समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर तेज गति डंफर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में तीन किशोर घायल हुए हैं। घायलों की सहायता के लिए,रास्ते से गुजर रही जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनि भगत ने पहल की। घायलों को लेकर अपने वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचीं और उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायलों में करनपुर निवासी सुखदेव राम,अगराकोना निवासी दिलीप और सुधेश्वर शमिल है। घटना मनोरा चौकी क्षेत्र के इंदाघाट की है। घटना के बाद,दुर्घटनाकारित वाहन,घटना स्थल से भाग निकला। बताया जा…
Read MoreTag: जशपुर
भाजपा के गढ़ में विधायक का बड़ी सेंधमारी दुलदुला क्षेत्र में 80 लोगों ने थामा काँग्रेस का हाथ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर दुलदुला ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं ने काँग्रेस की कार्यशैली और विधायक यूडी मिंज की सक्रियता से प्रभावित होकर भारी संख्या में क्षेत्र भर के लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। आपको बता दें कि लगातार विधायक यूडी मिंज और जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने पूरे विधानसभा में भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं और वोटरों को कांग्रेस में प्रवेश कराया है। विधायक यूडी मिंज ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद साय ने माला और काँग्रेस का गमछा पहना कर भारी संख्या में कांग्रेस प्रवेश कराया है।…
Read Moreमुख्यमंत्री ब्लॉक स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक ने किया शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी विधानसभा के तीनों ब्लॉक में होने वाली मुख्यमंत्री ब्लॉक स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा का का शुरुआत हो चुका है जिसका शुभारम्भ कुनकुरी विधायक और संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कुनकुरी और दुलदुला में किया । विधायक यूडी मिंज ने खिलाड़ियों और उपस्थित आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट का आयोजन इसलिए किया जा रहा है कि हमारे क्षेत्र हमारे जिले के खिलाड़ी चुनकर बाहर निकलें और अपनी प्रतिभा को निखारें । उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में बहुत ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको बड़े…
Read Moreवर्ष 2024 में पद्म पुरस्कार हेतु नामांकन 04 सितंबर तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर ऐसे व्यक्ति नाम नागरिक भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा पद्म पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। पद्म पुरस्कारजो कला, साहित्य और शिक्षा, खेल चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक सेवा व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में विशिष्ट असाधारण उपलब्धि प्राप्त की हो, को नामांकन प्रस्ताव में 04 सितंबर 2023 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जशपुर द्वारा आमंत्रित किया है। पुरस्कार रूप में निर्धारित 2024 हेतु व्यक्ति की उससे संबंधित क्षेत्र विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों फार्माधिक 800 शब्द) पर सभी प्रासंगिक जानकारी दी जानी चाहिए ।जाति…
Read Moreवजन त्यौहार 2023 : जशपुर जिले में 1 सितम्बर से 13 सितम्बर तक वजन त्यौहार का आयोजन
जशपुर जिले के 4307 आंगनबाडी केन्द्रों में 82966 बच्चों का लिया जाएगा वजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बच्चों में उम्र के अनुसार बच्चों का वजन लेने पर पोषण स्तर की जानकारी प्राप्त करने हेतु 2012 से अब तक कुल 9 बार वजन त्यौहार का आयोजन किया जा चुका है। इस वर्ष 1 सितम्बर से 13 सितम्बर 2023 तक वजन त्यौहार का आयोजन पूरे राज्य में किया जा रहा है । वजन त्यौहार का उद्देश्य जन-जन में कुपोषण के प्रति जागरूकता लाना, प्रत्येक परिवार को उनके बच्चों की सही पोषण स्थिति से…
Read Moreएकीकृत नाशीजीव प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, कृषकों को क़ृषि विज्ञान केंद्र डुमरबहार में कीटनाशकों के संबंध में दी गई जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत सरकार के कृषी एवं किसान कल्यान मंत्रालय के वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के अंतर्गत केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रायपुर द्वारा धान एवं सब्जीयों वाली फसलों पर दो दिवसीय मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम जसपुर जिले के किसानों,कीटकनाशक व्यापारियों के लिए यह कार्यक्रम 25 से 26 अगस्त, 2023 तक कृषि विज्ञान केंद्र, में आयोजित किया गया I दो दिन के कार्यक्रम मे कुल 57 प्रतिभागियों जिनमें किसान, कीटनाशक व्यापारी आदी शामिल हुये कृ. वि. कें. के प्रमुख श्री प्रदीप कुजुर, सस्य वैज्ञानिक डॉ डी. के. देवांगन ने एवं कें.ए. ना.प्रं.कें. रायपूर…
Read Moreपत्थलगांव में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली.
एनसीसी, एनएसएस और उच्चतर माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने दुकानों, बस स्टैंड पहुंच कर लोगों को किया जागरूक. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जश – प्रण मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पत्थलगांव में एनसीसी, एनएसएस और 12 वी के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।रैली स्वामी आत्मानद विद्यालय पत्थलगांव से निकल कर इंदिरा चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंची। शहर के दुकानों, बस स्टैंड, ठेले, व्यवसायिक परिसर में लोगो को मतदान हेतु जागरूक किया गया। दुकानों में खड़े होकर सभी क्रेता विक्रेताओं…
Read Moreप्री मेडिकल एवं प्री इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु पात्र अभ्यर्थियों का प्रक्चयन परीक्षा 10 सितंबर को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर युवा कैरियर निर्माण योजना 2023 तथा संशोधित वर्ष 2021 की कांडिका तीन अनुसार प्री मेडिकल एवं प्री इंजीनियरिंग कोचिंग में प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों के चयन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिसके तहत जिला स्तर पर अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है। जिला स्तर पर आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का प्रक्चयन परीक्षा 10 सितंबर 2023 दिन रविवार को समय दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू उरकुरा मार्ग रायपुर में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला जशपुर…
Read Moreजिला इकाई के पदोन्नति प्राप्त तीन प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा सहायक उपनिरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत.
स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2023 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित प्रधान आरक्षकों द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप श्री हरिशंकर राम, श्री मनोज कुमार सिंह एवं श्रीमती प्रेमिका खलखो को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से जिला इकाई में ही सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है।…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा झारखंड बार्डर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर नाकाबंदी लगाये जाने वाले स्थलों का किया गया चयन
चौकी प्रभारी लोदाम एवं आर.टी.ओ. लोदाम स्टाफ को अवैध गतिविधियों एवं तस्करों पर प्रभावी रोकथाम लगाने के दिये गये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 01.09.2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर (IPS) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री राजेश देवांगन द्वारा जशपुर जिले से लगे झारखंड बार्डर क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील ग्रामों एवं स्थानों का आकस्मिक निरीक्षण/भ्रमण किया गया, साथ ही नाकाबंदी लगाये जाने हेतु उपयुक्त स्थानों का चयन किया गया। चौकी प्रभारी लोदाम एवं आर.टी.ओ.…
Read More