अवैध शराब विक्रेताओं और शांतिभंग करने वालों पर चक्रधरनगर पुलिस का रुख हुआ सख्त …..दो अलग-अलग मामलों में ग्राम झारगुड़ा में 25 लीटर महुआ शराब जप्त….आईटीआई कॉलोनी में उत्पात मचा रहे 4 व्यक्तियों पर 151 सीआरपीसी की, की गई कार्रवाई….!

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के अवैध शराब पर कार्यवाही के दिए गए सख्त निर्देशों पर चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव अहेर के नेतृत्व में चक्रधर नगर पुलिस अवैध शराब विक्रेताओं पर आक्रामक रुक अपनाये हुए हैं। पुलिस सूचना तंत्र सुदृढ़ कर योजना बद्ध तरीके से प्रत्येक दिन नये इलाके में दबिश दे रही है। इसी क्रम में दिनांक 24 अगस्त 2023 के शाम ग्राम जामगांव, तिलगा, झारगुडा, भगोरा की ओर रवाना हुई चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम…

Read More

मानवीय पहल : वृद्ध महिला की गुहार पर कोतवाली पुलिस द्वारा  महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ नाती को मनोरोग अस्पताल में कराया गया भर्ती….. !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : कल दिनांक 24 अगस्त 2 को थाना कोतवाली में स्थानीय वृद्ध महिला आकर नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय और थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को उसके 25 वर्षीय नाती की मानसिक स्थिति सही नहीं होने की जानकारी देकर ईलाज कराने में सहयोग करने का निवेदन की। नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को अस्वस्थ युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर महिला की आवश्यक मदद करने को कहा गया। टीआई कोतवाली शनिप रात्रे द्वारा युवक का स्थानीय डॉक्टर से परीक्षण कराकर माननीय सीजेएम…

Read More

भाभी ने रची ननद की हत्या की साजिश : रास्ते से हटाने रायगढ़ निवासी युवकों को दी गई एक लाख रूपये में सुपारी, वारदात में प्रयुक्त हथियार और वाहन भी कर लिए गए हैं बरामद !

घरघोड़ा पुलिस और साइबर सेल रायगढ़ के ज्वाइंट एक्शन में पकड़ाए साजिशकर्ता भाभी सहित कुल चार आरोपी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 3-उरांवपारा में गत 21 अगस्त की सुबह रमा उरांव पिता स्वर्गीय मयाराम उरांव (उम्र 30 वर्ष) पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोते समय हमला करने के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घरघोड़ा पुलिस और रायगढ़ साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 72 घंटे के भीतर न सिर्फ मामले का खुलासा किया है, अपितु हमलावर युवकों सहित प्लानिंग करने वाले और…

Read More

घर में घुसकर कर लूटपाट : चंद घंटे में घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार….आरोपी से लूट के रुपए और हथियार जब्त, लूट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में भेजा गया जेल ….!

आरोपी से जप्ती/बरामद – एक लोहे का धारदार हथियार तथा लूट की शेष  रकम  2000/- रुपये आरोपी के विरूद्ध धारा 458,394 भा.द.वि. 25,27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध हुआ पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ रायगढ : कल 23 अगस्त की रात्रि में थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेदूंभाठा, नवागढ़ में ग्राम गुडगुड, थाना पूंजीपथरा क्षेत्र का लक्ष्मण दास महंत एक घर में घुसकर घर के लोगों को झगड़ा मारपीट कर चाकू से डराते धमकाते हुए नगद रकम 50,000/- रुपये लूट कर भाग जाने की सूचना थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा…

Read More

गल्ला किराना दुकान से रुपए और मोबाईल स्पीकर, ब्लूटूथ चोरी का आरोपी गिरफ्तार,  लैलूंगा पुलिस ने भेजा रिमांड पर…..!

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : थाना लैलूंगा के ग्राम पाकरगांव ग्राम में रहने वाले आदर्श जायसवाल द्वारा कल थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 22 अगस्त 2023 की रात्रि उसके किराना दुकान का गल्ला खुला रहने से कोई अज्ञात व्यक्ति नगदी रकम, मोबाइल ब्लूटूथ, स्पीकर और 1 लीटर पेट्रोल चोरी कर ले गया था।  रात में ही दुकान के आसपास पता करने पर गांव के युवराज सिदार द्वारा दीवाल फांद कर रात्रि में किराना दुकान घुसकर चोरी करने की जानकारी मिली। आदर्श जायसवाल के रिपोर्ट पर आरोपी…

Read More

खुली तलवार लिये घूम रहे दो युवकों पर लैलूंगा पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्यवाही….भेजा न्यायिक रिमांड  पर !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : पिछले दो दिनों से लैलूंगा पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर दो युवकों को खुले हथियार (तलवार) के साथ सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डराते धमकाते पाए जाने पर सुरक्षा उपायों के साथ पकड़ा गया है।  21 अगस्त को लैलूंगा पुलिस द्वारा बाजारपारा बीच बस्ती में आरोपी कादिर अली पिता कपूर अली बाजारपारा लैलूंगा रायगढ़ को तलवार के साथ पकड़ा गया है। वहीं कल इंदिरा नगर बस्ती में आरोपी राहुल सारथी पिता पिंटू सारथी उम्र 23 साल इंदिरा नगर लैलूंगा को तलवार सहित हिरासत में…

Read More

विशेष अभियान के द्वारा एसएसपी सदानंद कुमार का बदमाशों को कड़ा संदेश, शांत रहें या रायगढ़ छोड़ें…..159 बदमाशों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, कापू और लैलूंगा पुलिस ने हथियार सहित पकड़े गए आरोपियों पर लगाया आर्म्स एक्ट….!

चक्रधरनगर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज कनकतुरा मार्ग पर 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, सट्टा-पट्टी लिखने वालों और सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर भी हुई कार्यवाही. एक ही दिन में 54 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही में 142 लीटर शराब जप्त. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेव के मार्गदर्शन पर कल सभी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया है। जिले में समय-समय…

Read More

लूटपाट की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही : लूट के 25,000/- रूपये के साथ चंद घंटों में आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल..… !

गिरफ्तार आरोपी जूटमिल का है निगरानी बदमाश, दो दर्जन से अधिक मामलों में पुलिस ने की है कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए थाना प्रभारी को उनके बदमाशों पर तत्काल रूप से प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिये गये है। गत दिनों चक्रधरनगर पुलिस द्वारा लूटपाट के मामले में जूट मिल के आदतन गुंडा बदमाश विशाल ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं कल थाना चक्रधरनगर…

Read More

कोतवाली पुलिस के हाथ आया शातिर साइकिल चोर,  चोरी की 27 साइकिलें की गई बरामद…. सुभाष चौक के पास चोरी की साइकिल बेचने तलाश रहा था ग्राहक, धारा 413 आईपीसी के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.  

आरोपी पहले भी साइकिल चोरी में जा चुका है जेल. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वाहन चोरी में अंकुश लगाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन पर कोतवाली पुलिस पूर्व में मोटर सायकल चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों में चालान हुए आरोपियों पर मुखबीर लगाकर निगाह रखे हुए हैं। इसी क्रम में 20 अगस्त के दोपहर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाष चौक के पास एक व्यक्ति नई रेंजर साइकिल को सस्ते दाम पर बेचने कुछ लोगों…

Read More

कोतवाली पुलिस ने युवती से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में …. !

आरोपी सोमेस दास महंत पिता शोभादास महंत 23 साल के विरूद्ध धारा 354, 354(ख), 506 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल 21 अगस्त की शाम को थाना कोतवाली में स्थानीय युवती अपने मोहल्ले के सोमेस दास महंत द्वारा छेड़खानी करने और उसके परिवार के लोगों को मारने पीटने की धमकी देने संबंधी आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है, युवती के आवेदन पर धारा 354, 354 (ख) , 506 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया…

Read More