अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व विजयादशमी-मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर शहर के रावणभांठा एवं शंकरनगर दशहरा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भव्य आतिशबाजी देखने को उमड़ी भारी भीड़ रायपुर,2अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर शहर के रावणभांठा एवं शंकरनगर दशहरा उत्सव में शामिल हुए। श्री साय ने कहा विजयादशमी पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता है। सत्य की अंततः जीत होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा छत्तीसगढ़ के लिए…
Read MoreTag: #मुख्यमंत्रीविष्णुदेवसाय
डब्लू आर एस कॉलोनी में रावण दहन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में उमड़ा उत्साह, अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व: रायपुर में विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन
रायपुर, 2 अक्टूबर 2025 : राजधानी के डब्लू आर एस कॉलोनी मैदान में विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आतिशबाजी का रोमांचक दृश्य देखा और देर तक उत्सव का आनंद लिया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और…
Read Moreलाल आतंक की हार, शांति की जीत: विजयादशमी पर बीजापुर में 103 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 1 करोड़ से अधिक के इनामी भी शामिल
विजयादशमी का पर्व आज हिंसा और भ्रम पर विकास और विश्वास की विजय का साक्षी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, 02 अक्टूबर 2025/ धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व इस बार छत्तीसगढ़ में हिंसा और भ्रम पर विकास और सुशासन की ऐतिहासिक विजय का भी प्रतीक बन गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में 103 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि यह कदम प्रदेश के शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव है। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read Moreत्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ को मिला केंद्र का उपहार, Tax Devolution अंतर्गत ₹3,462 करोड़ जारी – CM साय बोले, यह राज्य के विकास को देगा गति
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त रायपुर, 02 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कर हस्तांतरण (Tax Devolution) अंतर्गत 3,462 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवरात्रि एवं दशहरा जैसे पावन अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा दिया गया यह आबंटन छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वास्तव…
Read Moreबगिया सीएम कैंप कार्यालय बना जनआकांक्षाओं का केंद्र, ग्राम अंकिरा और भगोरा में बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों ने कहा – धन्यवाद सीएम साहब!
जशपुर,2 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया, अपनी त्वरित कार्यवाही और संवेदनशीलता के वजह से लोगों के विश्वास और उम्मीदों का केंद्र बन चुका है। विकासखंड फरसाबहार के ग्राम अंकिरा और भगोरा के मोहल्ला के ग्रामीणों ने बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या सीएम कैंप कार्यालय बगिया के समक्ष रखी। कैंप कार्यालय ने तत्काल विद्युत बहाल करने के लिए विभाग को निर्देशित किया। विभाग के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ग्राम में ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर…
Read Moreगांधी और शास्त्री की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया माल्यार्पण, बोले – आज भी प्रासंगिक हैं उनके सत्य और सादगी के सिद्धांत
रायपुर 02 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के हृदय स्थल आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, कहा – उनके विचार आज भी हैं प्रेरणास्रोत
रायपुर, 02 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से देश की आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा दी। गांधी जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह के मार्ग से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज…
Read Moreमुख्यमंत्री साय की मैराथन समीक्षा बैठक — बेहतर परफ़ॉर्मेंस वाले अधिकारियों की सराहना, सड़क सुधार और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों पर जोर
मुख्यमंत्री की विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक, मुख्यमंत्री ने की ई-ऑफिस प्रणाली की तारीफ़ शासकीय कामकाज में बढ़ी पारदर्शिता: बेहतर परफ़ॉर्म करने वाले अधिकारियों की हुई सराहना, अधिकारियों को स्व-मूल्यांकन कर सुधार करने के निर्देश पूंजीगत व्यय और शासकीय कामकाज के क्रियान्वयन की व्यापक समीक्षा जेम पोर्टल से होने वाली शासकीय खरीदी में अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई मंत्रालय में उप सचिव स्तर से वरिष्ठ अधिकारियों के लिए 01 दिसंबर से लागू होगी बायोमैट्रिक अटेंडेंस गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों में लाएँ तेजी, सुगम आवागमन के लिए…
Read Moreबरसात में डर अब नहीं रहेगा! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात — जशपुर–सन्ना मार्ग पर 72 मीटर लंबा उच्चस्तरीय पुल बनेगा, मिली 4.53 करोड़ की मंजूरी
जशपुर, 01 अक्टूबर 2025/ जशपुर से कुसमी होते हुए अंबिकापुर जाने वाले राहगीरों की राह अब और भी आसान होने वाली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्टेट हाइवे क्रमांक-12 के जशपुर–सन्ना मार्ग पर डुमरटोली के पास स्थित मरगा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लगभग 72 मीटर लंबाई के इस पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 52 लाख 96 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस नाले पर बना पुलिया समय के साथ कमजोर हो…
Read Moreविकास की नई राह पर जशपुर — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कोकिया नाला पर बनेगा 4.14 करोड़ का उच्चस्तरीय पुल, बरसाती बाधाओं और जोखिम भरे सफर से मिलेगी मुक्ति
जशपुर, 1 अक्टूबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घोषणा अनुरूप जिलेवासियों के लिए विकास का नया द्वार खुल गया है।जिले के कोतबा –लावकेरा मार्ग पर कोकिया नाला में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए शासन से 4 करोड़ 14 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है।क्षेत्र वासियों की मांग पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सराईटोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान घोषणा की थी। सीएम साय ने घोषणा पूरी करते हुए कोकिया नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मंजूरी दी है। यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण…
Read More