टर रोहित व्यास और एस एस पी शशि मोहन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दशहरा समिति की बैठक ली कलेक्टर ने कहा कि जिले में दशहरा पर्व परंपरागत और उत्साह से मनाया जाएगा। उन्होंने समिति की मांगों के अनुरूप संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश…

Read More

जशपुर में प्राकृतिक आपदा से जनहानि: बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत, कलेक्टर ने परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

जशपुर, 12 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम खड़कोना निवासी स्व. राजेन्द्र चोराठ का आकाशीय बिजली से 13 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी प्रेमलता चोराठ हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

कलेक्टर रोहित व्यास ने सिहारबुड़ ग्राम के पीड़ित परिवार को आपदा राहत मद से 4 लाख रुपये की मंजूरी दी

जशपुर, 11 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम सिहारबुड़, निवासी स्व. घासी राम का कुआं के पानी में डूबने से 04 जुलाई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पुत्र ब्रिजकुमार सिदार एवं रोहित सिदार हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने दी कड़ी हिदायत — ग्राम पंचायतों में पलायन पंजी अनिवार्य, श्रमिकों को त्वरित राहत व योजनाओं का लाभ मिलेगा

रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों लाभान्वित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 08 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में सोमवार को विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारियों की समीक्षा करते हुए पलायन पर प्रभावी नियंत्रण बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा, जिसके तहत काम के लिए बाहर जाने वालों की पूर्ण जानकारी संकलित कर उनके कल्याण के लिए…

Read More