जीवनदीप समिति की बैठक सम्पन्न : चिरायु टीम आश्रम और छात्रावास का नियमित निरीक्षण कर बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा कराएं उपलब्ध – बगीचा एसडीएम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा: विकाखण्ड में एसडीएम आर.एस.लाल की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में चिरायु टीम के कार्यो की मासिक समीक्षा की गई। इस दौरान चिरायु टीम को अधिक से अधिक बच्चों का स्क्रीनिंग कर कैटेगरी अनुसार चिन्हांकन कर ईलाज करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में ओ.टी. की आवश्यकतानुसार सामग्री क्रय करने की अनुशंसा की गई और अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम ने चिरायु के टीम को समस्त आश्रम और छात्रावासों…

Read More

जशपुर जिले में कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने अपनी सहभागिता निभा रहे सरपंच-सचिव

पोरतेंगा, चैलीटांगरटोली और बड़ाबनई के सरपंच कुपोषित बच्चों को उपलब्ध करा रहे हैं दूध, अंडा एवं फल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में कुपोषण स्तर में कमी एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का गठन किया गया है। साथ ही कुपोषण के स्तर में कमी लाने, 0-5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और एनिमिया मुक्त अभियान को सफल बनाने सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन भी जिला स्तर पर किया जा रहा है। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण…

Read More

आपसी विवाद में लायसेंसी पिस्टल से हत्या करने की नियत से गोली चलाने वाले आरोपी ठेकेदार को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपी रविन्द्र गुप्ता उम्र 35 साल निवासी पतराटोली थाना दुलदुला के विरूद्ध धारा 307 भा.द.वि. एवं 30 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध. आरोपी रविन्द्र गुप्ता उम्र 35 साल निवासी पतराटोली थाना दुलदुला के विरूद्ध पिस्टल लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है. जप्ती – 01 नग पिस्टल, 05 नग जिंदा कारतूस, 01 खाली खोखा एवं आरोपी द्वारा वारदात में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा वाहन. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी…

Read More

स्काउट एवं गाइड तृतीय सोपान शिविर हुआ सम्पन्न, जिले के आठों विकासखंड से 80 स्काउट गाइड ने लिया भाग.

जिले के समस्त विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित की जानी चाहिए, जिससे स्काउट गाइड राज्यपाल पुरस्कार की तैयारी कर सफलता अर्जित कर सकें. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : भारत स्काउट एवं गाइड जिला जशपुर में तृतीय सोपान शिविर सम्पन्न हुआ, जिसमें आठों विकासखंड से 80 स्काउट गाइड ने भाग लिया। शिविर का आयोजन शासकीय पॉलिटेक्निक जशपुर में किया गया, जिला मुख्य आयुक्त हरिप्रसाद साय,  जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर नरेंद्र कुमार सिन्हा एवं जिला आयुक्त गाइड श्रीमती खालखो के मार्गदर्शन में शिविर का शुभारंभ किया गया।…

Read More

महिला आरक्षण बिल पास होने संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने देश की महिलाओं को दी बधाई, कहा – स्व. राजीव गाँधी की महिलाओं के लिए राजनीति में आरक्षण की परिकल्पना होगी पूरी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर   महिला आरक्षण पर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने महिलाओं को  बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने  महिलाओं के लिए राजनीति में आरक्षण की परिकल्पना की थी,पहली बार स्व. राजीव गांधी स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने संबंधी विधेयक लाए थे, जिसे स्व. नरसिम्हा राव सरकार ने पारित किया।वर्ष 2008 में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा में भारी बहुमत से पारित कराया था। इसके बाद बिल को जब लोकसभा…

Read More

ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त बना रहा है रीपा : अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स सम्मेलन में अमिट छाप छोड़नें में सफल रहा जशपुर !

मिलेट्स, कुट्टू आधारित पास्ता, फलाहारी नमकीन, फलाहारी कुकीज़, बाजरा कुकीज़ और क्रैकर्स, हर्बल चाय, महुआ लड्डू, महुआ कुकीज़ सहित उत्पादों की विविध श्रृंखला का किया गया प्रदर्शन. जिले के रीपा में उत्पादित विभिन्न उत्पाद अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बना रहे हैं अपनी अलग पहचान. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिले में स्व सहायता समूहों के द्वारा आजीविका के विभिन्न माध्यमों से जुड़कर रीपा अंतर्गत अनेक गतिविधियाँ की जा रही है। जिले के रीपा फरसाकानी और विभिन्न अन्य रीपा समूहों के स्व सहायता समूह और जय जंगल फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के…

Read More

शासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यलय कुनकुरी में विश्व ओजोन दिवस पर आयोजित हुआ कार्यकर्म  

विद्यार्थियों द्वारा ओजोन परत की क्षय की जागरूकता के लिए बनाया गया पोस्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी शासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यलय कुनकुरी में विश्व ओजोन दिवस, विज्ञान विभाग एवं भूगोल विभाग के तत्वाधान में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्या की देवी माता सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा पूजन अर्चन कर प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. शिवनाथ एक्का ने ओजोन की भूमिका एवं महत्व पर प्रकाश डाला। प्राणीशास्त्र के सहायक प्राध्यापक नीलेश कुमार धलेंद्र ने…

Read More

जशपुर जिले के सभी विकासखण्डों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नेहरू युवा केन्द्र जशपुर एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के तत्वाधान में जिले के सभी विकासखण्डों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के द्वारा हाथ में तिरंगा और कलस लेकर गांव में घूमकर भारत माता का जयगान गाते हुए लोगो के घर से कलश में चावल इकठ्ठा कर देश के प्रतिभक्ति भावना को जागृत किया गया। इसके साथ ही पंच प्रण का शपथ दिलाया गया और सभी को इस शपथ का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर…

Read More

जशपुर जिले के शासकीय कन्या हाई स्कूल कोतबा में छात्रों को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक न कराकर स्वास्थ्य केन्द्रों में ईलाज कराने किया जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव के चिरायु टीम एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतबा के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा आज शासकीय कन्या हाई स्कूल कोतबा में छात्रों स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान किशोर स्वास्थ्य, मिशन इंद्रधनुष, मौसमी बीमारियों उल्टी, दस्त, मलेरिया, डेंगू इत्यादि बीमारियों से बचने के उपाय के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही शिशु संरक्षण माह के तहत् अपने आस-पास के हितग्राहियों को संपूर्ण टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करने,  एनीमिया जांच एवं खून की कमी…

Read More

जशपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने मतदान सामग्री वितरण एवं कलेक्शन सेंटर का लिया जायजा, पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र के स्ट्रॉग रूम का किया निरीक्षण

सामग्री रखने हेतु कमरा, वितरण स्थल, वाहन पार्किंग, कंट्रोल रूम सहित अन्य जगहों का किया गया चिन्हांकन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के द्वारा आज पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र के स्ट्रोंग रूम, मतदान सामग्री वितरण एवं कलेक्शन सेंटर का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान निर्वाचन संबंधी सामग्री रखने हेतु कमरा, वितरण स्थल, वाहन पार्किंग, कंट्रोल रूम, नाश्ता व स्टॉल स्थल सहित अन्य जगहों का चिन्हांकन किया गया और अधिकारियों को आवश्यकता अनुसार दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पत्थलगांव के…

Read More