समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत चिकित्सकों द्वारा ओपीडी में किए जा रहे कार्याे की जानकारी ली और सभी चिकित्सकों को समय में उपस्थित रहकर ओपीडी कार्य सुनिश्चित करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने विलेज हेल्थ सैनिटाइजेशन एंड न्यूट्रिशन डे के कार्ययोजना की जानकारी लेकर दुरस्त क्षेत्र में जहां स्थान चयन और वीएचएसएनडी सेशन प्रारंभ किया जा सकता है उस क्षेत्र के लिए कार्य योजना बनाकर अवगत कराने…
Read MoreTag: जशपुर
आबकारी विभाग जशपुर ने 14 लीटर जप्त की अवैध शराब
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल के मार्गदर्शन और जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देश में विगत् दिवस 17 अक्टूबर को फरसाबहार विकासखण्ड के कोतबा क्षेत्रांतर्गत् ग्राम गोलियागढ़ एवं पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम लुड़ेग के मकानों से 14 लीटर शराब जप्त किया गया और छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण कायम कर कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती सोनल अग्रवाल, आबकारी मुख्य आरक्षक मनोहर लाल कहार, आबकारी आरक्षक कृनेश सिन्हा, छक्केलाल…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने पीएचसी दोकड़ा के चिकित्सा अधिकारी को किया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सी. सेक्शन प्रारंभ करने में महत्वपूर्ण योगदान हेतु कांसाबेल विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोकड़ा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. निलेश कुमार खलखो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोकड़ा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. निलेश कुमार खलखो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र दुलदुला में डिलीवरी सिजेरियन प्रारंभ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिस हेतु कलेक्टर ने डॉ. खलखो को प्रशस्ति पत्र कर सम्मानित किया है।
Read Moreजशपुर जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने किया चुनाव प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण
परीक्षा में 50 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को पुनः प्रशिक्षण देने का दिया निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा एवं नोडल यशस्वी जशपुर श्री विनोद कुमार गुप्ता ने बगीचा विकासखण्ड में चल रहे द्वितीय चरण के मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। प्रशिक्षण में कुल 339 मतदान अधिकारियों को 6 कमरों में प्रशिक्षण विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के द्वारा दिया गया। सीईओ जिला पंचायत श्री मिश्रा ने मतदान अधिकारी क्रमांक 2 एवं 3 के कर्तव्य एवं मशीन में…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : जशपुर जिले में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 21 से 30 अक्टूबर तक, 17 नवम्बर को मतदान तथा 3 दिसम्बर को होगी मतगणना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए आम चुनाव की अनुसूची जारी की गई है। जिसके अनुसार जशपुर जिले के तीनों विधानसभा में द्वितीय चरण में 17 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए विधानसभा आम निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने हेतु द्वितीय चरण की तिथि 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। इसी तरह नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की तिथि 31 अक्टूबर…
Read Moreजशपुर जिले में 1 जून से अब तक 955.5 मिमी औसत वर्षा की गई दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 955.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 19 अक्टूबर तक औसत वर्षा 1089.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1110.1 मिमी, मनोरा में 1050.2 मिमी, कुनकुरी में 1131.1 मिमी, दुलदुला में 1002.6 मिमी, फरसाबहार में 559.8 मिमी, बगीचा में 952.5 मिमी, कांसाबेल में 617.0 मिमी, पत्थलगॉव में 956.6 मिमी…
Read Moreविधानसभा आम निर्वाचन 2023 : जशपुर जिला अंतर्गत प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिशा-निर्देश जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं के तहत् व्यवस्थाएं आवश्यक रूप से उपलब्ध कराया जाना है। जिस हेतु संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के द्वारा प्रत्येक निर्वाचन में मतदान केन्द्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने विषयक विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त निर्देशानुसार दिव्यांग, वृद्धजन एवं निःशक्त मतदाताओं हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अच्छी हालत की पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।…
Read Moreविधान सभा निर्वाचन 2023 : जशपुर कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश, रैली एवं जुलूस के लिए अनुमति लेना होगा अनिवार्य
दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया आदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधान सभा निर्वाचन 2023 जिले में 17 अक्टूबर को सम्पन्न होने जा रहा है तथा निर्वाचन संबंधी सारी प्रारंभिक तैयारियां व प्रक्रियाएं प्रारम्भ हो रही है। इस हेतु जिले में लोक परिशांति बनाए रखना आवश्यक प्रतीत होता है। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के प्रतिवेदन से सहमत होते हुए जिला दण्डाधिकारी जशपुर डॉ. रवि मित्तल ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त…
Read Moreजशपुर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत होली क्रॉस विद्यालय घोलेंग में रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विकासखण्ड के होली क्रॉस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोलेंग में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। होली क्रॉस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोलेंग के शिक्षिका श्रीमती मक्सीमिलया खलखो ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की छात्रा तृप्ति आपट एवं कक्षा 11वीं की छात्रा ममता बाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर 11वीं की करीना एक्का एवं तृतीय स्थान पर अनुशा टोप्पो रही। उन्होंने…
Read Moreजशपुर जिले में 1 जून से अब तक 954.8 मिमी औसत वर्षा की गई दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 954.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 18 अक्टूबर तक औसत वर्षा 1086.9 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.3 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1110.1 मिमी, मनोरा में 1050.2 मिमी, कुनकुरी में 1131.1 मिमी, दुलदुला में 996.6 मिमी, फरसाबहार में 559.8 मिमी, बगीचा में 952.5 मिमी, कांसाबेल में 617.0 मिमी, पत्थलगॉव में 956.6 मिमी…
Read More