रायपुर 29 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दावड़ा कॉलोनी, पचपेड़ी नाका स्थित ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया और परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना की अहम भूमिका होती है। छत्तीसगढ़…
Read MoreTag: #CMVishnuDevSai
जशपुर : अटल डिजिटल सुविधा केंद्र में ग्रामीणों को मिल रही है सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ, पंचायत दिवस के दिन जशपुर के 83 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई थी यह सेवा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए किया था इस सेवा का शुभारंभ जशपुर, 28 अप्रैल 2025/ राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के दिन जशपुर जिले के 8 विकासखंडों में कुल 83 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का लाभ ग्रामीणों को मिलना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंचायत दिवस 24 अप्रैल को मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुरूआत की थी। यह योजना छत्तीसगढ़…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय अघरिया समाज सेवा समिति के वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल : कहा- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक
रायपुर 27 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अघरिया समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है, जिसकी जड़ें भारतीय सभ्यता की गहराइयों से जुड़ी हैं। उन्होंने आह्वान किया कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अघरिया समाज अपनी पूरी क्षमता के साथ योगदान दे। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के भाठागांव में आयोजित अघरिया समाज सेवा समिति के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर अघरिया समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर आत्मीय…
Read Moreछत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशकों को दी बड़ी सौगात
रायपुर, 26 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। निवेशकों को विभिन्न आवश्यक स्वीकृतियां और सेवाएं अब तय समय-सीमा में प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही, कई नई सेवाओं को छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत अधिसूचित भी कर दिया गया है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और निवेशकों का विश्वास मजबूत होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को निवेशकों के लिए…
Read Moreजशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली गरीब परिवारों की किस्मत : अब न टपकती छत, न डर सांप-बिच्छुओं का, पक्के मकान में नई जिंदगी, जशपुर के मणिभूषण मिंज ने बताया कैसे बदला प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनका जीवन.
प्रधानमंत्री आवास योजना कर रहा लोगों के सपने साकार, पक्का मकान मिलने से जीवन में आ रहा बदलाव. मणिभूषण मिंज अपने परिवार के साथ खुद के पक्के मकान में खुशहाल जीवन कर रहे व्यतीत. जशपुर. 26 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्के मकान का सपना साकार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दूरस्थ अंचलों तक योजना का लाभ पहुँचाया जा रहा है। ग्राम बाधरकोना निवासी मणिभूषण मिंज जैसे हितग्राही आज अपने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हार्टफुलनेस योगाश्रम में योगगुरु श्री कमलेश पटेल से की भेंट : ‘मनोयोग’ कार्यक्रम में शामिल होकर नागरिकों के साथ किया मौन योग अभ्यास
रायपुर 22 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के अमलेश्वर स्थित हार्टफुलनेस योग आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वप्रसिद्ध योगगुरु कमलेश पटेल से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने योगगुरु को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया और योग एवं ध्यान के माध्यम से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान ‘मनोयोग’ कार्यक्रम में भी सहभागिता की और आम नागरिकों के साथ आधे घंटे तक मौन योग (मेडिटेटिव साइलेंस) का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक…
Read Moreमुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग के दिग्गजों से मिलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में दो दिवसीय कार्यक्रमों में रहेंगे विशिष्ट अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का राष्ट्रीय मंच से होगा प्रस्तुतिकरण रायपुर 22 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 और 24 अप्रैल को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित वस्त्र एवं इस्पात उद्योग के दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजनों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इन अवसरों पर राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाएँ और अधोसंरचना विकास के विजन को देशभर के उद्योगपतियों एवं नीति निर्माताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।…
Read Moreमहिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, अत्याचार और दुष्कर्म के लिए कुख्यात हो चुकी है भाजपा सरकार – जरिता लैतफलांग
साय सरकार को छत्तीसगढ़ की बहन बेटियों की लगेगी हाय रायपुर/20 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ में महिलाओं और अबोध बच्चियों के खिलाफ दिनोदिन बढ़ते अपराधिक कृत्यों, दुष्कर्म और अत्याचार की घटनाओं पर कड़ा प्रतिवाद करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश की महिलाओं का भरोसा पूरी तरह से खो चुकी है। मां महामाया और दंतेश्वरी की इस पवित्र भूमि में भाजपा की सरकार आने के बाद नवरात्र के पावन पर्व में नवमी…
Read Moreराष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं : कहा – जनसंपर्क – सुशासन और जनविश्वास का सेतु
रायपुर 21 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त जनसंपर्क अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसंचार क्षेत्र से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनसंपर्क आज मात्र सूचना के प्रसार का माध्यम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास और संवाद की सशक्त कड़ी है। शासन की योजनाओं, नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ जनसंपर्क…
Read More