आरोपी सुधन राम यादव,उम्र 51 वर्ष, निवासी झारमुंडा (हरिपुर), थाना तुमला जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना फरसाबहार में एन डी पी एस की धारा 20(बी) के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 9 मार्च 2025/ जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबार पर एक और कड़ा प्रहार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। फरसाबहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये है। आरोपी…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर पुलिस ने दो साल से फरार हत्या के आरोपी उमेश यादव को गुजरात के बलसाड से किया गिरफ्तार…लेकिन इस गिरफ्तारी की कहानी में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब बलसाड एसपी ने आरोपी के साथ जशपुर एसएसपी के लिए मिठाई का डब्बा भी भिजवाया..! कैसे पकड़ा गया आरोपी? क्या है पूरी कहानी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट…!
आरोपी उमेश कुमार यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मैना थाना सन्ना जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना में भा. द. वि. की धारा 294,506,323,302 व 3(2)v,3(2) क, st sc एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 9 मार्च 2025 : जशपुर पुलिस ने अपनी सूझबूझ और अथक प्रयासों से एक और बड़ी सफलता हासिल की है। दो वर्षों से फरार हत्या के आरोपी उमेश कुमार यादव को पकड़ने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक और मुखबिरों की मदद से उसकी तलाश की, जो आखिरकार गुजरात के बलसाड जिले में…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुनकुरी में सामूहिक विवाह समारोह: 353 बेटियों के विवाह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने साक्षी, दिया मंगल आशीर्वाद, कहा – हमारी संस्कृति में पौराणिक युग से लेकर हमेशा से महिलाओं का रहा है सर्वोच्च सम्मान
जशपुर, 08 मार्च 2025/ जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान की स्तुति कर वैदिक रीति रिवाज से विवाह मंडप की अर्चना कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने जोड़े को उपहार देते हुए आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने सभी जोड़ों के पास जाकर उनपर पुष्प वर्षा कर अपना आशीष दिया। ‘घर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी में किया स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण, फोटो प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन
जशपुर, 8 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी के बाजारडाँड में स्थापित स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की सात फीट ऊंची प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्व. जूदेव के जीवन और योगदान पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान विधायक पत्थलगांव, विधायक जशपुर, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव , आयुक्त सरगुजा संभाग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह जनप्रतिनिधि, नगरवासी उपस्थित थे।
Read Moreसांप के काटने से गई महिला की जान, जशपुर प्रशासन ने परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी
जशपुर 07 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम मुढ़ी निवासी बसंती बाई का सांप के काटने से 27 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता श्री बंधू राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर में आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास कर्मचारियों ने वेतनमान और नियमितीकरण की उठाई मांग, संघ ने प्रशासन को 15 दिन का दिया अल्टीमेटम, समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी…पढ़ें पूरी खबर..!
जशपुर, 07 मार्च 2025: आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ, जिला शाखा जशपुर ने जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी वर्षों से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होती है, तो वे चरणबद्ध आंदोलन और अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों की मुख्य मांगें: 🔹 कलेक्टर दर व दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का समायोजन: विभागीय छात्रावासों और आश्रमों में कार्यरत 439 कलेक्टर दर कर्मचारी और 195 दैनिक वेतनभोगी…
Read Moreमुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर बिजली संकट का समाधान: ट्रांसफार्मर बदला, अब गांव में मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति!
ग्राम पंचायत हेटघींचा के मुड़ीझरिया में बदला गया ट्रांसफार्मर, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर, 06 मार्च 2025/ लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायत हेटघींचा के मुड़ीझरिया के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर बड़ी राहत मिली है। ट्रांसफार्मर के बदले जाने से इस समस्या का सामाधान हो गया है। जिससे प्रसन्न ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पंचायत हेटघींचा के मुड़ीझरिया के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन देकर…
Read Moreसुबह-सुबह जशपुर में हड़कंप! जशपुर में फर्जी दस्तावेज पर रह रहे संदिग्धों की धरपकड़, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस का बड़ा एक्शन!
बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से बाहर से आकर व्यापार करने वाले, संदेहियों की जशपुर पुलिस ने उनके ठिकानों पर जाकर सघन जांच की लंबे समय से जशपुर क्षेत्र में रह रहे कुल 92 बाहरी लोगों के आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज की बारीकी से जांच की गई बाहरी लोगों का उनके मूल निवास से सत्यापन भी कराया जावेगा जशपुर, 6 मार्च 2025 : एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह को विगत दिनों कुछ गोपनीय सूचना मिली कि कुछ संदेही लोग अपना फर्जी आधारकार्ड बनवाकर लंबे समय से जशपुर…
Read Moreबिछड़ों को मिलाने का जुनून! ‘ऑपरेशन मुस्कान’ : सुनसान राहों में खोए थे दो मासूम, लेकिन जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला, परिजनों की खुशियों का ठिकाना नहीं!
सूचना के 24 घंटे के भीतर जशपुर पुलिस ने दो गुम बच्चों को ग्राम तलसरा जिला सुंदरगढ़ (उड़िसा) से ढूंढ सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, मामला थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत जशपुर, 6 मार्च 2025/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.03.25 को थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थी ने थाना फरसाबहार आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.03.25 को उसका 14 वर्षीय नाबालिक बेटा और उसका नाबालिक दोस्त, दोनों कक्षा सातवीं में पड़ते हैं, स्कूल छुट्टी के पश्चात घर ना आकर अपनी अपनी साइकल से कही चले गए हैं,…
Read Moreजशपुर पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल ! SSP शशि मोहन सिंह ने 22 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश किया जारी, जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती….पढ़ें पूरी खबर…
जशपुर, 06 मार्च 2025 : जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने और कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह द्वारा 22 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, और सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करें। प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम जशपुर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए…
Read More