समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल आदिवासी बहुल्य क्षेत्र के आम नागरिकों को चिकित्सा लाभ हेतु गुर्दा रोग विशेषज्ञ द्वारा गुर्दा से संबंधित बीमारी का ईलाज एवं परामर्श हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा कैम्प 28 जुलाई 2023 को राजा देवशरण जिला अस्पताल जशपुर में समय सुबह 11 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में फोर्टिफाइड राइस का किया जा रहा वितरण, फोर्टीफाइड चावल में पोषक तत्व से भरपूर
प्लास्टिक नहीं फोर्टीफाइड चावल है, भ्रामक एवं अफवाह खबरों से बचें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ में महिलाओं व बच्चों में कुपोषण और एनीमिया की स्थिति को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने खास तरह के चावल का वितरण किया जा रहा है। विकासखंड पत्थलगांव के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में फोर्टीफाइड चावल भेजा जा रहा है। यह प्लास्टिक नहीं है। फूड इंस्पेक्टर श्री आलोक कुमार टोप्पो ने पत्थलगांव में हो रही सेहत से खिलवाड़, राशन दुकान में प्लास्टिक राइस बेचने का आरोप के मीडिया में आई खबरों…
Read Moreकोतबा शराब भट्ठी डकैती कांड में संलिप्त फरार आरोपी मनोज यादव हुआ गिरफ्तार, इस प्रकरण में संलिप्त अन्य तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी पता-तलाश जारी, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !
आरोपी ने अपने साथियों के साथ पिस्तौल एवं कट्टा दिखाकर सेल्समेन एवं अन्य स्टॉफ को बंधक बनाकर गाली-गलौज, मारपीट कर उनसे नगदी रकम एवं मोबाईल इत्यादि को लिये थे लूट, आरोपी ने माह अगस्त 2020 में घटना को दिया था अंजाम, इस प्रकरण के चार आरोपीगण बनारसी उरांव, सुरेश केरकेट्टा, सुरेश उरांव एवं देवसिंह यादव को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार, चौकी कोतबा में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 75/20 धारा 294, 323, 342, 506(बी), 395, 397, 398, 120(बी), 216 क भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध…
Read Moreजशपुर जिला के ग्राम मनोरा में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजन 26 जुलाई को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एवं सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से 26 जुलाई 2023 बुधवार को जनपद पंचायत कार्यालय मनोरा के सभाकक्ष में लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 26 जुलाई दिन बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार…
Read Moreराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति 31 जुलाई तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व जिला स्वास्थ्य समिति जशपुर के अन्तर्गत रिक्त संविदा पदों पर नियुक्ति हेतु 25 जून 2023 तक ऑनलाईन के माध्यम से जिले के वेबसाईट www.jashpur.nic.in में आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसमें जिन अभ्यर्थियों के द्वारा ऑनलाईन आवेदन करते समय त्रुटिपूर्ण, आवेदन अपूर्ण अथवा दस्तावेज अपलोड़ नहीं किया गया है वे 24 से 31 जुलाई 2023 सायं 05 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जशपुर के आवक शाखा में स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति, त्रुटि सुधार दस्तावेज संलग्न करने हेतु आवश्यक…
Read Moreजिला चिकित्सालय के घोटालेबाजों को बचाना कांग्रेस और विधायक को पड़ेगा भारी : एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में भाजपाईयों के निशाने पर रहे विधायक विनय भगत
भाजपाईयों ने 2018 में कांग्रेस द्वारा जारी किये गए जनघोषणा पत्र की प्रतियां जला कर अपना कड़ा विरोध जताया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता से 36 झूठे वायदे करके छल किया है। इसकी सजा प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनाव जनता सजा जरूर देगी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विष्णुदेव साय ने कही। वे जिला मुख्यालय जशपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना में जुटे लोगों को संबोधित…
Read Moreसर्पदंश से बचने के लिए जागरूक होना जरूरी, सर्पदंश का मात्र एक ही उपचार है एंटीवेनम, सर्पदंश से बचाव एवं लक्षण की जानकारी
सर्पदंश पीड़ित बैगा, गुनिया के पास न जाकर,अतिशीघ्र अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सर्पदंश एक गंभीर आपदा के रूप में सामने आई है। बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं अधिक पाई जाती है। बरसात के मौसम में सर्प अक्सर बाहर निकल आते है, इसलिए इनसे बचाव करना जरूरी है। जागरूकता के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग सांप काटने से व्यक्ति को बैगा, गुनिया के पास झाड़-फूंक करवाने के लिए ले जाते है। अधिकांश ग्रामीणों का मानना है कि सर्पदंश पीड़ित को बैगा…
Read Moreगुल्लू फाल छुरीघाघ जलप्रपात में मिले शव के संबंध में जशपुर पुलिस का खुलासा : बार-बार चिढ़ाने एवं जान से मारने की बात कहने से आक्रोषित होकर ग्रामीण युवक की हत्या करने में सम्मिलित एक ही परिवार के छः सदस्य हुये गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
आरोपीगण पिछले माह युवक की हत्या कर उसके शव को गुल्लुफाल छुरीघाट जलप्रपात में छिपा दिये थे, आरोपीगण पिता-पुत्र, दो-दामाद, फूफा एवं मामा हैं. आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल जप्त. आरोपीगणों के विरूद्ध थाना सन्ना में धारा 302, 201, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध. गिरफ्तार आरोपीगण – 1-बसंत राम उम्र 21 साल निवासी झरगांव बरटोली, 2-गोविन्द राम उम्र 32 साल निवासी पिल्खी चौकी लोदाम, 3-संजय राम उम्र 28 साल निवासी सरडीह थाना बगीचा, 4-सस्तु राम उम्र 30 साल निवासी झरगांव, 5-ठीमन राम उम्र 35 साल निवासी तालासिली,…
Read Moreरेंगोला के आश्रित ग्रामों में कुपोषित बच्चों को दूध, अंडा एवं सेव फल किया वितरण : सरपंच, सचिव कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने में दे रहें हैं अपना पूरा सहयोग.
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने, 0-5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और एनिमिया मुक्त अभियान को सफल बनाने सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। कुपोषण स्तर में कमी एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का गठन किया गया है जो स्वास्थ्य जागरूकता में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समुदाय की पहुंच, विशिष्ट स्थानीय जरूरतों को पूरा करने और समुदाय आधारित योजना और निगरानी…
Read Moreजशपुर जिले में 01 जून से अब तक 310.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 310.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 24 जुलाई तक औसत वर्षा 396.5 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 1.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 334.5 मिमी, मनोरा में 383.0 मिमी, कुनकुरी में 372.0 मिमी, दुलदुला में 339.9 मिमी, फरसाबहार में 163.4 मिमी, बगीचा में 374.8 मिमी, कांसाबेल में 161.6 मिमी, पत्थलगांव में 294.4 मिमी…
Read More